आजाद नगर में घर से लाखों के गहने समेत नगद की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

 

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना अंतर्गत फरहत जहां नामक महिला के घर में चोरी की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार को अपने मायके बिस्टुपुर के धातकीडीह गई थी। जहां से रविवार को वापस लौटने पर घर में सब कुछ ठीक था। वहीं सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का गेट खुला है। जांच में पता चला कि घर से करीब 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने गायब हैं। चोर 1.5 लाख रुपए नगद और कुछ साइन किए हुए चेक भी अपने साथ ले गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। बताते चलें कि महिला की सास और देवरानी दरभंगा गई हुई थी। वहीं जब महिला घर पहुंची तो देखा कि मुख्य गेट का ताला तो सही सलामत था। लेकिन अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि चोर घर में रखे करीब 4 लाख रुपए के गहने, एक साइन किया हुआ चेक और ऊपर-नीचे रखी लगभग एक लाख रुपये नकद की राशि भी ले गए हैं। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच भी की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। मगर कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

Leave a Comment