कंचन ढाबा में जबरदस्ती शराब मांगने और गोली चलाने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर : सतबरवा थाना क्षेत्र के कंचन ढाबा में बीती रात जबरदस्ती शराब मांगने को लेकर हुई झड़प और गोलीकांड मामले में तीन आरोपियों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 27.07.2024 को वादी सुधीर प्रसाद उम्र 46 वर्ष महेन्द्र प्रसाद ग्राम व थाना सतबरया, जिला – पलामू के द्वारा एक लिखित आवेदन दिये कि इनके इनके होटल कंचन ढ़ाबा पर स्कॉर्पियो एवं SUV से 03 (तीन) व्यक्ति आए और इन पर जान मारने के नियत से इनके दुकान में फायरिंग किये इस संबंध में सतबरवा थाना कांड संख्या 90/2024, दिनांक 27.07.2024, धारा 109 बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हीरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय उम्र 44 वर्ष पिता राज कुमार पाण्डेय पता – गढ़वा 2. राहुल कुमार उम्र 38 वर्ष पिता सुनिल कुमार सिंह पत्ता – गढ़वा 3. सुरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष पिता कृष्णा विश्वकर्मा पता गोन्दा, थाना मेराल जिला – गढ़वा का नाम शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने जप्त सामानों की विवरणी 01 (एक) स्कॉर्पियो एवं 01 (एक) SUV 02 (दो) रायफल एवं 09 (नौ) राउण्ड जिन्दा गोली एवं 01 (एक) खोखा तथा 04 (चार) मोबाईल बरामद किया है।

Related posts