हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए न्यायिक हिरासत में

मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में डीएसपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ थाना काण्ड संख्या 24/24 दिनांक -15.05.2024 धारा-302/201/34 भा०द०वि० वादी सीता राम पे०- स्थ० सरजू राम सा०- इस्लामनगर बभंडी थाना रामगढ़ जिला पलामू के फर्दव्यान के आधार पर वादी के पिता स्व० सरजू राम की हत्या अज्ञात अपराधकर्मीयों के द्वारा किये जाने के पश्चात साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को घटनास्थल के पास के कुआं में डाल दिए जाने के आरप में प्रतिवेदित कराया गया है। हत्या जैसे जघन्य अपराध का उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पलामू श्री मणिभूषण प्रसाद के निर्देशानुसार अनु०कर्ता द्वारा घटनास्थल के आस-पास के ग्राम चौपरिया, लमटी, बभंडी, इस्लाम नगर इत्यादि जगहों पर गुप्तचर की तैनाती किया गया।

अनुसंधान के क्रम में गुप्तचर के माध्यम से ज्ञात हुआ की मृतक काफी दिनों पूर्व से ओझा-गुणी का काम करते आ रहा था तथा गाँव के लोगों के साथ पैसा का लेन-देन भी करता था । इसके अलावे मृतक के पत्नी की मृत्यु काफी दिनों पूर्व हो जाने के कारण मृतक की दोस्ती एवं प्रेम-प्रसंग ग्राम लमटी के भक्तिन से है। अनुसंधान के क्रम में गुप्तचर से प्राप्त हुए आसूचना का सत्यापन स्थानीय ग्रामीणों से किये जाने पर यह बात प्रकाश में आई की ग्राम लमटी की 1. भक्तिन, 2. किसुनदेव उराँव एवं 3. संतोष उराँव लोकसभा के मतदान के दिन बूथ पर मतदान करने के पश्चात अपने अपने घर से भाग गये हैं।

दिनांक 15.06.24 को गुप्तचरों के द्वारा किसुनदेव उराँव पिता स्व० नगु उराँव और संतोष उराँव पिता – स्व० मेघराज उराँव दोनों पता लमटी थाना रामगढ़ जिला पलामू को अपने अपने घर पर बीते देर रात्रि को चोरी छिपे आता देखा गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मेदनीनगर पलामू के निर्देशन पर अनुसन्धानकर्ता द्वारा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ मिलकर ससमय छापामारी कर उक्त दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा भक्तिन के साथ मिलकर शराब में जहर / नशा का गोली खिलाकर बेहोश कर रस्सी /जोरी एवं ओढनी / स्टाल के सहारे मृतक सरजू राम की गला दबकर हत्या किये जाने की बात स्वीकार किया गया है।

छापामारी दल में शामिल पु०पदा० /कर्मी

1. श्री मणिभूषण प्रसाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मेदनीनगर पलामू ।

2. पु०अ०नि० विजय मंडल (अनु०कर्ता) रामगढ़ थाना

3.पु०अ०नि० संतोष गिरि रामगढ़ थाना

4. सा० आ० /814 ललन दास रामगढ़ थाना

5. चालक आरक्षी/918 – सुनील कुमार यादव एवं अन्य सशष्त्र बल

बरामदगी

1. मृतक की हत्या करने में प्रयुक्त रस्सी /जोरी एवं ओढ़नी /स्टाल

Related posts