भदानी नगर: प्रभात तारा मैदान रांची में आयोजित इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली में रविवार को भदानीनगर से दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मतकमा चौक में एकत्रित हुए। जिसके बात वाहनों के माध्यम से रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव ने कहा कि झामुमो द्वारा आयोजित इस उलगुलान न्याय रैली में भाजपा के प्रति रोष प्रकट किया जायेगा। हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में उलझाकर फंसाने का काम किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। रैली में रवाना होने वालों में गणेश बेदिया, नकुल सिंह, सतीश यादव, कलेंद यादव, राजेंद्र तुरी, ओमप्रकाश बेदिया, कुवर यादव, संकर तुरी, दिलीप करमाली, भीम सिंह, गोविंद भुइया, सरजू बेदिया, नीतू देवी, गीता देवी, सरिता देवी, चुनी देवी सहित अन्य शामिल थे।
Related posts
-
कांग्रेस के नेताओं ने मंत्री एवं विधायक द्वारा राहुल गाँधी पर अमर्यादित बयान देने को लेकर धनबाद में पुतला दहन किया
सिद्धांत और संस्कार की राजनीति बातें करने वाली भाजपा अपने नैतिक मूल्यों से भटक गई... -
शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा पूजा धूम धाम से मनाया गया
धनबाद: सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा को पहला वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है, हर... -
गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई
कतरास: दिनांक 17.09.2024 को गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 में ‘स्वच्छता ही सेवा है 2024’ कार्यक्रम...