महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर की वट सावित्री पूजा, मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान

 

जमशेदपुर : शहर में सोमवार महिलाओं ने धूमधाम से वट सावित्री की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा भी की। साथ ही अपने पति की लंबी आयु के लिए वरदान भी मांगा। वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य का वरदान भी मांगा। पूजा के दौरान उनके पति भी साथ में मौजूद थे। पूरे शहर में जगह-जगह पर महिलाएं पूजा करती हुई नजर आ रही थी। महिलाओं ने वट वृक्ष में रक्षा सुत्र भी बांधा। वहीं पूजा को देखते हुए कदमा क्षेत्र में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

Related posts

Leave a Comment