जमशेदपुर : विगत 26 फरवरी 2014 को मुंबई के पास सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में शहीद भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को पुण्यतिथि पर किया गया। इस दौरान उनके पिता सूबेदार नवीन कुमार के साथ साथ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य एवं आम लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगठन महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे माता-पिता इस समाज के लिए पूज्य है, जिनके कोख से मनोरंजन जैसा लाल पैदा हुआ। वहीं सैन्य परिवार ने कहा कि हम सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम है और इसका सर्वोत्तम उदहारण है, देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। वहीं उनकी पुण्यतिथि पर परिषद के सदस्यों ने बुधवार की संध्या उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया। मौके पर अवधेश कुमार, वरुण कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, के सिंह, संजय सिंह, निर्मल कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अनुपम शर्मा, सिद्धनाथ सिंह, अवधेश कुमार, आके पाठक, रवि शंकर सिंह, किशोर कुमार, अनिल कुमार, अमोद कुमार और जितेंद्र कुमार तिवारी समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे।