विजयदशमी की मेला में भीड़ उमड़ी ,बड़कागांव, पंकरी बरवाडीह, हरली में हुआ रावण दहन

संजय सागर

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड में दशहरा मेला में रावण दहन किया गया। मेले का आकर्षण का केंद्र रावन का पुतला दहन था। बड़कागांव के हाई स्कूल मैदान में 50 फीट का रावण का पुतला, बरवाडीह व हरली में 35 फीट का रावण का पुतला दहन किया गया। बड़कागांव के हाई स्कूल मैदान में दशहरा मेले में भव्य भीड़ उमड़ी। भीड़ इतनी थी कि पैर रखने की जगह लोगों को नहीं मिल रहा था। बड़कागांव के मेले में रावण दहन समिति द्वारा अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार दांगी उर्फ बिंदु के नेतृत्व में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। आर्केस्ट्रा का उद्घाटन पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बालेश्वर महतो द्वारा किया गया। जिसमें खोरठा भोजपुरिया गायिका मनीता श्री एवं खोरठा के कॉमेडी के नायक दिलीप वर्मा ने भक्ति गीत प्रस्तुत गोइंग गुरु शक्ति निवासी सुनील सक्सेना की 7 वर्षीय पुत्री तन्वी वर्मा ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले को सफल बनाने में मुख्य रूप से रावण दहन पूजा समिति के अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार दांगी उर्फ बिंदु, सचिव शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू महतो, कोषाध्यक्ष अमृत कुमार, संरक्षक दामोदर प्रसाद मेहता, सुरेंद्र कुमार, रामधनी महतो, जयशंकर मेहता, सुरेश कुमार, नरसिंह प्रसाद, द्वारका महतो, समिति अन्य सदस्यों मुख्य भूमिका निभाई। मेले में शांति स्थापित करने के लिए थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में जगह-जगह पर पुलिस तैनात थी। बड़कागांव में दैनिक बाजार दुर्गा मंदिर से लेकर हाई स्कूल के रावण दहन स्थल तक भीड़ जमी रही। काफी देर रात तक भीड़ कम हुई। बड़ागांव के दुर्गा मंदिर में देर रात तक जुलूस निकालकर मां दुर्गे की प्रतिमा को विसर्जन किया गया।

Related posts