विश्वकर्मा बढई कल्याण समिति की बैठक जिला अध्यक्ष लखन लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई

दुहाटाड निवासी मृतक मुन्ना शर्मा की हत्या करने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करें. लखन लाल

कतरास: विश्वकर्मा मंदिर बैंक मोड़ धनबाद में झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति और विश्वकर्मा समाज के द्वारा जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें मृतक मुन्ना शर्मा उर्फ मनोहर कुमार शर्मा पिता जोगिंदर शर्मा दुहाताड आदिवासी टोला बरमसिया के रहने वाले की हत्या करने वाले असामाजिक तत्वो की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार के लिए मुवावजा एवं प्रशासनिक कार्रवाई के लिए बैठक रखी गई थी।
जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 7 नवंबर 2023 को विश्वकर्मा समाज के 5 पदाधिकारी धनबाद के शहरी एवं ग्रामीण एसपी, डीएसपी लोन एंड ऑर्डर से मिलकर हत्या करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए दबाव देना है जिससे उन लोगों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो तथा मृतक के परिवार को सरकार के द्वारा मुआवजा राशि का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।
यदि प्रशासन जल्द से जल्द इस विषय पर कार्रवाई नहीं करती है तो फिर उस अवस्था में हम सभी विश्वकर्मा समाज मृतक के न्याय के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष लखन शर्मा, जिला संरक्षक भागवान दास शर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बिलायती शर्मा, जिला सदस्य लक्ष्मण कुमार शर्मा धनबाद प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा, अर्जुन शर्मा, सुरेश शर्मा, धनबाद प्रखंड कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, धनबाद प्रखंड मीडिया प्रभारी प्रकाश शर्मा, धनबाद प्रखंड सदस्य राम उग्र शर्मा, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष विशु शर्मा, विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष वैजु शर्मा, महासचिव उमेश कुमार शर्मा, दयानंद शर्मा, संतोष शर्मा, राम विनय शर्मा, सरयू शर्मा, संजय शर्मा, संजय कुमार शर्मा, संतोष कुमार, अरविंद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विकास कुमार, नीतीश कुमार, बिरजू शर्मा, पिंटू शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, केदार शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा तथा धनबाद जिला के अनेकों गणमान्य विश्वकर्मा समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित होकर मित्रक के परिवार को न्याय दिलाने तथा मुआवजा के लिए उपस्थित हुए।

Related posts