जमशेदपुर : लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में शनिवार को मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने पत्नी के साथ मध्य विद्यालय डिमना पहुंचकर लोकसभा चुनाव जमशेदपुर संसदीय सीट के लिए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही अपने घर से निकलकर मतदान केंद्र जाकर जरूर से मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दिन हम लोगों के लिए गर्व का दिन है। हम सभी को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारे एक वोट से फर्क पड़ता है।
चुनाव का पर्व देश का गर्व – सुरेश यादव, उपनगर आयुक्त ने पत्नी के साथ किया मतदान
