अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा सात व्यक्ति घायल एक की स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर: सड़क दुर्घटना में महिला सहित छह व्यक्ति गंभीर से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी रामचंद्र भुइयां की पत्नी तरेगनी देवी उम्र 50 वर्ष शुक्रवार की दोपहर टेंपो पर सवार होकर गढ़वा बाजार किसी काम से जा रही थी।इसी बीच रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें टेंपो पर सवार सभी व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने तरेगनी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी महिला तरेगनी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में उनका इलाज करवा रहे हैं।

Related posts