महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले एवं मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का जन्मदिवस के साथ सम्यक ज्ञान निकेतन शिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज

Md Mumtaz

खलारी: खलारी प्रखंड के बुकबुका पंचायत स्थित साईनगर में महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले एवं मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का जन्मदिवस के साथ सम्यक ज्ञान निकेतन शिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए सम्यक ज्ञान निकेतन केन्द्र के सचिव गणेश भूईया ने कहा कि विश्व कि प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले एवं संविधान सभा के सदस्य चिंतक, लेखक एवं खिलाड़ी मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का जन्मदिवस के साथ सम्यक ज्ञान निकेतन शिक्षण केंद्र का बुधवार को 11बजे उद्घाटन आज किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व सचिव डाक्टर अमर कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में रैयत विस्थापित मोर्चा, बिरसा विस्थापित मोर्चा श्रमिक प्रतिनिधि गण सहित पंचायत प्रतिनिधि सहित समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Related posts