टैंपो पलटने से महिला की मौत,सहित 10 घायल

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के आजादनगर सूदना में गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे दो टेंपो की टक्कर में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें टेंपो पर सवार 11 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी व्यक्ति एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी 3 प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान पंचम तिवारी, परवेज खान घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल पहुंचाया।

जहां इलाज के क्रम में पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर गांव निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी राजधानी देवी उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, घायलों में कविता देवी उम्र 40,अर्जुन सिंह 42,मनीषा कुमारी ,11,लक्ष्मी कुमारी 6,ममता कुमारी 15,सुजीत कुमार उम्र14 वर्ष सहित अन्य चार व्यक्ति का नाम शामिल है।सभी घायलों का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बारे में घायल अर्जुन सिंह ने बताया कि गुरुवार को परिवार के सभी सदस्य टेंपो पर सवार होकर छतरपुर थाना क्षेत्र के लर्मी गांव से अपने घर पांकी जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में आजाद नगर सुदना में उनकी टेंपो की टक्कर दूसरे टेपों से हो गई। जिसमें सभी व्यक्ति घायल हो गए हैं और एक की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पुलिस दोनों टैम्पो को जब्त कर उसे शहर थाना को सौंप दिया है।

Related posts