जिप सदस्य ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध किया एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन

Niraj संवाददाता

मनिका/लातेहार : मनिका प्रखंड परिसर में जिप सदस्य बलवंत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अबुआ आवास में बरती जा रही भरी अनियमितता, अंचल में म्यूटेशन के नाम पर पैसे की वसूली,बंदोबस्त एवम भूदान भूमि का राशिद काटने के नाम पर अनावश्यक रूप से पैसे की वसूली किया जाना तथा मनरेगा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जोड़ा जाने को लेकर एक दिवसीय धरना एवम प्रदर्शन किया गया।

इस कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजपा युवा जिला मोर्चा के अध्यक्ष छोटू राजा द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिप सदस्य सह भाजपा नेता बलवंत सिंह ने कहा कि मनिका प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है जिसके विरुद्ध व्यापक रूप से जन आंदोलन करने की जरूरत है यहां पर प्रखंड से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को चेतावनी देते कहा अबुआ आवास में गड़बड़ी की शिकायत उनके पास बार बार आ रही है की सक्षम और पक्के मकान वालो को भी इस आवास का लाभ दिया जा रहा है यदि लोगों की शिकायत की जांच में ये बातें सही पाया गया तो वे सीधे उपायुक्त से मिलकर जांच कर ऐसे दोषि कर्मचारी पर करवाई करने की मांग करेंगे।

गुड्डी देवी ने कहा कि अबुआ आवास में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है जिनके पास पूर्व से पक्का मकान है या जिनको पूर्व में आवास का लाभ मिला है उनको भी अबुआ आवास दिया गया है और जो गरीब और जरूरत मंद लोग है उनका हक मार दिया जा रहा है।वहीं रंजित प्रसाद ने कहा कि प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को हम सब को मिल कर हटाना है। वहीं भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा मनिका प्रखंड और अंचल दोनो कार्यालयों में जम कर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।यहां अंचल कार्यालय में हालत इतना खराब है की आप चाहे जितना भी दौड़ लगाए आपके जूते घिस जायेंगे पर बिना पैसे दिए आपके भूमि का न तो म्यूटेशन होगा, ना भूमि का बदोबस्त होगा ना ऑन लाईन राशिद कटेगा। छोटू राजा ने कहा की यहां की जनता को अधिकारी और कर्मचारी लूटना बंद करें।वहीं प्रखंड भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित राज ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को कभी बर्दास्त नहीं करेगी चाहे जितना धरना प्रदर्शन या आंदोलन करना पड़े हम करेंगे।

उन्होंने कहा ये समय युवाओं का है इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा तब ही हम भ्रष्टाचार को मिटा सकते है।आज के इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे जिसमे लोगों ने प्रखंड एवम अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आहूत जिप सदस्य बलवंत सिंह के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थल पर अवैध वसूली बंद करो के नारे लगाएं साथ ही बलवंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मंटू प्रसाद,लक्ष्मण सिंह,सागर यादव,कमली देवी,बागेंद्र पासवान,रंजित प्रसाद ने भी सभा को संबोधित किया तथा भ्रष्टाचार को मिटाने की बात कही।

Related posts