डीसी की अध्यक्षता में हुई बाल संरक्षण ईकाई की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में मंगलवार जिला बाल संरक्षण ईकाई की समीक्षा बैठक डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिले में किशोर न्याय अधिनियम एवं नियमावली तथा समाज कल्याण विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों की गतिविधियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित संप्रेक्षण गृह, बाल गृह, विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान, ओल्ड एज होम में रह रहे बच्चों एवं बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही…

Read More

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला तथा देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक प्रतिस्पर्धा टिकाऊ बनाने वाला है बजट – सरयू राय 

  जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंगलवार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में 2024-25 का वार्षिक बजट केन्द्र सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला तथा देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक प्रतिस्पर्धा टिकाऊ बनाने वाला है। बजट से भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। आयकर स्लैब में सहूलियत देने का केन्द्र सरकार का प्रयास सराहनीय है। इससे मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचेगा। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने तथा…

Read More

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई विधायक मद संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर विधायक मद अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं डीसी विपत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वहीं डीडीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विधानसभावार लम्बित डीसी विपत्र की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 की लम्बित योजना को पूर्ण करते हुए डीसी बिल जमा करें। 2024-25 में जिन योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त है, उनका प्राक्कलन 31 जुलाई तक जिला कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देश दिया गया कि लम्बित योजनाओं को…

Read More

देश के सर्वांगीण विकास की ललक दिखती है बजट में – विद्युत वरण महतो 

  जमशेदपुर : मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद विधुत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली बजट में विकसित भारत 2047 की नींव रखी गई है। यह बजट रोजगार सृजन, उन्नत खेती, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, ऊर्जा उत्पादन, घरेलू उद्योगों खासकर एमएसएमई को बढ़ावा और युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार सृजन के लिए ऐतिहासिक कदम है। सबसे उल्लेखनीय आदिवासी गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर पांच करोड़ आदिवासी युवाओं का…

Read More

55 हिन्दू तीर्थ यात्रियों का दल द्वारिका-सोमनाथ हुआ रवाना, डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी

  जमशेदपुर : झारखण्ड सरकार के टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वाधान में पूर्वी सिंहभूम के 55 सदस्यीय हिन्दू धर्मावलंबियों के जत्थे को द्वारिका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए मंगलवार की सुबह 8:30 बजे समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर डीडीसी मनीष कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी ने तीर्थ यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए बस को रवाना किया। जहां से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग द्वारा द्वारिका-सोमनाथ प्रस्थान करेगी। सात…

Read More

मोदी सरकार का वित्त बजट भारत के विकास के लिए दूरगामी परिणाम साबित होगा – देवेंद्र सिंह 

  जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का वित्त बजट भारत के विकास के लिए दूरगामी परिणाम साबित होंगे। भारत विश्व के मानस पटल पर अपनी ऐतिहासिक छाप छोड़ेगा। साथ ही सशक्त भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। उन्होंने कहा कि चाहे कृषक हो, मजदूर, वैज्ञानिक, सैनिक, व्यापारी, छात्र या युवा हो, इस बजट से सभी लाभांवित होंगे।

Read More

अमेजन का द ब्यूटी सेल 25 से 29 जुलाई तक

  जमशेदपुर : क्या आप भी बेदाग रंग, काले और लंबे बाल एवं कोमल त्वचा का सपना देखते हैं तो अब आपको और कहीं भटकने की जरूरत नहीं। साथ ही अपने ब्यूटी रुटीन को बंद करने की अब कोई जरूरत नहीं है। आपका इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। क्योंकि अमेजन ब्यूटी का साल का सबसे बहुप्रतीक्षित ब्यूटी इवेंट ‘द ब्यूटी सेल’ वापस आ रहा है और जो लोरियल प्रोफेशनल और लव ब्यूटी एंड प्लेनेट के सहयोग से लोरियल पेरिस द्वारा समर्थित है। वहीं 25 से 29 जुलाई तक…

Read More

एसएसपी ने कमलपुर थाने का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

  जमशेदपुर : जिले के एसएसपी किशोर कौशल द्वारा मंगलवार को कमलपुर थाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की गहनता से जांच भी की। साथ ही लंबित कांड, वारंट और कुर्की का शीघ्र निष्पादन के साथ साथ सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना भवन के अंदर और बाहर परिसर में साफ-सफाई भी देखी। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को बराबर साफ-सफाई रखने का निर्देश भी दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने…

Read More

यह बजट देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अदभुत कदम – डीडी त्रिपाठी 

  जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डीडी त्रिपाठी ने वर्ष 2024-25 के वार्षिक भाजपा नित सरकार द्वारा पेश बजट को सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अदभुत कदम बताया है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देश आज जिस चुनौतियों से गुजर रहा है। उसमें युवाओं की ऊर्जा का सही आकलन कर सही परिप्रेक्ष्य में उपयोग करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने वाला यह बजट है। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि इस…

Read More

मोदी सरकार का बजट ऐतिहासिक, हर वर्ग के लोगों को मिली सौगात – भरत सिंह

  जमशेदपुर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 के वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। जिसकी प्रशंसा करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने कहा कि बजट में हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है और जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक सामान काफी सस्ते हो जाएंगे। ज्वेलरी इंपोर्ट करने पर भी अच्छी राहत दी गई है। युवाओं को प्रशिक्षित कर नौकरी देना…

Read More

चुनाव जीतने के बाद लगा था टैक्स में राहत मिलेगा, मगर हुआ उल्टा, मध्यम वर्ग पर थोपा चुनावी खर्च – बन्ना गुप्ता

  जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने एक बार फिर मिडिल क्लास फैमिली को टैक्स के बोझ से दबा दिया हैं। चुनाव जीतने के बाद लगा था कि टैक्स में राहत दिया जाएगा। मगर ये तो उल्टा हो गया और मध्यम वर्ग के ऊपर लगता है चुनावी खर्च थोप दिया है। युवाओं को नौकरी के बदले इंटर्नशिप का झूनझुना वो भी ईएमआई में। इस बजट में किसानों और महिलाओं…

Read More

10 वर्षों से चल रहे तीन भाइयों के बीच जमीन विवाद को पथरा ओपी प्रभारी मंटू सिंह ने सुलझाया

मेदिनीनगर : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार सिंह लगातार लोगो के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने का काम कर रहे है।इनके नेक कार्यों से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को भी इन्होंने तीन भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने का काम किया है।जानकारी के अनुशार मंगलवार को पथरा ओपी प्रभारी कुमार मंटू सिंह को सूचना मिला की चिरौली गांव में जमीन बटवारा के मामले में तीन भाई आमिरका यादव,गुलाची यादव और नंदकेश्वर यादव आपस में झगड़ा कर रहे…

Read More

संत मरियम के कराटेकारो ने दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल किया हासिल

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित मेदिनीनगर : मथुरा में आयोजित 18 वाँ नेशनल मार्शल-आर्टस चैम्पियनशिप के कराटे इवेंट में संत मरियम विधालय के बाल कराटेकारो ने अपने वेट कटेगरी में फुर्ती व मजबुती के साथ फाईट करते हुए दो गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल की जीत अपने नाम किया। ओम प्रकाश यादव और सुन्दरम् सिंह को गोल्ड मेडल एंव प्रिस कुमार चंद्रवंशी को सिल्वर मेडल मिला। यह प्रतियोगिता निन्जा स्पोर्ट्स फेडरेशन महासंघ के तत्वावधान में 20-21 जुलाई को मथुरा स्थित गोवर्धन चौक के समीप अंगोरी फार्म हाउस में आयोजन…

Read More

मानव के अंदर ज्ञानमार्ग से मानवीयता पैदा करना ही गुरुत्व है : अविनाश देव

मेदिनीनगर : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु को याद एवं सम्मान करने का दिन है। पुराण के रचैता वेद व्यास के जन्म दिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में हम सब मनाते हैं। बौद्ध धर्म के हिसाब से भगवान बुद्ध आज ही के दिन सारनाथ में पहला उपदेश दिए थे। जैन धर्म में भगवान महावीर के प्रथम शिष्य गौतम स्वामी के सम्मान में आज याद करते हैं। शिष्य अफरोज ने कहा गुरु पूर्णिमा का पर्व किसी किसी मजहब से तालुक नहीं रखता है। स्वयं भगवान शिव कहते हैं…

Read More

अदबी संसार का 35 वीं तरही मनकब्तिया मुशायरा एक शाम रहबर पलामुवी के नाम संपन्न

कौमी एकता देश की जरूरत: युगल किशोर मेदिनीनगर : अदबी संसार ने 35 वीं तरही मनकब्तिया मुशायरा में एक शाम रहबर पलामुवी के नाम पहाड़ी स्थित अनवर अहमद के आवास पर आयोजित कराया। अध्यक्षता रहबर पालमुवी जबकि संचालन हाजी शमीम रज़वी ने किया। अतिथियों का स्वागत अदबी संसार के संस्थापक एम.जे. अज़हर ने किया। मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जनरल अध्यक्ष जीशान ख़ा, विशिष्ट अतिथि क्रमशः महावीर युवक दल के पूर्व अध्यक्ष युगल किशोर, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुस्तफा कमाल, जिला प्रशासन से इंद्रदेव…

Read More

पत्नी ने पति को टांगी काट कर उतारा मौत के घाट

12 बच्चों में आठ की हुई थी मौत,बहु पर भी रखता था गलत नजर मेदिनीनगर : पलामू एक दंपती को 12 बच्चे हुए थे. 12 में से आठ बच्चों की मौत हो गई. पत्नीं बच्चों के मौत का कारण पति द्वारा झाड़ फूंक को मानती थी. बाद में पत्नी को शक हुआ की पति बहु पर गलत नजर रखता था. इस शक के बाद पत्नी ने अपने पति को टांगी से काट कर हत्या कर डाली. इस हत्या को अंजाम देने में बेटे ने भी मां का साथ दिया. पुलिस…

Read More

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल

मेदिनीनगर : बरवाडीह थाना क्षेत्र के पोखरी कला गांव निवासी आशिक अंसारी और उनकी पत्नी नाजिया खातून सड़क दुर्घटना में मंगलवार की सुबह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं। वही घटना के बारे में परिजनों ने बताया की दोनों पति-पत्नी…

Read More

जमीन विवाद में पंचयती के दौरान हुई मारपीट में पांच लोग हुए घायल

गढ़वा : मझिआँव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए।घायलों में स्वर्गीय राम लखन चौधरी का पुत्र सूरजमल चौधरी उसका भाई नंदू चौधरी नागेंद्र चौधरी उसकी पत्नी कुंती देवी एवं उसकी बहन चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी राजेंद्र चौधरी की पत्नी सूकनी देवी के नाम शामिल है. इसमें सूरजमल चौधरी एवं उसकी बहन सूकनी देवी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में सूरजमल…

Read More

ऑटो की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत

गढ़वा : बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय एन एच 75 पर टेंपो के चपेट में आने से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मृतक का पहचान बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पुरना गांव निवासी अधीन बैठा की पत्नी रुक्मणी देवी 70 वर्ष के रूप में हुई है।‌‌घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुक्मणी बंशीधर नगर में बैंक से पैसा निकालने गई हुई थी। इस दौरान पैसा निकाल कर सड़क पार करने के दौरान एक टेंपो ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद…

Read More

आम बजट 2024 पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की प्रतिक्रिया

मेदिनीनगर : भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बजट 2024 पर प्रक्रिया देते हुए कहा की यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। यह बजट विकसित भारत के भविष्य निर्माण का बजट है।आदिवासियों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की है। 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है।बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के लिए घोषणाएं पूर्वी भारत की…

Read More

2024 का आम बजट राष्ट्र के उत्थान एवं विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ: राकेश सिंह

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य परिवहन एवं ऑटो चालक महासंघ, असंगठित कामगार यूनियन, जनता मजदूर संघ, भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया आठवले के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर नेता राकेश सिंह के आवासीय कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी मेदिनीनगर में मानसून सत्र के पावन बेला में भारत सरकार द्वारा पेश किया जा रहे बजट को देखने हेतु अनेको मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं एवं प्रबुद्ध बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने टेलीविजन पर पेश हो रहे पूरे बजट समय अवधि के अंतर्गत टकटकि लगाकर टेलीविजन को देखते रहे सभी ने खुशी व्यक्त की…

Read More

किसान -मजदूर छात्र -नौजवान विरोधी कॉर्पोरेट पक्षी है यह बजट : भाकपा

मेदिनीनगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी देश के लिए पेश किया गया बजट को कॉर्पोरेट पक्षी बताया जिसमें दवाएं महंगी होगी युवाओं को रोजगार देने के नाम पर गुमराह करने का केवल आश्वासन दिया गया है शिक्षा के क्षेत्र में कोई नई योजना नहीं है किसानों के कृषि कर्ज माफ एवं खेतों में पानी कैसे पहुंची इसका कोई स्कीम नहीं है वही देश में नए उद्योग धंधे फैक्ट्री कैसे लगेंगे और इससे युवाओं को रोजगार कैसे सृजित होगा इस पर कोई…

Read More

क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पलामू जिला बल ऑल ओवर चैंपियन बना

मेदिनीनगर : पलामू क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन गढ़वा जिला के द्वारा किया गया था जिसका फायरिंग का कार्यक्रम बोकारो में जैप 4 के फायरिंग बट पर दिनांक 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया गया जिसमें पलामू गढ़वा एवं लातेहार जिला के पुलिसकर्मि एवं पदाधिकारीयों ने भाग लिया शूटिंग प्रतियोगिता में पलामू जिला बल ऑल ओवर चैंपियन बना जबकि लातेहार जिला उप विजेता बना एवं बेस्ट फायरर का अवार्ड पलामू जिला बल के आरक्षी 1615 विक्रांत दुबे को मिला जिन्होंने फायरिंग के दौरान तीनों जिला में सबसे अच्छा…

Read More