एमजीएम अस्पताल के जुनियर डॉक्टर लौटे काम पर, सोमवार से फुल फेज में होगा काम 

  जमशेदपुर : शुक्रवार सात दिनों के बाद महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल का ओपीडी खुला। इस दौरान सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। साथ ही पर्ची कटाने के लिए प्रशासनिक भवन में लंबी कतारें भी लगी रही। मगर कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हुई और जो लगातार दोपहर के 1 बजे तक होते रही। जिसके कारण मरीजों की भीड़ कम हो गई। वहीं सुबह 9:30 बजे तक करीब 250 मरीज पहुंचे थे। जिसके बाद जोरदार बारिश होने के कारण अधिकांश मरीज नहीं पहुंच…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने वरीय अधिवक्ता द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका सुनने से किया इंकार

   नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के तहत इंद्रा नगर और कल्याण नगर के 150 घर तोड़ने का है मामला   जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने इंद्रा नगर-कल्याण नगर के का घर टूटने के विरूद्ध बस्ती वासियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संजय उपाध्याय द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका इस आधार पर सुनने से इंकार कर दिया कि बस्ती वासियों का घर तोड़ने के लिए जमशेदपुर के अंचलाधिकारी द्वारा दी गई नोटिस का एनजीटी के प्रासंगिक मुक़दमा से…

Read More

जोरदार बारिश से शहर में जल जमाव, एमजीएम अस्पताल शिशु रोग विभाग के पास भरा पानी

  47.2 एमएम दर्ज की गई बारिश, मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी   जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार जोरदार बारिश हुई। इस दौरान सुबह से ही आसमान में घनघोर बादल छाए रहे। साथ ही 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगातार बारिश भी हुई। जिसके कारण नेशनल हाइवे 33 समेत शहर की सड़कें पानी में डूब गई। डिमना चौक से आगे नेशनल हाइवे मुखिया डांगा के पास पानी का जमाव हो गया। जिससे आस-पास के कई कंपनियों में पानी भी घुस गया। साथ ही सड़कों…

Read More

प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुईं शामिल

  94 लाभुकों व समितियों के बीच लगभग 5 करोड़ की परिसंपत्ति का किया वितरण   जमशेदपुर : साकची स्थित रविन्द्र भवन सभागार में शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं। साथ ही विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, निबंधक सहयोग समिति सूरज कुमार, डीडीसी मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, तीनों जिला सहकारिता पदाधिकारी, विभिन्न सहकारी संघों के प्रबंध निदेशक, लैंम्पस/ पैक्स, विशेष प्रकार के…

Read More

जीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा – हिमांशु महाराज

  बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का पहला दिन   जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह कलश स्थापना के साथ हुआ। विधि विधान से भागवत की पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की गई। जिसके बाद शाम में भागवत कथा का आयोजन किया गया। मथुरा से आये कथा वाचक हिमांशु महाराज ने भागवत महात्म एवं मंगलाचरण से कथावाचन प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ पर आसीन होकर कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी संग पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  जमशेदपुर : राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के सोनारी आदर्श नगर स्थित आवास पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो एवं उनके शोकाकुल परिजनों…

Read More

विधायक अंबा प्रसाद के पहल पर रोजगार मेला का आयोजन

  बड़कागांव : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद की पहल से टेक महिंद्रा कंपनी के द्वारा आयोजित रोजगार मेला सह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. विधायक अंबा प्रसाद ने दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन किया. इस रोजगार मेले में युवक युवतियों ने जमकर आवेदन किया. समाचार लिखे जाने तक लगभग 6000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए.प्रारंभिक चरण में कम्युनिकेशन स्किल की जांच की गई. ऑनलाइन तरीके से टेक महिंद्रा कंपनी में बहाल होने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई. युवाओं ने विधायक अंबा प्रसाद के सार्थक पहल…

Read More

एकदिवसीय नि: शूल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 25 अगस्त को

गिरिडीह:- राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ गिरिडीह, कल 25 अगस्त, रविवार को एक दिवसीय नि: शूल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगी। उक्त आयोजन अरगाघाट रोड स्थित स्थानीय शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल (डेल्टिक शोरूम) के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किया जाएगा। शिविर का आयोजन सनराइज हाॅस्पिटल बोडो़, सांईं हाॅस्पिटल बोडो़ एवं प्रेम दीप फिजियोथेरेपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बोडो़ के सामूहिक सहयोग से किया जाएगा। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदिव्य कुमार ‘सोनु’ एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.विनिता कुमारी…

Read More

बारिश से ढहा घर, बाल-बाल बचे घर वाले

  गिरिडीह:- बेंगाबाद प्रखण्ड के मधवाडीह पंचायत स्थित बैदाडीह ग्राम निवासी इब्राहीम राईन का घर कल लगातार हो रहे बारिश के कारण ढह गया। उक्त घटना में घर वाले तो बाल-बाल बच गए लेकिन किसी तरह मेहनत- मजदूरी करके घर-परिवार के लिए दो जून की रोटी कमाने वाले इब्राहीम और उसके परिवार पर घर ढहने से आफत टूट पड़ा है। स्थानीय मुखिया ने भुक्तभोगी के टूटे हुए घर का जायजा लिया साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग से यथासंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Read More

33 हजार बिजली करंट की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक झुलसा स्थिति गंभीर

  मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कलोनी निवासी संजीव कुमार उपाध्याय के पुत्र अमन राज उम्र 19 वर्ष गुरुवार की शाम 33000 बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम अमन राज उपाध्याय अपने घर के छत पर पानी टंकी में पानी चढ़ा रहा था।इसी बीच 33 हजार बिजली करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन व स्थानीय लोगों के द्वारा…

Read More

बोलेरो के धक्के से मां बेटा घायल, बेटे की स्थिति गंभीर

  मेदिनीनगर: मनिका थाना क्षेत्र के मटलॉन्ग गांव निवासी स्वर्गीय मिठू राम के पुत्र चंद्रदेव राम उम्र 30 वर्ष पत्नी गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर चंद्रदेव राम अपने मां के साथ बाइक पर सवार होकर मनिका ब्लॉक किसी काम से गया था। शाम के समय उधर से घर लौट के दौरान रास्ते में बोलेरो वाहन ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया।जिसमें बाइक से गिर कर दोनों मां बेटे…

Read More

अंडरवियर को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा

  मेदिनीनगर: सतबरवा में अंडरवियर को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार छत पर सूख रहे दो भाइयों के अंडरवियर के कारण दो भाइयों और परिवार के बीच में तू-तू मैं मैं हुआ. धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ता गया और दोनों भाइयों के बीच खूनी खेल शुरू हो गया। अंडरवियर बदलने के कारण शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया।दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए है. जिनमें दो जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है. यह पूरा मामला पलामू के…

Read More

गढ़वा रंका मोड पर एक गुमटी से संदिग्ध अवस्था में पलामू के वृद्ध का शव बरामद

  मेदिनीनगर: पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी अवरुद्ध पांडे उम्र 65 वर्ष की मौत बुधवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में हो गई। घटना के संबंध में बताया गया की पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे। उनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था। लेकिन वह अस्पताल से कब निकल कर शहर के रंका मोड़ स्थिति गैरेज के पास एक गुमटी में आकर सो गए इसकी जानकारी किसी को नहीं है।बुधवार की देर राहगीरों ने उन्हे एक गुमटी में सोया हुआ देखा और…

Read More

टेंपो और बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल तीनों की स्थिति गंभीर

  मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के टेढवा पुल संतजेवियर स्कूल के नजदीक बीती रात टेम्पो और मोटरसाइकिल की टक्कर में पांकी थाना क्षेत्र के गणेश पुर निवाशी रंजीत कुमार वर्मा, सदर थाना क्षेत्र के गुरियाही निवासी आनंद कुमार सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बारे में बाइक पर सवार घायल आनंद कुमार ने…

Read More

एक माह से विष्णु राम लापता, पत्नी उन्हें खोजने के लिए दर दर भटक रही है

  मेदिनीनगर: पाटन थाना पथरा गांव के निवासी विष्णु राम करीब एक माह से मेदिनीराय मेडिकल कोलेज अस्पताल से लापता हो गए है। इस संबंध में लापता की पत्नी रेवंती देवी ने बताया कि एक माह पहले वह अपने पति का इलाज करवाने मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल आई थी। अस्पताल में इलाज कराने के दौरान विष्णु राम लापता हो गए।इसके बाद से उनका कहीं भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वहीं विष्णु राम के लापता हो जाने के बाद उनकी पत्नी रेवंती देवी पाटन थाना और शहर थाना…

Read More

एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

  गढ़वा: विसुनपूरा मे विती रात्रि S B I ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया. विदित हो कि यह CSP विसुनपुरा के वानंचाल ग्रामीण बैंक के ऊपर वाले तले पर चलता है.रोजाना की तरह CSP में काम कर रहे सुधांशु कुमार जब सुबह 6:30 बजे पहुँचता है तो देखता है की CSP में लगे ताला पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इसकी जानकारी CSP संचालक मदन प्रशाद गुप्ता को पता चलते ही तुरंत विसुनपुरा थाना को को दिया. सुचना पर पहुंचे विसुनपुरा…

Read More

आक्रोश रैली के लिए रांची रवाना हुए भाजपा के कार्यकर्ता

  मेदिनीनगर: भाजयुमो के रांची चलो युवा आक्रोश रैली आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी पलामू के कार्यकर्ता एवं नेता स्थानीय गीता भवन मेदिनीनगर से सुरक्षित बस एवं अन्य बाहनो से रांची रवाना हुए। पिछले 5 वर्षों से युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने वाली भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ युवा आक्रोशित एवं आंदोलीत है। राज्य में विकास विरोधी सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग में लगी हुई है। कानून व्यवस्था की स्थिति चरमर गई है आदिवासियों और महिलाओं का जीवन सुरक्षित नहीं है। माफिया राज कायम है जहां बालू पत्थर खनिज…

Read More

शहर थाना की पुलिस ने चोरी के बाइक को किया बरामद

  मेदिनीनगर: टिओपी 2 प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कुछ दिन पहले चोरी हुई बाइक को जीएलए कॉलेज सब्जी बाजार के बगल से शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए टिओपी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया की 14 अगस्त को शहर थाना क्षेत्र के रेडमा बारालोटा निवासी विकास कुमार ने अपने बाइक चोरी होने से संबंधित मामला को शहर थाना में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस गाड़ी को बरामद करने में लगी हुई थी।इसी बीच शुक्रवार की…

Read More

पुलिस जवान के घर भीषण डकैती, हथियारों से लैस 12 से 15 की संख्या में आए डकैतों ने वारदात को दिया अंजाम

  मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के बजराहा में पुलिस वाले समेत एक अन्य घर में भीषण डकैती हुई है. करीब 12 से 15 की संख्या में आए डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है और सभी के पास हथियार थे. डकैत खुद को नक्सली बता रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है और छानबीन कर रही।बता दें कि घटना गुरुवार रात 12 बजे के…

Read More

धमनवा सांप ने पिया महिला का दूध, अस्पताल में चल रहा है इलाज

  मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के निमिया मोहल्ला निवासी रंजित कुमार मेहता की पत्नी नीलम देवी के छाती का दूध गुरुवार की सुबह धमनवा सांप ने पी लिया। जिसके वजह से सांप का विष महिला के शरीर में फैल गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे झाड़फुक के लिए ले जाया गया। झाड़फुक के बाद भी महिला की तबियत में सुधार नहीं हुआ।इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर आरके रंजन के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है। इलाज के…

Read More

अधिवक्ता अशोक पटवा की बैंकर्स पुत्री अलीशा का इलाज के दौरान रांची में निधन, शोक की लहर

  गढ़वा: अधिवक्ता अशोक पटवा की एकलौती सुपुत्री कुमारी अलीशा का आज सुबह रांची हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान निधन हो गया है. अलीसा गढ़वा बाजार बैंक में कार्यरत थी और कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।व्यवहार न्यायालय गढ़वा के अधिवक्ता अशोक पटवा की इकलौती पुत्री बैंकर्स अलीशा पिछले पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. उसका इलाज रांची में ही चल रहा था. इसी दौरान आज उसकी मौत हो गई. उसके निधन की खबर जैसे ही गढ़वा में पहुंची शोक की लहर छा गई. अलीशा एक प्रतिभावान…

Read More

सोनारी एयरपोर्ट से लापता विमान के दोनों पायलट का शव हुआ बरामद, नेवी कर रही विमान की तलाश 

  जमशेदपुर : बीते मंगलवार सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता ट्रेनी विमान का पता लगाने के लिए अब नेवी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मगर इसी बीच गुरूवार की सुबह चांडिल डैम में एक लाश बरामद हुई और जो ट्रेनी पायलट आदित्यपुर निवासी सुभरोदीप दत्ता का बताया जा रहा है। जिससे यह तय हो गया है कि सोनारी एयरपोर्ट से गायब हुई ट्रेनी एयरक्राफ्ट चांडिल डैम में ही डुब गया है। जिसमें दोनों पायलट दब गए। नेवी का अभियान जारी है और 15 सदस्य दल एयरक्राफ्ट…

Read More

साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन 25 अगस्त को, पोस्टर अनावरण

  जमशेदपुर: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आगामी 25 अगस्त रविवार को साइक्लोथॉन 4.0 (साइकिल रेस) का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका आयोजन देश भर में 851 से अधिक शाखाएं एक ही दिन और एक ही समय पर करने जा रही हैं। जमशेदपुर शहर में इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सर दोरबाजी पार्क के पास से रविवार सुबह सात बजे साइक्लोथॉन 4.0 का शुभारंभ…

Read More

टाटा स्टील के खेल विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैडमिंटन चैंपियनशिप का किया आयोजन 

  जमशेदपुर : टाटा स्टील खेल विभाग ने 20 अगस्त को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में सीनियर सिटीजन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया। यह चैंपियनशिप सीनियर सिटीजन फन एंड फिटनेस लीग के तहत आयोजित की गई और जो एक सालभर चलने वाला कार्यक्रम है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाता है। प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अशोक कुमार, कमांडेंट, सीआरपीएफ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में…

Read More

जिले में तीन दिनों तक चलेगा विशेष जांच अभियान, होगी कागजात की जांच 

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों और प्रमुख चौक चौराहों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला और धालभूम, एसडीपीओ घाटशिला, सम्बंधित क्षेत्र के डीएसपी इस जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सघन जांच अभियान तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें वाहनों का फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, परमिट, टैक्स आदि कागजातों की जांच, यातायात नियमों का अनुपालन पर विशेष जोर रहेगा।

Read More