भारतीय जन संघर्ष समिति और राष्ट्रीय नाई क्रांति संघ ने की छठवर्तियों की सेवा

जमशेदपुर : आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिदगोड़ा बागुनहातु तिलक नगर रोड नंबर 5 में भारतीय जन संघर्ष समिति और राष्ट्रीय नई क्रांति संघ में संयुक्त रूप से शिविर लगाकर छठव्रतियों की सेवा की। इस दौरान 19 नवंबर की संध्या और 20 नवंबर की सुबह अर्घ्य के समय छठवर्तियों और श्रद्धालुओं के बीच दूध, अगरबत्ती, माचिस, कपूर, दातुन, फूल, खीर और चाय का वितरण भी किया। मौके पर अध्यक्ष बबीता शर्मा, सचिव पवन शर्मा, दिनेश शर्मा, संगीता कुमारी, ममता दीप, जोगेश्वर ठाकुर, अरुण शर्मा, संतोष ठाकुर, शिव शंकर ठाकुर, शैलेश ठाकुर, अनुज शर्मा, अनिल ठाकुर, मुकेश ठाकुर, संजय प्रजापति, बासु प्रमाणिक, भोला ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, राजू ठाकुर, रामाधीर शर्मा, गोविंद ठाकुर, अंबिका ठाकुर, शिवपूजन ठाकुर, बबलू ठाकुर, सुधीर ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts