मनजीत गिल को मिली कोर्ट ने दी राहत, मिली जमानत

जमशेदपुर : गोलमुरी टिनप्लेट नानक नगर निवासी रवि पास्टर नामक व्यक्ति द्वारा भोले-भाले स्थानीय लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। जिसका विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। साथ ही धर्मांतरण के लिए आयोजित कार्यक्रम पर पुलिस द्वारा रोक भी लगा दी गई थी। इस दौरान रवि पास्टर द्वारा मनजीत सिंह पर झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें गुरुवार अधिवक्ता गौरव पाठक द्वारा जमानत की अर्जी न्यायालय में दाखिल की गई। जिसके तहत मनजीत सिंह की जमानत मंजूर हो गई। इसकी जानकारी देते हुए रंगरेटा महासभा के प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर विश्वास था और आज सच की जीत हुई है।

Related posts