आर्थिक तंगी से बेहाल सेवानिवृत्त कर्मचारियों बेरोजगारी से पलायन पर रोक लगाने को खलारी सीमेन्ट फैक्ट्री का जीर्णोद्धार करने की मांग की आरपीआई अम्बेडकर संगठन सचिव श्याम जी महतो

Md Mumtaz

खलारी: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के श्यामजी महतो ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक प्रत्र प्रेषित कर खलारी सीमेन्ट फैक्ट्री का जीर्णोद्धार कर झारखंड सरकार की निगरानी में एक कॉपरेटिव बना कर पुनः संचालित कर रैयतों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि साल 1932 में स्थापित एसीसी सीमेंट फैक्ट्री राष्ट्र में अहम भूमिका निभाई है। 1990-92 के आसपास भ्रष्ट ट्रेड यूनियन के नेताओं तथा भ्रष्ट नौकरशाह अफसरों ने एससी फैक्ट्री को को बेईमान उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज यह फैक्ट्री सीमेंट बनाना छोड़ कोयला साइडिंग बन कर विशेष पूंजीपतियों और उनके चहेतों का कमाई का जरिया बन गया है। वहीं यहां के रैयत तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक तंगी से बेहाल है। श्यामजी महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार के उद्योग विभाग के अधिकारियों से खलारी सीमेन्ट फैक्ट्री का भौतिक एवं आर्थिक निरीक्षण करा कर खलारी के रैयत, विस्थापितो और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सामजंस्य कर एक कॉपरेटिव का निर्माण कर जीर्ण बंद सीमेंट फैक्ट्री में पुनः सीमेंट उत्पादन शुरू किया जाए। जिससे खलारी से बेरोजगारी, नक्सली घटनाएं और पलायन पर रोक लगाया जा सके। इसके कार्य के लिए खलारीवासी हमेशा आपके आभारी रहेंगे।

Related posts