Md Mumtaz
खलारी: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले घोषित आर्थिक नाकेबंदी को लेकर शुक्रवार को चान्हो प्रखण्ड अध्यक्ष सिकंदर राम के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने खलारी में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान खलारी बिजुपाड़ा मार्ग पर माल वाहक वाहनों को रोक कर धरना प्रदर्शन कर रहे मोर्चा के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। वहीं मौके पर माले एरिया सचिव किशोर खण्डित ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान देते हुए उचित पेंशन एवं नियोजन सरकार को देना होगा। वहीं चान्हो प्रखण्ड अध्यक्ष सिकंदर राम ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को तत्काल पुरा करना होगा, आगे भी हमारा आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में संतोष, रवि, सरिता लकड़ा, इतवारी देवी, हाना मिंज, आबिद अंसारी, तेजू उरांव, टुपा लोहरा बुढ़मू प्रखण्ड अध्यक्ष चुंदा उरांव, सुखी उरांव, महेंद्र लोहरा, महावीर गंझू सहित अन्य शामिल थे।