मेदिनीनगर : जहरीला पदार्थ का सेवन कर महिला ने की आत्महत्या

  • महिला के पति ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप

मेदिनीनगर : विहार राज्य के रिश्यप थाना निवासी रवि कुमार की पत्नी काजल कुमारी उम्र 25 वर्ष रविवार की सुबह जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।इस घटना के बारे में मृतक काजल कुमारी के पति रवि कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले काजल कुमारी पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सतौआ अपने मायके रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने आई थी।ससुराल में एक लड़का नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पंचकेदीया निवासी विकाश कुमार पासवान से काजल कुमारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था।रविवार को काजल उस लड़के के साथ भाग गई।कुछ देर बाद वह अपने घर पहुंची और बेहोश हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल कर्मियों द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया।

वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही मृतक के पति रवि कुमार ने बताया कि बहुत दिन से काजल कुमारी का विकास कुमार पासवान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Related posts