महिला ने यौन शोषण का लगाया आरोप,थाना में मामला दर्ज कराया

मेदिनीनगर: पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव की एक महिला ने यौन शोषण के आरोप में पाटन थाना में गांव के ही विपिन कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आवेदन में महिला ने कहा है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। युवक पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव का रहने वाला है। महिला ने बताया की कुछ वर्ष पहले उसकी शादी हैदरनगर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी सुनील कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद सुनील कुमार सिंह से उसके दो बच्चे भी है, परंतु पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद को लेकर हम दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग होकर पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव अपने मायके रहने लगी। वहीं मायके में उसे बिपिन सिंह से बातचीत होने लगी। विपिन ने शादी का झांसा देकर हमारे साथ दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाया। महिला ने बताया कि 9 मार्च की सुबह विपिन मेरे घर पहुंच कर बिना मेरी अनुमति के हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाया।इसके बाद मारपीट कर मुझे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मेरे पति द्वारा दिए गए सभी जेवर को मेरे घर से लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि इस घटना से संबंधित मामला महिला थाना में भी दर्ज कराया गया था, परंतु महिला थाना से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महिला ने इस घटना से संबंधित मामले की लिखित आवेदन पलामू एसपी हेल्फ लाईन में जाकर दिया। जिसके बाद पाटन थाना में आरोपी पर 376 का मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रति उदासीनता दिखा रही है।

आरोपी शीघ्र पकड़ा जायेगा थाना प्रभारी

पाटन थाना प्रभारी लालजी कुमार ने बताया कि 376 का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस आरोपी के घर लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Related posts