पलामू पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मेदिनीनगर: पलामू एसपी के निर्देश पर छतरपुर थाना की पुलिस ने 17 मई को गुप्त सूचना के आधार पर कांड सं0-161/23 अभियुक्त माओवादी संगठन के सदस्य कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल भेज दिया है। इस संबंध में छतरपुर डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि दिनांक-23.08.2023 महुदण्ड से काला पहाड़ के बीच बन रहे पक्की सडक मे लगे मुंशी एवं मजदूरो के साथ मारपीट एवं निर्माण में लगे 07-08 वाहनो को जला देने कि घटना में संलिप्त भा०क०पा० माओवादी संगठन के सदस्य कामेश्वर यादव उर्फ धनराश यादव उर्फ धनराज यादव पिता नन्हकु यादव सा0 ग्राम खैरा मंगरदाह, थाना पांडु, जिला पलामू अपने घर पर है। तत्पश्चात पुलिस महोदया के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय छतरपुर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा ग्राम खैरा मंगरदाह थाना पांडु पहुँच कर कामेश्वर यादव उर्फ धनराश यादव उर्फ धनराज यादव पिता नन्हकु यादव सा०- ग्राम खैरा, मंगरदाह, थाना पांडु, जिला पलामू को उसके घर से गिरफ्तार किया। इन्होने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-

कामेश्वर यादव उर्फ धनराश यादव उर्फ धनराज यादव पिता नन्हकु यादव सा०- ग्राम खैरा, मंगरदाह, थाना पांडु, जिला पलामू ।

छापेमारी टीम के सदस्य

1. नौशाद आलम अनु०पु०पदा० छतरपुर

2. द्वारिका राम अंचल निरीक्षक छतरपुर अंचल

3.पु०अ०नि० राजेश रंजन थाना प्रभारी छतरपुर थाना 4. पु०अ०नि० कुमार सौरभ थाना प्रभारी पाँडु थाना 5. पु०अ०नि० अनिल कुमार रजक

6. पु०अ०नि० इन्द्रजीत कुमार राणा

7. पाँडु थाना एवं छतरपुर थाना सशस्त्र बल ।

Related posts