प्रखंड में व्याप्त समस्याओं के समाधान का हो प्रयास- उप- प्रमुख

गिरिडीह:- उप- प्रमुख बैजु मरांडी ने कहा कि तिसरी प्रखंड में जनसमस्याओं का अंबार है। प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसों का लेन-देन किए यहां कोई काम नहीं होता है। पैसों के अभाव में आम जनता के चप्पल कार्यालयों का चक्कर काट-काट कर घिस जाते हैं लेकिन उनकी बातें तक नहीं सुनीं जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड में बेरोजगारी, पलायन, सड़क, शिक्षा आदि ऐसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिन में सुधार की आवश्यकता है। ढिबरा व्यवसाय के बंद हो जाने से स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।‌ सैंकड़ों परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। जिला प्रशासन से आग्रह है कि तिसरी प्रखंड पर विशेष ध्यान देते हुए यहां पर व्याप्त समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें।

Related posts