छत से गिरकर 50 वर्षीय महिला घायल स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव निवाशी विगन सिंह की पत्नी महेजरी देवी उम्र 50 वर्ष बीती रात छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की रात महेजरी देवी अपने घर के छत पर सोई हुई थी। देर रात छत से उतरकर वह नीचे आ रही थी।

इसी बीच छत से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए।उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related posts