दहेज के लिए महिला का हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

मेदिनीनगर: पांकी थाना क्षेत्र के पिपराताड़ गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला श्रुति पांडे की मौत हुई है। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का पुलिस के समक्ष बयान दिया है।मृतक महिला श्रुति पांडे के पिता नबीनगर थाना क्षेत्र के रजवरिया निवाशी कृष्णा पांडे ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 4 वर्ष पहले श्रुति पांडे का विवाह पांकी थाना क्षेत्र के पिपराताड़ गांव निवाशी रामराज पांडे के पुत्र मनीष कुमार पांडे के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुआ था। शादी होने के बाद कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा उसके बाद ससुराल वालो ने दहेज को लेकर श्रुति को हमेशा प्रताड़ित और मारपीट करते रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात मेरे बेटी के ससुराल वालों ने फोन किया और बताया कि श्रुति की तबीयत बिगड़ गई है। उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्णा पांडे अस्पताल पहुंचे तो देखा की ऋतु की मौत हो चुकी थी। और ससुराल के सभी लोग अस्पताल से फरार है। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर हत्या से संबंधित मामले के बारे में परिजनों से पूछताछ कर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts