टेंपो से गिरकर 40 वर्षीय व्यक्ति घायल स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिव बिगहा गांव निवाशी दुखन राम उम्र 40 वर्ष शनिवार की रात टेंपो से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में घायल दुकान राम ने बताया कि शनिवार की रात टेंपो पर सवार होकर वह अपने रिश्तेदार को जपला रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था।

उधर से लौटने के क्रम में रास्ते में टेंपो से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी दुखन राम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देख-रेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts