गिरिडीह: अहिंसा दिवस के अवसर पर तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह: अहिंसा दिवस के अवसर पर कल दिनांक 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को तिसरी बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति ने स्थानीय गांधी मैदान स्थित बापु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने प्रखंड वासियों को अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश स्वतंत्र हुआ और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर आज भारत एक विकसित देश बनने में सफल रहा है। कहा कि मैं पूज्य महात्मा गांधी एवं पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती के अवसर पर नमन करता हूं। ये दोनों हम सभी भारतवासियों के प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत 1 अक्टूबर को पूरे प्रखंड में 10 बजे सुबह एक घंटे का सामूहिक श्रमदान किया गया।
मौके पर बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति,तिसरी मुखिया किशोरी साव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकु बर्नवाल एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts