मानगो पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : बीते 3 अक्टूबर को मो. अली अकबर द्वारा ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर में मजदूरों की मदद से सामानों को घर में शिफ्ट करवाया जा रहा था। इसी बीच दोनों मजदूरों के द्वारा घर से गहनों की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद भुक्तिभोगी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ इनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मानगो दाईंगूटटू क्रॉस रोड नंबर 2 आरी सिंह के घर में किराएदार राहुल मांडी और सीतारामडेरा होम पाइप कल्याण नगर नदी किनारे मुर्गा पाड़ा के पास रहने वाला सूरज कुमार साव शामिल है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किया हुआ एक सोने का चेन और सोने की अंगूठी भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने सोमवार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts