बड़कागांव में कलश यात्रा निकाली गई

बड़कागांव में कलश यात्रा निकाली गई

संजय सागर
___________
बड़कागांव :बड़कागांव के अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में माता कात्यानी की पूजा के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई.यह कलश यात्रा बड़कागांव के दैनिक बाजार स्थित अश्विनी दुर्गा मंदिर से शुरू की गई . कलश यात्रा में हजारों महिलाएं एवं युवतियों ने भाग लिया. कलश यात्रा कृषक चौक, गोविंदडीह, गोरा बाजार, लोहार टोली, बरिया मोहल्ला, अंबेडकर मोहल्ला, बरगद मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला, रेंज ऑफिस ,बड़कागांव मुख्य चौक, गुरु चट्टी होते हुए छावनिया नदी पहुंचा. यहां माता गंगा की स्तुति कर महिलाएं एवं युवतियों ने अपने-अपने कलश में जल उठाकर पुनः बड़कागांव दैनिक बाजार के दुर्गा मंदिर में पहुंची, जहां पूजा अर्चना की। अश्विनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा शरबत एवं चना का वितरण किया गया. गुरु चट्टी के रामधनी महतो के घर के पास कलश लेने वाले महिलाओं को शरबत पिलाया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता , उप मुखिया सत्यदेव कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव राजू कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, संगठन मंत्री अश्विनी कुमार, मनोरंजन मंत्री जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, उपसचिव सरोज कुमार, सह कोषाध्यक्ष सनी कुमार , उप संगठन मंत्री सुजीत कुमार, उप मनोरंजन मंत्री राकेश कुमार एवं घनश्याम जायसवाल, मीडिया प्रभारी संजय सागर, पुजारी नीरज कुमार, पूजा प्रभारी जय राज कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मनाथ महतो, रीझन महतो, शिव शंकर साव, उर्फ भूलन साव आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

Related posts