आदर्श मध्य विद्यालय में रागी की लड्डू खिलाने की परंपरा की गई शुरू

बड़कागांव : बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय मैं बच्चों का पौष्टिक आहार के लिए मड़वा का लड्डू खिलाने की परंपरा शुरू की गई. मुख्य अतिथि बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीरमूला खान, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार के हाथो सैकड़ो बच्चों को मडवा के लड्डू दी गई। इस संबंध में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए या परंपरा शुरू की गई है। बच्चों को अब स्कूलों में मध्यान भोजन के साथ-साथ मडवा (रागी) के लड्डू खाने के लिए दिया जाएगा। मुखिया मोहम्मद तकरीरमूल्ला खान ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में काफी बदलाव आया है। क्योंकि यहां पढ़ाई लिखाई से लेकर अनुशासन तक में सुधार हुई है। बच्चे की उपस्थिति और पढ़ने की चाहत बढ़ी है। पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक टेट पास शिक्षकों द्वारा पठान-पाटन कराई जाती है। मौके पर शिक्षक चेतलाल राम, बिना साहू, विनोद रजक, हेमेंद्र कुमार, दीपक राणा, निगर सुलताना, मुनेश कुमार राम, कमलेश श्रीवास्तव, संजय सागर, राजू कुमार, देवेंद्र कुमार, तुलसी महतो, देवनाथ कुमार, कैसर अंजुम, जमशेद अंसारी, रवि कुमार रवि, संतोषी कुमारी, चंद्रावती वर्मा, बसंती देवी, पुष्पा कुमारी, रजनी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Related posts