मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व माह में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना/ओपी प्रभारी को दिशा- निर्देश दिया गया। साथ ही दुर्गापूजा 2023 त्यौहार शांति एवं सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों को सुभकामनाएं दी गई। दीपावली, कालीपूजा, छठ पूजा 2023 के मद्देनजर शांति समिति का बैठक करने एवं सुरक्षा, सतर्कता के संबंध में सभी आवश्यक कारवाई करने हेतु सभी थाना, ओ.पी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। दिनांक 08.11.23 को नगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर घटित गोली कांड के मद्देनजर सक्रिय भूमि माफियाओं के अपराधिक इतिहास के आधार पर विधि समत आवश्यक कारवाई करने का आदेश दिया गया। 2019 से 2020 तक के लंबित सभी कांडो की समीक्षा की गई एवं लंबित सभी कांडो का त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया। लूट, डकैती, चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने एवं उक्त कांडो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया।कोयला, बालु, पत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। लॉटरी, जुवा अड्डों पर छापामारी अभियान चलाकर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित वारंट BW/NBW/ DW/PW का निस्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। परिवाद पत्र, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने हेतु निर्देश दिया गया। क्यूआर पेट्रोलिंग/बिट पैट्रोलिंग को भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव 2023 की तैयारी हेतु सभी आवश्यक विवरणी संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts