आयोजन जनता के लिए रहा काफी लाभकारी- मुखिया

गिरिडीह:- तिसरी प्रखंड के लोकाय पंचायत स्थित नयनपुर में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। पंचायत के सैंकड़ों लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किया है। आशा करते हैं कि जल्द ही उन्हें उक्त योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उपर्युक्त बातें स्थानीय मुखिया अनीता हैम्ब्रम ने कही।

कार्यक्रम के दौरान शिविर में उपस्थित नोडल पदाधिकारी (जिला पशुपालन पदाधिकारी) नीरज कुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों को उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अबुआ आवास, पेंशन, पशुधन विकास, सावित्रीबाई फुले, केसीसी ऋण आदि स्टालों पर लोगों की काफी भीड़ रही।

मौके पर नोडल पदाधिकारी नीरज कुमार वर्मा, बीडीओ संग्राम मुर्मु, बीपीओ राजकुमार हैम्ब्रम, मुखिया अनीता हैम्ब्रम, मुखिया प्रतिनिधि तालो मरांडी, जेई संजय साव, जेई आलोक कुमार, रोजगार सेवक दिपेश कुमार सिन्हा, बिजली विभाग के मेहताब अंसारी एवं सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts