राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित

  जमशेदपुर : आगामी 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिसके तहत बुधवार व्यवहार न्यायालय कैम्पस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जमशेदपुर द्वारा की गई। बैठक में सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिकतम संकलनीय मामलों की पहचान करें। ताकि इनका समाधान जल्द से जल्द किया जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ऐसे मामलों की पहचान करें। जिनमें समझौते के माध्यम से निपटारा किया जा सकता…

Read More

गोविंदपुर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

  जमशेदपुर : बीते 18 नवंबर गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर गरुड़बासा निवासी नवीन कुमार सिंह के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद भुक्तभोगी के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला भी दर्ज किया था। साथ ही एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन भी किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर घटना को कारित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें…

Read More

स्वामी गोविंददेव गिरिजी और सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले जी की ‘सनातन आश्रम’ में हृदयस्पर्शी भेंट!

  भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने में ‘सनातन आश्रम’ का योगदान सबसे बड़ा होगा! प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरिजी   धनबाद: सनातन संस्था के आश्रम में आकर, इस पुण्यभूमि में उपस्थित होकर और इसका पूर्ण अवलोकन करने के बाद मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। केवल गोवा ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी ‘तपोभूमि’ बनाने में ‘सनातन आश्रम’ का बड़ा योगदान है। इस आश्रम की ऊर्जा के कारण पिछले 25 वर्षों में लोगों की मनोभूमिका में जो सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, वे स्पष्ट रूप से अनुभव किए जा…

Read More

सांसद विधायक से वार्ता के बाद अतिक्रमण हटाने को लेकर निगम ने दुकानदारों को दिया एक सप्ताह का समय

  नगर निगम की जेसीबी और ट्रैक्टर देखकर दुकानदार स्वयं अपना अपना लगे शेड उतारने लगे   धनबाद: नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की जेसीबी, ट्रैक्टर, दर्जनों मजदूर एवं कतरास निगम कार्यालय के कई निगम कर्मी भगत सिंह चौक पहुंचे। जिसे देख कर कतरास बाजार के दुकानदारों में गहमा गहमी का माहौल हो गया। कई दुकानदार स्वयं ही नालियों के ऊपर अपने दुकानों में लगे शेड हटाने लगे तथा नीचे किये निर्माण को हटाने लगे। तकरीबन 2 बजे के बाद निगम की इंफोर्समेंट टीम के…

Read More

धनबाद उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाक़ात की 

  धनबाद: झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में धनबाद उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, डीजी वायरलेस श्री प्रशांत सिंह, आईजी दक्षिणी छोटानागपुर श्री अखिलेश झा, डीआईजी एसीबी श्री शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, डीआईजी हजारीबाग श्री सुनील भास्कर, डीआईजी बोकारो श्री सुरेंद्र झा एवं पुलिस अधीक्षक हजारीबाग श्री अरविंद कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।

Read More

पेलोडर की चपेट में आने से महिला अधिवक्ता की मौत

  धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर सोमवार को सड़क पर चल रहे पेलोडर ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाईक सवार महिला अधिवक्ता नेहा वर्मा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका नेहा धनबाद कोर्ट में वकील थीं और वह अपने पति श्याम वर्मा के साथ धनबाद कोर्ट से डिगवाडीह अपने घर लौट रही थीं।इस तरह के दर्दनाक घटना देखने के बाद आक्रोशित लोगों ने झरिया-भागा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।जिसके कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गईं।समाचार लिखे जाने तक…

Read More

कोलकाता में राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर व अंबा प्रसाद ने की बैठक

संजय सागर   बड़कागांव : पश्चिम बंगाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय विधान भवन, कोलकाता में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बतौर सह-प्रभारी के रूप में राज्य की कार्यकारिणी बैठक में भाग लिया. मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर, सचिव असफ अली खान और पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार मौजूद रहे .बैठक में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. पूर्व विधायक सह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के मार्गदर्शन में पार्टी के भविष्य के रोडमैप को आकार देने…

Read More

आदित्यपुर नगर निगम जिला प्रशासन के साथ मिलकर हटाएगा अतिक्रमण, 24 घंटे का दिया समय 

  जमशेदपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासक रवि प्रकाश के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। जिसके तहत सोमवार निगम के सिटी मैनेजर रवि भारती और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान खरकाई पुल से आकाशवाणी व शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर थाना रोड, इमली व एस टाइप चौक, निगम जाने वाले रास्ते और एस टाइप में मुख्य सड़क एवं सर्विस मार्ग से 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी माइकिंग के जरिए दी…

Read More

पूर्णिमा साहू ने चुनावी वायदे को निभाया

  बाबूडीह लाल भट्टा में जलापूर्ति को ले टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों को दिया निर्देश   जमशेदपुर : सिदगोड़ा बाबूडीह लाल भट्टा जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूरा करने के लिए सोमवार जमशेदपुर पूर्वी से नवनिर्वाचित विधायिका पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के अधिकारियों को बुलाकर अपने चुनावी वादे को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि 90 दिनों के अंदर कार्य योजना को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर तक पाइप-लाइन के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति…

Read More

श्री अकाल तख्त पंथ की शान है, फैसले से साबित हुआ 

  पटना श्री हरमंदिर साहिब पर भी कठोर निर्णय लेने की जरूरत   जमशेदपुर : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने पांच सिंह साहिबान द्वारा अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल एवं पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ लिए गए कठोर निर्णय का स्वागत किया है। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार श्री अकाल तख्त साहब के स्थापना के 418 वर्ष पर पांच सिंह साहिबान जत्थेदारों ने सोमवार को फैसले से साबित किया है कि श्री अकाल…

Read More

जिला प्रशासन सब्जी विक्रेताओं को हटाने से पहले करें वैकल्पिक व्यवस्था – सरयू राय

  – जाम से इनका कोई संबंध नहीं, सड़क किनारे बने कांग्रेस कार्यालय को हटाएं प्रशासन   जमशेदपुर: विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय ने कहा कि प्रशासन मानगो में डिमना रोड किनारे सड़क पर सब्जी बेचने वालों को हटाने के पहले उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें। यदि हटाना है तो उन्हें डिमना रोड के बीच में स्थान दे। इन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हटाने से ताजा सब्जी खरीदने वालों को भी कठिनाई होगी। सैकड़ों परिवार मानगो इलाका में ऐसे है जो इन सब्जी विक्रेताओं से…

Read More

भयभीत लोग अब निर्भीक होकर रहे हैं, जिसकी गवाह हजारों की भीड़ है – सरयू राय

  बोले हर ‘गलत’ कार्य को हम ‘ठीक’ करेंगे   – जनहित के कार्य हर हाल में करूंगा, बेशक टाटा स्टील और प्रशासन को वह पसंद न आए   – जमशेदपुर से भय और आतंक को खत्म करना मेरी प्राथमिकता   – मतगणना के आखिरी क्षण तक मेरे पराजय की घोषणा की जाती रही   जमशेदपुर : शहर के जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय ने कहा है कि ⁠चुनाव होने तक जो लोग भयभीत थे, वे अब निर्भीक होकर सामने आने लगे हैं। आज के अभिनंदन समारोह में…

Read More

मानगो को जाम मुक्त करने की पहल शुरू, चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

  एडीएम और सिटी एसपी ने लिया जायजा, दंडाधिकारी व पुलिस बल की रही प्रतिनियुक्ति सड़क किनारे से अस्थायी दुकानदार व स्थाई दुकानों के एक्सटेंशन को हटाया गया जमशेदपुर : मानगो में ट्रैफिक समस्या के निराकारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार डिमना चौक से मानगो चौक और मानगो पुल क्रॉस करने में लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। डीसी और एसएसपी द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के…

Read More

चोरी के 5 वाहनों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  जमशेदपुर : जुगसलाई थाना की पुलिस ने क्षेत्र में लगातार वाहनों की हो रही चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसमें जुगसलाई एमई स्कूल रोड विंध्यवासिनी मंदिर अगरबत्ती फैक्ट्री के पास रहने वाला गौरव कुमार साहू व हरिकांत साहू उर्फ नागु और बागबेड़ा बाबाकुटी सनी होटल के पास रहने वाला मोहित लाल शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी और तीन बाइक भी बरामद किया है। मामले का खुलासा सोमवार पुलिस ऑफिस में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने…

Read More

टाटा मेन हॉस्पिटल ने विश्व एड्स दिवस पर वॉक ए थॉन का किया आयोजन

  जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने रविवार विश्व एड्स दिवस के अवसर पर वॉक ए थॉन का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना था। वॉक ए थॉन को टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी और जीएम मेडिकल सर्विसेज डॉ विनीता सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में मेडिकल क्षेत्र के लगभग 300 पेशेवर, नर्सिंग स्टाफ और छात्र उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वॉक ए थॉन सुबह 6:30 बजे टीएमएच से शुरू हुई। जिसके बाद यह रेड क्रॉस सर्कल होते हुए कोविड वॉरियर…

Read More

पश्चिम बंगाल झारग्राम में द्वितीय अखिल भारतीय संताली महिला लेखिका एवं साहित्य सम्मेलन का हुआ समापन

  जमशेदपुर : ऑल इण्डिया संताली लेखक संघ (एआईएसडब्ल्यूए) की महिला शाखा और झारग्राम जनजातीय परिषद (जेटीसी) द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय संताली महिला लेखिका सम्मेलन एवं संताली साहित्य सम्मेलन रविवार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और जो संताली साहित्य एवं संस्कृति के प्रचार एवं संरक्षण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से संताली महिला लेखिकाओं, कवियों और विद्वानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जो संताली साहित्यिक विरासत की समृद्धि का जश्न मनाने और क्षेत्र में महिलाओं के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों का समाधान…

Read More

सरयू राय ने मानगो ट्रैफिक जाम को लेकर पुनः की डीसी से बात

  नो इंट्री के समय में बदलाव जरूरी, दिन में भारी वाहनों की इंट्री रोके प्रशासन   – पुलिस-प्रशासन की बैठक का नहीं निकला कोई नतीजा   – प्रशासन नहीं मानेगा तो जनता दिन में गाड़ियों को रोकेगी, मैं उनके साथ रहूंगा   जमशेदपुर : मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के बारे में मैंने रविवार को पुनः दूरभाष पर जिले के डीसी अनन्य मित्तल से वार्ता कर कहा कि प्रशासन जाम की समस्या को गंभीरता से लें और उसके लिए ठोस उपाय करें। मैंने उनको याद दिलाया…

Read More

परसुडीह कृषि मंडी की बदहाल व्यवस्था पर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई चिंता

  जमशेदपुर : झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने रविवार परसुडीह बाजार समिति का दौरा कर उसकी बदहाल स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान समिति ने मंडी में दुकानों और गोदामों समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गंभीर चिंता भी व्यक्त की। मुआयने के दौरान यह पाया गया कि मंडी में स्थित दुकानें और गोदाम जर्जर हालत में हैं। सड़को की स्थिति बेहद खराब है। वहीं जगह-जगह गड्ढे होने से व्यापारियों और किसानों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में…

Read More

साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सरयू राय का किया अभिनंदन

  जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का रविवार साकची गुरुद्वारा में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जहां सरदार इंद्रजीत सिंह महासचिव तख्त श्री हरमिंदर साहिब पटना, सरदार भगवान सिंह अध्यक्ष सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति), सरदार निशान सिंह अध्यक्ष साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला महासचिव साकची गुरुद्वारा समिति की मौजूदगी में सीजीपीसी ने स्वागत किया। मौके पर सरदार अमरप्रीत सिंह काले, सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू, सरदार सुरभित सिंह छित्ते, सरदार खजान सिंह और सरदार त्रिलोचन सिंह तोची भी मौजूद रहे।…

Read More

बड़कागांव वन क्षेत्र में कोयले का उत्खनन जोरों पर

जर्जर कोयले का खदान कभी भी ढह सकता है बड़कागांव : बड़कागांव वन क्षेत्र के विभिन्न जंगलों के निकट कोयले का उत्खनन जोरों पर हो रही है. जिससे सरकार के लाखों रुपए की राजस्व की हानि हो रही है . कोयला माफिया मालामाल हो रहे हैं. कोयल का उत्खनन होने से पेड़ पौधे, वन्य छोटे-छोटे जीव जंतु का आवासीय नुकसान हो रहा है .वहीं पर्यावरण पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. बड़कागांव के लौकुरा चंदौल के हथिया पत्थर के पास, इंदिरा जंगल, तिलैया लूंरगा, चानो, रिकवा कुरहा, खपिया, पसरिया,…

Read More

प्रकाश ठाकुर की हत्या के मामले को लेकर मामला दर्ज, 6 लोग बनाए गए नामजद अभियुक्त

बड़कागांव : चेपाकला निवासी प्रकाश ठाकुर की हत्या के मामले को लेकर डाड़ी कला थाना में प्रकाश ठाकुर की पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि कांड संख्या 289/ 24 दर्ज किया गया है. जिसमें 06 नामजद लोगों को आरोपी बनाया गया है. 29 नवंबर की 11:00 रात अज्ञात अपराधियों ने प्रकाश ठाकुर के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी .उसके माथे में तीन गोलियां लगी थी. मामले को लेकर डाड़ी पुलिस कई बिंदुओं पर सघन जांच कर…

Read More

बड़कागांव पुलिस ने एक युवक को नशा मुक्ति केंद्र भेजा

शराबी पति की सुधार करने के लिए पत्नी ने की पहल संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस प्रशासन के सहयोग से ग्राम खरांटी पंचायत चौपदार बलिया निवासी सुरेंद्र राणा को नशा मुक्ति केंद्र रांची भेजा गया.सुरेंद्र राणा काफी नशा के आदी थे. नशा के कारण काफी लड़ाई झगड़ा वाद विवाद करता रहता था. जिससे उनके घर परिवार के सदस्य काफी परेशान थे. तब उसकी पत्नी अपने पति के सुधार करने के लिए प्रशासन के पास शिकायत लेकर पहुंची थी.मामले को लेकर प्रशासन ने इस पर तत्काल पहल करते हुए नशा…

Read More

हिंदुओं पर हमले और बढ़ती हिंसा चिंताजनक – परिषद

  – बांग्लादेश संकट पर भारत ने दो टूक शब्दों में वहां की अंतरिम सरकार से कार्रवाई की जताई उम्मीद   जमशेदपुर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और बढ़ती हिंसा चिंताजनक है। वहीं भारत सरकार ने बांग्लादेश को दो टूक शब्दों में वहां की अंतरिम सरकार से कारवाई करने की उम्मीद जताई है। उक्त बातें रविवार एग्रिको में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कही। वहीं आयोजित बैठक में बांग्लादेश संकट पर भारत ने एक बार फिर बयान जारी…

Read More

सोनारी में आगामी 21 दिसम्बर को होगा 22 वां भव्य श्याम वार्षिक महोत्सव

  जमशेदपुर: सोनारी जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे स्थित मैदान में आगामी 21 दिसंबर को भव्य रूप से 22 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसका आयोजन श्री श्याम सेवा संघ सोनारी के द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष अशोक दीवान ने बताया कि श्याम बाबा का भव्य दरबार तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल से 7 लोगों की टीम शहर आएगी। इसी तरह हजारों श्याम भक्तो के बैठने के लिए पंडाल निर्माण समेत आकर्षक विद्युत सज्जा भी होगी। साज…

Read More

चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा केंद्रों का एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

  जमशेदपुर : जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। वहीं स्थापना समाहर्ता मृत्युंजय कुमार व जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों के विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लेते रहे। वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं…

Read More