सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति धूमधाम से मनाएगा दुर्गा पूजा त्योहार

  मेदिनीनगर: पलामू श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हाउसिंग कॉलोनी में इस बार बड़े धूमधाम से 25 वाँ साल मनाया जाएगा। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा की बैठक दुर्गा मंडप हाउसिंग कॉलोनी डालटनगंज के प्रांगण में की गई जिसमें पुरानी समिति को भंग कर नई समिति बनाई गई जिसमें बैठक का संचालन मुकेश सिन्हा ने की जिसमे सभी के सर्वसहमति से अध्यक्ष जय प्रकाश शुक्ला , उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सचिव राजन मेहता ,कोषाध्यक्ष राहुल सोनी, सुजीत गिरी , उपसचिव जय कुमार, राहुल सिन्हा, जबकि समिति के संरक्षक – रजनीश…

Read More

न्यायप्रिय संघर्ष व मर्यादा के प्रतिमूर्ति का नाम है भगवान राम – अविनाश देव

  मेदिनीनगर: बचपन के वो भूलते भागते क्षण जो कभी खींचता था और दशहरे में हो रहे रामलीला को देखने नजर बचाकर भाग जाते थे। आज वही रामलीला पाठ को फीता काटकर उद्घाटन करने डाल्टेनगंज भंडरिया विधान के पतरिया गांव गए। न्यू नवयुवक संघ के बुलावे पर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष राजेश चौधरी,सचिव सोनू जी सहित संघ के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से अंग वस्त्र फूलमाला देकर शानदार स्वागत किए। सबों के साथ रंगमंच तक गए और रेड रिबन काट कर रामलीला का उद्घाटन किए। अपने…

Read More

आज से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की हुई शुरुआत

  मेदिनीनगर: डीजीपी अनुराग गुप्ता की पहल पर आज से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम में झारखंड पुलिस 18 मुख्य मुद्दों पर लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान कर रही है. इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 21 जिलों में आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।वही मेदिनीनगर शहर के मेमोरियल हॉल में आईजी नरेंद्र कुमार सिंह,एसपी रीष्मा रमेशन, शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में जन शिकायत समाधान के अंतर्गत लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है और लोगो…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का जन्मोत्सव मनाया गया

  मेदिनीनगर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी एवं संचालन जिला सचिव सन्नू सिद्दकी ने किया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी ने कहा के स्वर्गीय दुर्गा सोरेन पार्टी को सिंचने का काम किया है और पार्टी को झारखंड में उच्च स्तर तक पहुंचाया है।केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी का योगदान पार्टी कभी नहीं…

Read More

नक्सलियों ने 50 वर्षीय व्यक्ति को पीट कर किया घायल, स्थिति गंभीर

  मेदिनीनगर: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घघरा गांव निवासी रामप्रसाद यादव उम्र 50 वर्ष को बीती रात नक्सलियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां इलाज के बाद भी राम प्रसाद यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद से परिवार के…

Read More

पितृशोक पर जिप उपाध्यक्ष के घर पहुंचे जेएमएम नेता

  मेदिनीनगर: झामुमो नेता दीपक तिवारी एवं अविनाश देव ने जिला परिषद उपाध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उनके पैतृक आवास महुअरी में मुलाकात कर पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। मौके पर झामुमो नेता ने बताया कि पिता का साया पुत्र के लिए छत के समान होता है। जिनकी मौजूदगी मात्र से ही पुत्र सुरक्षित एवं सबल महसूस करता है। पिता के जाने का गम ज्ञात है। इसकी भरपाई नहीं…

Read More

आपराधिक गिरोहों को मंत्री बन्ना गुप्ता का संरक्षण – सरयू राय

  – जमशेदपुर पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण अपराध नियंत्रण नहीं हो पा रहा   – शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त ईश्वर सिंह बन्ना गुप्ता का खासमखास   – ईश्वर सिंह को जेल भेजने के बजाय एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में किया भर्ती   जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शहर में आपराधिक घटनाएं पुलिस-प्रशासन के नियंत्रण से बाहर हो गई हैं। आए दिन गोली-बारी, छिनतई, घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं घट रही है। अपराधी बेलगाम हो…

Read More

कदमा बाजार में शैरात की जमीन 4.5 लाख में हो रही बिक्री, पुलिस ने पुनः काम कराया बंद 

  जमशेदपुर : कदमा बाजार स्थित मथुरा होटल लाइन न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमिटी कार्यालय के पास सरकारी शैरात की जमीन की बिक्री 4.5 लाख रुपए में हो रही है। वहीं सोमवार की सुबह एक बार फिर से निमार्ण कार्य कराया जा रहा था। जिसकी सूचना पाकर कदमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुनः निमार्ण कार्य को बंद करा दिया। साथ ही गैरेज संचालक चित्तो को थाने पर बुलाकर पुलिस ने उससे जमीन के कागजात की मांग भी की। मगर वह दिखाने में असमर्थ रहा। जिसपर पुलिस…

Read More

हेमन्त सरकार युवाओं को न तो रोजगार दे सकी और न ही बेरोजगारी भत्ता – डॉ दिनेशानंद गोस्वामी 

  जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने तथा बेरोजगार युवकों को 5 हजार से 7 हजार रूपए तक प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। परन्तु नौकरी न देकर सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में दक्षिण के राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। डॉ गोस्वामी ने कि गठबंधन सरकार के कार्यकाल में बहरागोड़ा का विकास नहीं हुआ।…

Read More

सिदगोड़ा में पुराने विवाद को लेकर हुई फायरिंग, एक घायल, हथियार बरामद 

  जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास रविवार की देर रात्रि एक गिरोह ने दूसरे गिरोह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे गिरोह से आकाश सिंह नामक युवक घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देकर सभी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद घायल को साथियों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में उसके सर को छुते हुए एक गोली निकल गई। जबकि दूसरी गोली उसके पंजे में फंस गई। जबकि घटना की सूचना पाकर डीएसपी…

Read More

टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में 17.89 प्रतिशत पर प्रबंधन और यूनियन के बीच हुआ बोनस समझौता

  कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 4 लाख और न्यूनतम 38 हजार, 168.5 करोड़ की बोनस राशि बंटेंगे 27454 कर्मचारियों के बीच   जमशेदपुर : देश के सबसे बड़े स्टील उत्पादन निर्माता कंपनी टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में सोमवार बोनस समझौता की घोषणा हो गई। मौके पर एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शैलैश सिंह और महामंत्री सतीश सिंह भी मौजूद थे। जिसमें इस 17.89 प्रतिशत बोनस पर यूनियन और प्रबंधन के बीच सहमति बनी है। इस दौरान…

Read More

मनोज सिंह द्वारा दायर प्राथमिकी झूठ का पुलिंदा, मंत्री बन्ना गुप्ता की शह पर दायर की गई प्राथमिकी 

  जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि रांची के व्यक्ति मनोज सिंह द्वारा मेरे विरूद्ध अरगोड़ा थाना में दायर की गई प्राथमिकी झूठ का पुलिंदा है। साथ ही यह अर्धसत्य पर आधारित भी है। इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। यह प्राथमिकी खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता की शह पर दायर की गई है। इस प्राथमिकी का उपयोग मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार प्रचार सामग्री के रूप में कर रहे हैं। जो बातें प्राथमिकी में…

Read More

बड़कागांव में जयराम महतो का विशाल आम सभा का आयोजन

जमीन की मालिकाना हक को बचाने के लिए संघर्ष करें :जयराम महतो संजय सागर बड़कागांव : हाई स्कूल के मैदान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का जबर करम महोत्सव एवं बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में दिन भर झूमर नृत्य ढोल, नगाड़े व मांदर के साथ किया. जेएलकेएम के सुप्रीमो जय राम महतो को दिनभर कार्यक्रताओ व ग्रामीणों ने इंतजार किया. जयराम महतो सभा स्थल में 6:30 बजे शाम को पहुंचे. बने हुए मंच को छोड़कर अपनी वाहन के छत पर खड़े होकर सभा को संबोधित…

Read More

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय इकाई की हुई बैठक

  अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष   जमशेदपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला स्तरीय इकाई की बैठक में योगेंद्र प्रसाद अपर उपायुक्त का स्थानांतरण हो जाने के कारण अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। जिसके फलस्वरुप सर्वसम्मति से मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा को पूर्वी सिंहभूम कार्यकारिणी कमिटी का अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। इस बैठक में बिहार मॉडल को अक्षरस से लागू नहीं करने की बात कही गई। यदि पूर्ण गठन के प्रस्ताव…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता ने 5 करोड़ 60 लाख 67 हजार के 185 योजनाओं का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास 

  जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक निधि की कुल 185 विकास योजनाओं का रविवार को विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिल्यान्यास किया। इन योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 5 करोड़ 60 लाख 67 हजार 626 रुपए है। जिसमें मानगो नगर निगम क्षेत्र की 138 और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र की 47 योजनएं भी शामिल हैं। वहीं 138 योजनाओं की लागत 3 करोड़ 23 लाख 71 हजार 426 रुपए है। इसी तरह 47 योजनाओं पर कुल 2 करोड़ 36…

Read More

बिस्टुपुर पुलिस ने मोबाइल छिनतई मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

  जमशेदपुर : बीते दिनों बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए मोबाइल छिनतई के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसमें आदित्यपुर मांझी टोला संजय नगर चांदनी चौक के पास रहने वाला आकाश राजू उर्फ प्रेम उर्फ प्रेम माफिया, मांझी टोला बैंक कॉलोनी नवासी अनीश कुमार दीप और मांझी टोला निर्मल नगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाला संतोष कुमार उर्फ नांचू शामिल है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छिनतई के तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया…

Read More

विधायक सरयू राय ने 23 लाख 41 हजार राशि की योजनाओं का किया शिलान्यास 

  जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने रविवार अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी के अंतर्गत 23 लाख 41 हजार रुपए की राशि से दो स्थलों पर चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसमें कल्याण विभाग की ओर से भुइयांडीह बाबुडीह में आदिवासी समुदाय के मसना स्थल को संरक्षित करने के लिए घेराबंदी कार्य तथा विधायक निधि से बिरसानगर जोन नंबर 3-डी डुंगरी ऊपर शिव मंदिर के समीप चहारदीवारी का निर्माण होना शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, सुधीर सिंह,…

Read More

गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में सिखों के हाजर नाजर गुरु श्री गुरुग्रंथ साहेब के प्रकाश उत्सव पर संगत ने सुनी गुरवाणी

  जमशेदपुर : परसुडीह स्थित गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में रविवार को सिखों के हाजर नाजर गुरु जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहेब का पहला प्रकाश दिहाड़ा (प्रकाश उत्सव) बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस दौरान विशेष कीर्तन दरबार भी सजाया गया। साथ ही सिख स्त्री सत्संग सभा की परमजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरमीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। जिसके बाद बच्ची जसप्रीत कौर ने भी कीर्तन से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में ज्ञानी मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने मनोहर गुरवाणी गायन…

Read More

बिस्टुपुर तुलसी भवन में महासर माता का तृतीय वार्षिक उत्सव 11 सितम्बर को

  जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन एसी हॉल में कुलदेवी महासर माता का तृतीय वार्षिक उत्सव आगामी 11 सितंबर को आयोजित होगा। जिसमें कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला समेत कोलकाता और रांची से भी श्रद्धालु शामिल होगें। इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, चुनरी उत्सव, पुष्प और इत्र की वर्षा होगा। इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने के लिए श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर कोल्हान प्रमंडल की एक बैठक रविवार गजानंद भालोटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने बताया…

Read More

ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल ने 15 साल में किए 4,000 से अधिक सफल कार्डियक सर्जरी

  पेशेंट कनेक्ट मीट में कई पुराने रोगी हुए सम्मानित   जमशेदपुर : तायोलिया स्थित स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल (नारायण हेल्थ, बैंगलोर की एक इकाई) ने कार्डियक सर्जरी में 15 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। जिसके तहत हॉस्पिटल की समर्पित डॉक्टरों की टीम ने अब तक 4,000 से अधिक सफल हृदय सर्जरी भी की हैं। जिससे यह क्षेत्र के शीर्ष हृदय केंद्रों में से एक बन गया है। इस मील के पत्थर को मनाने के लिए हॉस्पिटल ने एक पेशेंट कनेक्ट मीट कार्यक्रम का आयोजन रविवार गोलमुरी स्थित…

Read More

झारखण्ड प्रशासनिक सेवा संघ ने राज्य सरकार के निर्णय पर जताया आक्रोश

मो. ओबैदुल्लाह शम्सी गिरिडीह: कल दिनांक 7 सितंबर 2024 को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की एक आपातकालीन बैठक ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से की गई। राज्य कैबिनेट द्वारा दिनांक 6 सितंबर 2024 को पारित भारतीय प्रशासनिक सेवा (चयन द्वारा नियुक्ति) विनियम 1997 के अंतर्गत गैर राज्य असैनिक सेवा के पदों को उप- समाहर्ता के पद की समकक्षता संबंधी अधिघोषणा से राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी आहत हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से संघ के पदाधिकारी में काफी रोष है। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश…

Read More

बड़कागांव एवं बादम में गणेश महोत्सव शुरू

बड़कागांव फोटो पंडाल का उद्घाटन करते विधायक अंबा प्रसाद   संजय सागर बड़कागांव :प्रखंड में गणेश चतुर्दशी पूजा बड़कागांव के दैनिक बाजार, बड़कागांव बर मोहल्ला, एवं बादम बस स्टैंड मे गणेश महोत्सव शुरू हुई .विधायक अंबा प्रसाद एवं विधायक के भाई सुमित कुमार ने बड़कागांव दैनिक बाजार एवं बर मोहल्ला शिवनगर में गणेश पूजा पंडाल का नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया.दैनिक बाजार में गणेश सर्व समिति बड़कागांव के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी काफी धूमधाम से गणपति पूजा की जा जा रही है . यहां…

Read More

बड़कागाँव में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक 

  संजय सागर   बड़कागांव : बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक योगेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई.संचालन बृजभूषण गुरु ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के राज्य स्तरीय निर्णयानुसार आठ सूत्री मांगों को लेकर आगामी 11 सितंबर को राज्य व्यापी बंदी को समर्थन देने के लिए बड़का गांव प्रखंड से सैकड़ो आंदोलनकारी झारखंड रांची पहुंचेंगे.आठ सूत्री मांगों में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी को 15 अगस्त 15 नवंबर एवं 26 जनवरी को राजकीय मान…

Read More

बड़कागांव में की गई ग्वांट की पूजा, भराई के बाद ग्वांट ने कहा गांव में अच्छी पैदावार होगा 

  संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव में शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय के बगल में तीज पर्व के मौके पर ग्वांट की पूजा की गई. मौके पर ग्राम नायक (पाहन )घनश्याम कुमार ग्वांट भराई कर गांव के लिए सुख शांति का भरोसा दिलाया. 70 वर्षीय द्वारिका महतो, 95 वर्षीय देवल भुइयां ने बताया कि बड़कागांव में हम लोग के पूर्वज से ही तीज पर्व के दूसरे दिन देवी मंडप में माता भगवती एवं 36 देवियों भक्ताईंन पर सवार होती है. यहां भूत भराई होती है.एवं सिमल के पेड़ में ग्वांट की…

Read More

बुडमू प्रेस क्लब के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि रांची डीआईजी अनूप बिरथरे   पंकज सिंह रांची: बुढ़मू प्रेस क्लब के सौजन्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ठाकुरगांव के गुरुगाई पंचायत भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानपूर्वक फूल माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वहीं पिछले 15 वर्षो से क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश को भी सम्मानित प्रेस क्लब के द्वारा किया गया. इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी अनूप बिरथरे, विशिष्ट अतिथि स्वामी देवेन्द्र प्रकाश , रांची प्रेस…

Read More