जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्दा प्रदर्शन और जमशेदपुर संसदीय सीट से सांसद विद्युत वरण महतो की जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने साकची स्थित कार्यालय में लड्डू का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए ने लगातार तीसरी बार अपनी प्रचंड जीत दर्ज की है और जो भारत के चुनावी इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा देश की जनता को भ्रमित कर एनडीए के प्रति भड़काने का प्रयास किया गया था। बावजूद इसके देश की जनता ने एनडीए पर अपना भरोसा कायम रखा। जिसके कारण एनडीए इतिहास लिखने में सक्षम रही। मौके पर शक्ति सिंह, एसपी सिंह, मनोज सोनी, राजेश कुमार, राजेश सिंह, संदीप सिंह, जय मंगल झा, पप्पू शर्मा, गोपी सिंह, रामकुमार शर्मा, गोविंद नामता, सूरज राय, मो. इलियास, करन गोराई, राजीव कुमार, शशिकांत सिंह, राहुल सिंह, लखविन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, रंजीत सिंह, पिन्टू समेत अन्य मौजूद थे।
केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार और विद्युत वरण महतो की जीत पर भरत सिंह ने बांटे लड्डू
