भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न 

 

जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल की संगठनात्मक बैठक कदमा गणेश पूजा मैदान के पास स्थित बीजीबी क्लब में गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के मंत्री नंद जी प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। जिसमें मुख्य रूप से आगामी 27-28 जुलाई एवं 3-4 अगस्त को मतदाता पुनरीक्षण का स्पेशल ड्राइव अभियान चलाया जाएगा, इस विषय में सभी को बताया गया। साथ ही आग्रह किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से किसी कारणवश कट गया है या जो नए वोटर बने हैं, यह जिन्होंने स्थान परिवर्तन किया है, उनको इसकी जानकारी देते हुए स्पेशल ड्राइव अभियान में उनका नाम जरूर जुड़वाएं। साथ ही 28 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर सुनने का आग्रह भी किया गया। बैठक को प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का जो कार्य चल रहा है, इसमें सभी कार्यकर्ताओं को लगना चाहिए और जो भी मतदाता का नाम कट गया है या नए मतदाता बने हैं, उनका नाम जुड़वाना चाहिए। इसपर विशेष नजर रखना चाहिए। मौके पर ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, ललन चौहान, भोला शर्मा, वर्मा प्रसाद, विक्की यादव, राजेश सिंह, राजेश सोनकर, शोभा श्रीवास्तव, खुशी ओझा, गुड्डी देवी, विनोद रजक, संजय शर्मा, डीएन सिंह, राजा राम, सुरेन्द्र राय, संतोषी सिंह, अंजी राव, राजेश सोनकर, शोभा श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह, सुरज शर्मा, साहिल यादव, संगीता वर्मा, अंकुश, अमित ठाकुर, खुशी ओझा, गुड्डी देवी समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related posts