भाजपा की बैठक में गठबंधन तोड़कर अपना उम्मीदवार दिए जाने की उठी मांग

 

संजय सागर

बड़कागांव :भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पश्चिम, पूर्वी उरीमारी, केरेडारी एवं पिपरवार मंडल कार्य समिति की संयुक्त एक दिवसीय बैठक बड़कागांव प्रखंड के सांढ पंचायत भवन प्रांगण पश्चिमी मंडल पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया। बैठक की शुरुवात श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए वंदे मातरम गीत गाकर की गई। सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बैठक का उद्देश्य पर विषय वस्तु से अवगत कराई। उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा परंपरागत भाजपा की रही है। आजसू के साथ गठबंधन होना बड़कागांव के लिए दुर्भाग्य है। जिला कमेटी एवं मंडल के अध्यक्षों द्वारा प्रदेश नेतृत्व को बड़कागांव विधानसभा से स्वयं अकेले चुनाव लड़ने की लिखित ज्ञापन सोपा गया है। उन्होंने भाजपा के गठन 1980 से लेकर 2019 तक की प्राप्त वोट आंकड़ा को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं से भी रायशुमारी ली गई जिसमें अधिकांश कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि पार्टी को विधानसभा में अकेले ही चुनाव लड़नी चाहिए। हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का गठबंधन का भी अनुपालन करने की बात कहीं। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि प्रदेश तक बड़कागांव विधानसभा के लिए भाजपा का अकेले चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बावजूद केंद्र एवं राज्य नेतृत्व जो भी निर्णय लेगी उसे अनुपालन करना होगा। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि हर हाल में झारखंड में भाजपा नेतृत्व में सरकार बनाना है। क्योंकि झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचारी एवं निकम्मी हो गई है। प्रदेश में हिंदुत्व खतरे में है। हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ हो रही है। पहले हम हिंदू हैं तब जात-पात। भाजपा का मूल मंत्र पहले बूथ जीतो तब लोकसभा और विधानसभा। भाजपा जो बोलती है वह करती है। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग है कि भाजपा अकेले चुनाव लड़े। यदि आजसू के साथ गठबंधन प्रदेश नेतृत्व करती है तो फिर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के ही आजसू कार्यकर्ता को टिकट देकर भेजें तभी मान्य होगी।श्री महतो ने कहा कि हर क्षेत्र में झारखंड में भ्रष्टाचार प्रबल हो गई है। कोई भी काम बिना पैसा का नहीं होता है। अधिकारी पैसा वसूली करने का झारखंड सरकार का एजेंट हैं। हेमंत को जब तक नहीं उखड़ा जाएगा तब तक राज्य का कल्याण नहीं होगी। झारखंड में दोहरी नीति चल रही है। रैयत की जमीन का मालिक कंपनी बन बैठा है। खनिज संपदा के साथ सरकारी जमीन को भी लूटा जा रहा है। विकास के नाम पर पूरे झारखंड में विस्थापन किया जा रहा है। शिवलाल महतो ने कहा कि बड़कागांव में यदि कांग्रेस फेल है तो भाजपा और आजसू कहां पास है। विस्थापितों के साथ मिलकर हम लोग को लड़ाई लड़नी चाहिए। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र भाजपा का परंपरागत क्षेत्र रहा है। इसलिए यहां स्वयं भाजपा चुनाव लड़े उम्मीदवार कोई भी हो। उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा के तीन विधानसभा पर आजसू दावा ठोक रही है। आने वाला समय में पूरे लोकसभा पर दावा करेगी। लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को मिटाने का आजसू का एकमात्र लक्ष्य है। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन पिपरवार के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह,मंत्री जय नारायण प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शिवलाल महतो, विधानसभा विस्तारक उपेंद्र कुशवाहा, केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, प्रभारी कुणाल दुबे, प्रीतम साहू,मुकुटधारी महतो, मूलचंद साव, राजू साव, टुकेश्वर प्रसाद, बेचन साव, पूनम साहू, सुनीता देवी,सेवंती देवी, उप प्रमुख बच्चन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, भीखन महतो,महेंद्र महतो, नरेश साव, शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू नरसिंह प्रसाद, अशोक साहू महेंद्र महतो, कजरू साव, श्रीकांत निराला, बढ़न तुरी, ज्ञानेश्वर शर्मा, किशोर राणा, दिनेश करमाली, बद्रीनारायण सिंह, लालमणि महतो, भागीरथ ठाकुर, बजरंग साव, नागेश्वर महतो,मोहन साव, सच्चिदानंद पांडे, राज किशोर साव, दानिश खान, ज्ञानचंद कुमार, स्वरूप नारायण महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment