विकसित भारत-मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता 

संवाददाता

लातेहार : विकसित भारत- मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने गुरुवार को शहर के करकट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है। इसे पूरा करने का वायदा भी किया है। इसी परिकल्पना के आधार पर भाजपा ने “विकसित भारत मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया है।आगे कहा कि कहा कि विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान के तहत एक संकल्प पत्र सुझाव जनता से प्राप्त करेंगे और विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करने की जिम्मेदारी भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे । कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाई छू रहा है। विकसित भारत मोदी की गारंटी के तहत हम देश के एक करोड़ लोगों से सुझाव प्राप्त करेंगे। और इस अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में दिल्ली में हो चुकी है।भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि सुझाव के लिए नमो एप मिस्ड कॉल एवं मैसेज के जरिए सुझाव दे सकते हैं इसके अलावा देश के उद्योगपति, स्टार्टअप्स के फाउंडर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय खिलाड़ियों से मिलकर संवाद स्थापित कर सुझाव लेंगे एवं एलईडी प्रचार वाहन चलाए जाएंगे जो गली गली में जाकर मोदी सरकार के द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं उनकी उपलब्धियां को बताने का कार्य करेंगे। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र मंडल, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह,उपाध्यक्ष राकेश दुबे,सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय,सांसद प्रतिनिधि मुकेश पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts