नापोखुर्द: नापोखुर्द पंचायत के इंदिरा टोला के निवासी छोटेलाल टुडू की आकस्मिक निधन हो जाने से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। छोटेलाल टुडू अपने गांव में ही मजदूरी का काम करता था। लगभग एक महीना पूर्व लकवा मार दिया था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सही इलाज नहीं मिलने के अभाव में उक्त व्यक्ति का निधन हो गया। छोटेलाल टुडू अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटा और दो बेटी को छोड़ गए। उक्त व्यक्ति के निधन की खबर सुन कर नापो खुर्द पंचायत के पंचायत समिति…
Read MoreCategory: हजारीबाग
लोकहित अधिकार पार्टी का जन जागरण अभियान जोरों पर-कुंजबिहारी साहु
बड़कागांव: लोकहित अधिकार पार्टी का हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग, सुल्ताना, मायातू सलगावां ओरिया, केसुरा रोला, ओरिया, इत्यादि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी के प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साहू ने कहा कि समाज को आज तक राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक न्याय से दूर रखा गया है । अब जरूरत है अपने समाज की शक्ति को पहचानने का और अपना सरकार बनाने का। चूंकि देश आजाद हुआ है तब से आज तक 15% लोगों का सरकार बन रहा है। वोट देने का काम 85% लोगों का है निश्चित तौर…
Read Moreबड़कागांव प्रखंड के 23 पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 19,704 मामले आए, निष्पादन हुआ 6,616
सबसे अधिक नापोखुर्द पंचायत से 1557 एवं सबसे कम सिंदुवारी पंचायत से 196 मामले आए प्रखंड में 11,670 परिवार निवास करते हैं कच्चा मकान में जिन्हें अबुआ आवास एवं 549 लोगों को पेंशन की है आवश्यकता कच्चा मकान सबसे अधिक बादम पंचायत में 1035 एवं सबसे कम डाडीकला पंचायत में मात्र 37 है सबसे अधिक पेंशन बादम पंचायत से ही 47 एवं सबसे कम पश्चिमी पंचायत से मात्र 3 आवेदन किया गया बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सभी 23 पंचायत में 27 दिसंबर को…
Read Moreइस्लाह ए मुआसेरा कांफ्रेंस में सामाजिक कुरीतियां को समाप्त करने का लिया निर्णय
बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम हाहे में उलमा ए अहले सुन्नत के बैनर तले इसलाह ए मुआसेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रफीक अंसारी ने किया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शादी ब्याह को आसान बनाना है। बिना लेन देन के पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए हुए तरीके पर शादी ब्याह करें। शराब को इस्लाम धर्म में बुराइयों की मां कहा गया है इस लिए शराब और नशा सहित अन्य समानों का सेवन न करें। शिक्षा के क्षेत्र में अपने बच्चों…
Read Moreदेशभर के डीलर 1 जनवरी 2024 से करेगें अनिश्चितकालीन हड़ताल
बड़कागांव: देश भर के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार 1 जनवरी 24 से पांच सूत्री मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसी कड़ी में बड़कागांव फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ द्वार गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बंदी को सफल बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव बालेश्वर कुमार के संचालन में बैठक किया गया। बैठक के बाद बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल को डीलरों के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हम सभी…
Read Moreलिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध महिलाओं ने चलाया राष्ट्रीय अभियान
बड़कागांव: महिलाओं के द्वारा बड़कागांव थाना परिसर में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान चलाया तथा लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए शपथ लिया। मौके पर प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि नारियों पर हो रही उत्पीड़न को हमें रोकने की जरूरत है। देश, समाज को सशक्त करना है तो हम सभी को नारी सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। नारी को स्वालंबन एवं उन्हें आगे बढ़ाने की प्रयास होनी चाहिए तभी हमारा घर परिवार भी सुसज्जित रहेगा।…
Read Moreधर्म के नाम पर राजनीतिक अब नहीं चलेगा- कुंज बिहारी साहू
बडकागांव: हजारीबाग जिला के बड़का गांव गुरु चट्टी में लोकहित अधिकार पार्टी का ग्राम स्तरीय जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विक्की कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ग्राम कमिटी का गठन किया गया। जिसका अध्यक्ष -सहनाज परवीन, उपाध्यक्ष -मो जियारत, सचिव -दिवाकर जायसवाल, एवं कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता सर्वसम्मति से चुना गया। मुख्य अतिथि लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री -कुंजबिहारी साहु ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में 85%.आम जनता को धर्म के नाम पर डरा कर राजनीति किया जा रहा है, जो अब नहीं चलेगा।…
Read Moreआदर्श मध्य विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण
बच्चों को चिल्का झील एवं अन्य स्थलों का कराया गया अध्ययन संजय सागर बड़कागांव: आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को चिल्काझील, गोपीनाथ मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया. इसका नेतृत्व टीम लीडर कमलेश श्रीवास्तव, शिक्षिका नीलू कुमारी, शिक्षक, रामवृक्ष राम, रवि कुमार, संजय सागर, तुलसी कुमार, जमशेद अंसारी, देवनाथ कुमार, राकेश रंजन, अभिभावक दिनेश खंडेलवाल उर्फ बॉबी ने किया. विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा बताया गया कि चिल्का झील खारे पानी एवं मत्स्य पालन को लेकर प्रसिद्ध है. एशिया महादेश में खारे पानी के क्षेत्र में चिल्का प्रथम स्थान है.…
Read Moreबड़कागांव मुस्लिम मोहल्ला में लोकतांत्रिक तरीके से सदर, सेक्रेटरी का चुनाव हुआ संपन्न
अध्यक्ष बने मोहम्मद खुर्शीद आलम सचिव मोहम्मद सफीक बड़कागांव: बड़कागांव मुस्लिम मोहल्ला में सदर सेक्रेटरी का चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ बैलट पेपर पर किया गया। जिसमें सदर पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था जिसमें मोहम्मद खुर्शीद आलम और मजार मलिक शामिल थे। वहीं सचिव पद के लिए मोहम्मद सफीक और मोहम्मद सज्जाद ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल के बाद बुधवार को दोनों पद के लिए मोहल्ले के कुल 130 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें सदर उम्मीदवार खुर्शीद आलम…
Read Moreलोकहित अधिकार पार्टी का जन जागरण अभियान
बड़कागांव: हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत एवं नापो कला एवं नापो खुर्द मे लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री हजारीबाग लोकसभा प्रभारी श्री कुंज बिहारी साहू ने कहा कि हमारी पार्टी भारत में राजनीतिक विकल्प के तौर पर उपस्थित हुआ है। जो आम जनता के हित में काम करने के लिए संकल्पित हैं। मौके पर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी श्री रामविलास साव ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश में निशुल्क शिक्षा, निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं सामाजिक न्याय के साथ…
Read Moreबड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय विद्यार्थियों को समुद्री तटों का कराया गया अध्ययन
बड़कागांव : बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक -शिक्षिकाएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए उड़ीसा के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों एवं भौगोलिक स्थलो में विद्यार्थियों को भौगोलिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया. जिसमे से चंद्रभागा, धौलागिरी का बौद्ध स्थल, समुद्री तट में सूर्यास्त, समुद्री की लहरें, लिंगराज मंदिर, सूर्य का कोणार्क मंदिर का अध्ययन कराया गया. इसका नेतृत्व शिक्षिका नीलू कुमारी, राकेश कुमार, शिक्षक कमलेश श्रीवास्तव रामवृक्ष राम रवि कुमार रवि संजय सागर, तुलसी महतो, देवनाथ कुमार, जमशेद अंसारी, प्रकाश महतो , पूर्व मुखिया मीरा देवी कर…
Read Moreलोकहित अधिकार पार्टी का जन जागरण अभियान
बड़कागांव: हजारीबाग जिला के बड़का गांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम चोरका, सिरमा, छावनियां गांव का दौरा कर लोकहित अधिकार पार्टी का जन जागरण अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री कुंजबिहारी साहू ने पार्टी के नीति सिद्धांत को बताया कि पार्टी का मुख्य एजेंडा पुरे देश में आम जनता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा, निशुल्क शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक न्याय में समानता लाना है। लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग जिला प्रभारी श्री रामविलास साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक…
Read Moreउमेश दांगी ने थामा आजसू का दामन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
इस बार बड़कागांव का विधायक रोशन लाल चौधरी होंगे: उमेश दांगी संजय सागर बड़कागांव: वरिष्ठ पत्रकार सह जगदेव विचार मंच के अध्यक्ष उमेश दांगी आजसू पार्टी में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष शामिल हुए. मौके पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी भी मौजूद थे. उमेश दांगी को शामिल होने से आजसू पार्टी मजबूत होगी. उमेश दांगी का पहचान क्षेत्र में एक समाजसेवी व जाने माने पत्रकार के रूप में है. आजसू पार्टी में आने से कुशवाहा जाति एवं अन्य समाज के लोगों का झुकाव आजसू की…
Read Moreआदर्श मध्य विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक उड़ीसा के लिए रवाना
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक -शिक्षिकाएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए उड़ीसा रवाना हुए. इसका नेतृत्व शिक्षिका नीलू कुमारी, राकेश कुमार, शिक्षक कमलेश श्रीवास्तव, रामवृक्ष राम, रवि कुमार रवि, संजय सागर, तुलसी महतो, देवनाथ कुमार, जमशेद अंसारी , प्रकाश महतो, पूर्व मुखिया मेरा देवी कर रहे हैं. यह शैक्षणिक भ्रमण पांच दिवसीय है. विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी जा रहे हैं. विद्यार्थियों को उड़ीसा के भुवनेश्वर, पुरी के जगन्नाथ पुरी मंदिर धौलागिरी, कोणार्क मंदिर चिल्का झील, आनंद कानन अरण्य समेत ऐतिहासिक एवं भौगोलिक स्थलों…
Read Moreमॉडर्न पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव थाना के पास माडर्न पब्लिक स्कूल में मेधा छात्र पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मो इब्राहिम एवं संचालन कुलदीप कुमार ने किया. वर्ग प्रथम से लेकर वर्ग दशम के विद्यार्थियों का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. जिन विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा उन्हें पुरस्कृत किया गया. जिनमें से प्रथम आने वाले विद्यार्थी में माही कुमारी, पवन कुमार, समन आरजू, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, करिश्मा कुमारी, शुभम कुमार, शिवम कुमार, पल्लवी रानी, सरवन कुमार, जोया नाज, इमरोज़ आलम, तहसीन रजा, कजीफ…
Read Moreजरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण
संजय सागर बड़कागांव: बढ़ती ठंड को देखते हुए बड़कागांव मध्य पंचायत के वार्ड नंबर 9 में मुखिया मो तकरीमुला खान के नेतृत्व में वार्ड सदस्य सीमा देवी, कैलाश राम द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित चंद्राराम, सुरेश राम, संजोती देवी, सीता देवी, तेतरी देवी, वासुदेव साव, सोमरी मोसोमात समेत 17 लोगों को कंबल दिया गया.
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए विधायक मनीष जायसवाल
बड़कागांव : कांडतरी पंचायत व आंगो पंचायत में विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम प्रभारी के रूप में शनिवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए. बड़कागाँव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत भवन व आंगो पंचायत भवन में पहुँचकर उपस्थित सैकड़ो पंचायत वासियों को संबोधित किया. विधायक मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, लाचार, किसान व महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है. मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव…
Read Moreराजेंद्र लाल से हो रहा है सामाजिक विकास:रामसील सोनी
संजय सागर बड़कागांव: हजारीबाग निवासी राजेंद्र लाल को स्वर्णकार संघ के केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर बड़कागांव प्रखंड स्वर्णकार संघ के द्वारा बधाई दी गई है. स्वर्णकार संघ के समाजसेवी सा कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव रामसेवक सोनी ने कहा कि राजेंद्र लाल को केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर स्वर्णकार समाज का काफी विकास होगा. क्योंकि इनके नेतृत्व में पहले भी सामाजिक सुधार हुई है .और समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग की गई है. बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रामसेवक सोनी, राजू कुमार सोनी, प्रदीप वर्मा, सरोज…
Read Moreपिता ने नाबालिक पुत्री का गुमशुदगी का थाने में दिया आवेदन
बड़कागांव: बड़कागांव थाना अंतर्गत चौपदार बलिया निवासी मोहम्मद उमर फारूक द्वारा अपनी पुत्री की गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन दिया गया । दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेरी पुत्री शमा परवीन उर्फ खुशबू 15 वर्ष 14 दिसंबर को सुबह 3:00 से 4:00 बजे के बीच घर से निकल गई । समा की अपने मां के साथ थोड़ी कहा सुनी हो गई थी जिसमें मां डांट लगाई थी। नाराज होकर समा प्रवीण उर्फ खुशबू घर से गुस्से में कहीं निकल गई। साथ में एक मोबाइल भी सिम…
Read Moreअखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा के प्रखंड अध्यक्ष बने अवध किशोर
बड़कागांव :अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक महतो ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा बड़कागांव युवा प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर कुमार पिता बेचन महतो को मनोनीत किया है। इस संबंध में युवा जिला अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि अवध किशोर कुमार का कुशवाहा समाज के प्रति संघर्षशील, कड़ी मेहनत, त्याग और ईमानदारी को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में नवनिर्वाचित युवा प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर कुमार ने कहा है कि समाज ने जो मुझे दायित्व सौपा है उसको मैं पूरी ईमानदारी के…
Read Moreबड़कागांव के कोले जंगल में सात अवैध खदानों में की गई डोजरिंग
बड़कागांव : एसीएफ एके परमार एवं प्रभारी रेंजर कमलेश सिंह के निर्देशन में बड़कागांव वन विभाग द्वारा केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले जंगल में संचालित अवैध कोयला खदानों में छापमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 7 कोयला खदानों को डोजरिंग किया गया। वहीं एक टुल्लू पंप सहित कोयला खनन करने वाले सामग्री गैता, कुदाल, कड़ाही, तार आदि जप्त किया गया। लगातार 2 दिन तक अवैध कोयला खदानों का डोजरिंग किए जाने पर अवैध कोयला कारोबारियों में हड़काम मच गई है। मौके पर एसीएफ एके परमार ने कहा कि अवैध कोयला…
Read Moreदुर्घटनाग्रस्त घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
बड़कागांव: सड़क दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने को लेकर बड़कागांव के अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार ने किया. चिकित्सा प्रभारी अविनाश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि भारत सरकार एवं झारखंड सरकार की दिशा – निर्देश में यह बैठक हो रही है. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. एवं उन्हें सम्मानित की जाएगी. अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को संबंधित अस्पतालों में अपना नाम, पता व…
Read Moreपरिवार नियोजन दिवस को लेकर बड़कागांव अस्पताल में बैठक
दो बच्चों के अंतराल में बंध्याकरण कराने वाली माताएं को की गई पुरस्कृत संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव अस्पताल में आज कल्याण परिवार दिवस को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बी टी टी बबीता देवी ने किया. जबकि संचालन सहिया साथी सीमा देवी ने किया. इस बैठक में बंध्याकरण कराने वाली माताएं एवं अन्य लाभार्थी शामिल हुए. मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छोटा परिवार में सुखी रहता है. बड़ा परिवार में झंझट हजार होता है. इसलिए भारत सरकार द्वारा नारा…
Read Moreसंकल्प विकसित भारत रथ यात्रा चोपदार बलिया एवं नापोखुर्द पंचायत पहुंचा
संजय सागर बड़कागांव : केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी देने के लिए बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल के चोपदार बलिया एवं नापोखुर्द में संकल्प विकसित रथ यात्रा भ्रमण किया. एवं स्टाल लगाकर कई योजनाओं का लाभ एवं जानकारी ग्रामीणों को दी गई, जिसमें जल जीवन मिशन, प्राकृतिक खेती, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना तथा अन्य मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. मौके पर लिपिक विवेक आनंद, दीपक केरकेट्टा, स्वास्थ्य केंद्र कुमारी धनवार भल्ले, सीएचओ बसंती देवी, सांसद प्रतिनिधि…
Read Moreगिट्टी कोच्चा जलप्रपात कर रहा है सैलानियों का आकर्षण
संजय सागर बड़कागांव: प्राकृतिक ने बड़कागांव के मनोरम स्थलों को बड़े ही फुर्सत से बनायी हैं. बड़कागांव के तमाम पर्यटन स्थल सैलानियों को बर्बस ही मन मोह लेती है. इन पर्यटन स्थलों में से गट्टी कोच्चा जलप्रपात रमणीक है. यह पर्यटन स्थल मध्यकालीन कर्णपुरा राज्य की राजधानी बादम से तीन किलोमीटर दूर स्थित है. इस जल प्रपात से आठ झरने निकाला है. इसलिए इसे अष्टम जलप्रपात भी कहा जाता है. यह जलप्रपात मोतरा पहाड़ से गिरता है. इसकी ऊंचाई लगभग 90 मीटर है. उक्त जलप्रपात तीन ओर से घनघोर जंगल…
Read More