बरकट्ठा: जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया ने विभिन्न पूजा पंडाल में एलइडी हैलोजन का किया वितरण

बरकट्ठा: दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं समाजसेवी सी के पाण्डेय द्वारा प्रखण्ड के बरकट्ठा,घंघरी, बेलकपी, बंडासिघा ,गोरहर दुर्गा मंदिर समेत अन्य पूजा स्थलों में एलडी हैजोजन का वितरण किया। वही सी के पांडेय ने बताया कि अन्य स्थानों पर भी एलइडी हैलोजन का वितरण किया जाएगा इस अवसर पर समाजसेवी सुरेश कुमार पाण्डेय,जयनंदन पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, पुनीत महतो, रामदेव पासवान, सतीश सिंह, लखन महतो, अरुण महतो, शेषनाथ सिंह, सहदेव तिवारी, रोहित तिवारी, रामखेलावन यादव, दामोदर गुप्ता, रतन लाल, रजनीकांत पाण्डेय, सुधीर गुप्ता, बीरेंद्र पाण्डेय,…

Read More

सभी पूजा पंडालों के पट खुले, उमड़ी भीड़

नापोखुर्द/ बड़कगांव : प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भक्तों की लगी है कतार भवानी.. आज शनिवार को महासप्तमी की पूजा के साथ सभी पूजा पंडालों में पट खुल गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नापोखुर्द में बड़े धूम धाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां के दर्शन और पूजा के भक्तों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई । नापोखुर्द दुर्गा मंडप में मुख्य पुजारी सुभाष कुमार, चिंतामन साव, प्रकाश कुमार के साथ कई अन्य भक्तो ने…

Read More

बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक की बैठक

रेल व प्रयास कार्यक्रम से बच्चों का हो रहा है सर्वांगीण विकास: चेतलाल बड़कागांव : बड़कागांव :बड़का गांव के आदर्श मध्य विद्यालय के सभागार भवन में शिक्षक अभिभावक की बैठक हुई .इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक चेतलाल राम ने किया. जबकिसंचालन शिक्षक दीपक राणा ने किया. इस बैठक में भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए . वरिष्ठ शिक्षक चेतलाल राम ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आदर्श मध्य विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए हर सप्ताह रेल कार्यक्रम के तहत जांच परीक्षा ली जाती है. इससे बच्चों में…

Read More

बड़कागांव : चंदर साव बनें कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, लोगों ने किया स्वागत

ओबीसी का 52% की आबादी को मिले लोकतंत्र में भागीदारी : डॉक्टर प्रकाश संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव झारखंड महाविद्यालय के प्रांगण में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के बैनर तले प्रखंड कांग्रेसियों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रतिनिधि चंदर साव एवं संचालन हजारीबाग जिला ओबीसी प्रकोष्ठ के महामंत्री चिंतामणि कुमार ने किया। सर्वप्रथम हजारीबाग जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह नापोखुर्द निवासी चंदर साव कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का बड़कागांव के प्रखंड अध्यक्ष के लिए घोषणा करते हुए पत्र…

Read More

बड़कागांव: वन विभाग ने सोनबरसा से अवैध चलंत आरा मशीन किया जब्त

बड़कागांव: बड़कागांव वन विभाग द्वारा सोनबरसा गांव से चलंत अवैध आरा मशीन जप्त किया गया। आरा मशीन यंत्र,जनरेटर के अलावा, शीशम, सखुआ व अन्य चिरान की गई लकड़ी बरामद किया गया है। छापेमारी में जप्त किए गए सामग्री को बड़कागांव वन विभाग कार्यालय लाया गया है।इस संबंध में प्रभारी वनपाल ने कहा कि यह चलंत आरा मशीन बड़का को निवासी प्रयाग राणा का है जिसने गांव में घूम घूम कर पेड़ों को काटने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि संचालक प्रयाग राणा के विरुद्ध मामला दर्ज करने की…

Read More

बड़कागांव : जिला परिषद सदस्य द्वारा अंग्रेजी थोक दवा दुकान का किया गया उद्घाटन

बड़कागांव : बड़कागांव डेली मार्केट बसरिया रोड स्थित पूर्व सरपंच रुद्र नारायण महतो के आवास में अंग्रेजी दवा के थोक विक्रेता आर एन एम डिस्ट्रीब्यूटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी द्वारा फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनीता देवी ने कहा कि इस थोक अंग्रेजी दवा का दुकान खुलने से बड़कागांव की जनता को थोक भाव से दवा का लाभ मिलेगी. इस अवसर पर पश्चिमी जिला परिषद प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, उपप्रमुख वचनदेव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान, पूर्व…

Read More

बड़कागांव के चंदौल पंचायत में नशा छोड़ो अभियान शुरू

संजय सागर  बड़कागांव : प्रखंड के चंदोल पंचायत में नशा छोड़ो अभियान शुरूआत किया गया .इसका नेतृत्व आजीविका महिला समूह ने की . यह अभियान पुंदौल ,चंदौल ,होरम के गलियों मे जाकर लोगो क़ो नशा की बुराई क़ो बताया. इस दौरान अभियान में आम जनों ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग किया. मौके पर मुखिया एतवरीया देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, समाज सेवी बिनोद यादव ने कहा आज के युवा नशे मे शामिल हो रहे हैं जो आने वाले समाज की लिए बहुत ही घातक है .युवा लोगों को जागरूक…

Read More

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू

Barkagaon: मां आदिशक्ति को समर्पित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का पर्व आज (रविवार) से शुरू हो गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नापोखुर्द में विधि विधान से पूजा का शुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य पुजारी सुभाष कुमार, चिंतामन साव और प्रकाश कुमार ने पंडित श्री शंकर पांडेय के द्वारा मंत्रोचारण से शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ मां आदिशक्ति की पूजा की शुरुआत की गई। सुबह से ही श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन दिखे। मंदिरों में खास साज-सज्जा की गई है। इस बार मां दुर्गा हाथी…

Read More

हजारीबाग में माओवादियों ने रेल लाइन निर्माण में लगे वाहन फूंके, दो करोड़ का नुकसान

हजारीबाग: जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर हेसा कुंदर गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे माओवादियों ने वाहनों को जला दिया। इसमें चार हाईवा, एक रोड रोलर, दो डीजल टैंकर एक ट्रैक्टर डोजर वाहन हैं। इस घटना से कंपनी को करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। घटना की जिम्मेदारी माओवादी संगठन ने ली है। जलाए गए सभी वाहन रेलवे की कंपनी के हैं। कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में इन वाहनों से काम लिया जा…

Read More

झारखंड में  छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान, देखें 

रांची : झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और…

Read More

बड़कागांव : मेरा प्रयास है हर गांव मोहल्ले में सड़क और नाली बने: अंबा प्रसाद

बड़कागांव आदर्श मध्य विद्यालय के पास विधायक ने की नाली निर्माण का शिलान्यास मेरा प्रयास है हर गांव मोहल्ले में सड़क और नाली बने:अंबा प्रसाद 40 लख रुपये से होगा नाली का निर्माण बड़कागांव : बड़कागांव के स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने डीएमटी फंड से 40 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण का शिलान्यास आदर्श मध्य विद्यालय काली मंदिर के पास की.स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर बड़कागांव काली मंदिर से डेली मार्केट भाया मुख्य चौक, दर्शन महतो के पेट्रोल पंप से हेल्थ होम, डेली मार्केट सोनार मोहल्ला…

Read More

येहे खेल खेलबई नाइहरा में एकादशी करम में… से गूंजता रहा

बड़कागांव : भाई- बहनों का मुख्य लोक पर्व करमा पूजा बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई. प्रखंड के 84 गांव में लगभग 2300 अखाड़ों में करमा के डाल को स्थापित कर भाई- बहनों ने पूजा अर्चना किया. बहनें मंगलवार को दिनभर उपवास रख देर रात पूजा अर्चना की. करमा पूजा के दौरान करम – धरम की कथा सुनाई गई. पूजा के पश्चात गोंदलपुरा, बाबूपारा, शीबाडीह होरम, महटीकरा, सिकरी, पारपैन मेंलोगों ने ढोल मांदर की थाप पर रात भर करम का गीत गाते रहे और…

Read More

हजारीबाग में करमा की डाली नदी में प्रवाहित करने गयी तीन बच्चियां बही

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के ओबरा गांव की तीन बच्चियां मंगलवार को बड़ाकर नदी के तेजधार में बही गयी। तीनों बच्चियां गांव के अन्य महिलाओं के साथ नदी में करमा की डाली प्रवाहित करने गयी थी। इसी बीच पैर फिसल गया और तीनों तेजदार पानी की धार में चली गयी। सूचना के बाद प्रशासन का अमला घटनास्थल पर पहुंच गया है। गोताखोरों को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More

बड़कागांव के पंकरीबरवाडीह में मेगालिथ स्थल पर इक्विनोक्स का नजारा देखने पहुंचे खगोल प्रेमियों का मंसूबे पर फिर पानी

👉 आसमान में छाए बादल सूर्योदय का नजारा देखने के लिए बना बाधक बड़कागांव: बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह गांव स्थित भोक्ता स्थान पर 23 सितंबर की सुबह 6:10 बजे इक्वीनोक्स (समदिवारात्रि) के खूबसूरत सूर्योदय का नजारा को देखने पहुंचे खगोलप्रेमी के मंसूबे पर आसमान में छाए बादल बाधक बनकर आखिरकार पानी फेर ही दिया। 23 सितंबर को सूर्य शून्य डिग्री पर होता है जिसके कारण दिन व रात बराबर होती है। दूसरे दिन सूर्य 24 सितंबर से मकर रेखा की तरफ दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर अग्रसर होते दिखाई देता है।…

Read More

बड़कागांव के खेतों व वादियों में बरबस ही मोहता है काशी के फूल

बड़कागांव के खेतों व वादियों में बरबस ही मोहता है काशी के फूल वर्षा ऋतु की विदाई का प्रतीक है काशी के फूल करमा पूजा व दुर्गा पूजा में खास महत्व है काशी के फूल संजय सागर _____________ बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्र में आसमान में छाये सफेद और नीले बादलों के साथ धरती पर चारों तरफ फैले सफेद काशी के फूल बरबस ही लोगों का मन मोह रहे हैं. ये काशी के फूल दूर से ऐसा देखने को लग रहा है, जैसे धरती में…

Read More

सांसद जयंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बच्चों को उपलब्ध करवाया राशन

  हज़ारीबाग:  संसदीय क्षेत्र में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस सुअवसर पर सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया। वे मोदी जी से प्रेरणा लेकर यह जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। जयंत सिन्हा के हज़ारीबाग के डेमोटांड़ स्थित आवास में बच्चों को राशन उपलब्ध करवाया गया। उन्हें हर माह यह राशन मुहैया करवाया जा रहा है। इससे बच्चों व उनके परिवार की…

Read More

जिला स्तरीय नार्काे कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक सम्पन्न

हज़ारीबाग : नार्काे कोऑर्डिनेशन सेंटर ज़िला स्तरीय कमिटी की बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम के उद्देश्य से चार स्तरीय नार्कों कॉर्डिनेशन सेंटर मेकानिज्म गठित टीम द्वारा पुरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने समय…

Read More

आरोग्यम परिवार मे भगवान विश्वकर्मा की गई विशेष पूजा अर्चना, अस्पताल परिसर हुआ पूरा भक्ति मय

Ravi kumar हजारीबाग:  शहर के डिस्टिक मोड़ चौक स्थित एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में बड़े ही धूमधाम के साथ सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। पुजारी के द्वारा पूरी विधि विधान के साथ पूजा को संपन्न कराया। पूजा में मुख्य यजमान के रूप में अस्पताल के निर्देशक सह युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा शामिल थे। अस्पताल परिसर में दूसरी बार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को स्थापित किया गया था।यहां दो दिवसीय पूजा अर्चना के साथ हवन,आरती एवं भजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान को भव्य रूप से संपन्न…

Read More

चाणक्य आईएएस एकेडमी में 11वीं जेपीएससी को लेकर झारखंड स्पेशल पेपर के नए बैच की शुरुआत 20 सितंबर से

Ravi kumar हजारीबाग : यूपीएससी व जेपीएससी की तैयारी कराने वाली देश की प्रतिष्ठित संस्थान चाणक्य आईएएस एकेडमी के कौशल्या प्लाजा स्थित हजारीबाग शाखा में 11वीं जेपीएससी की तैयारी को लेकर झारखंड स्पेशल पेपर के नए बैच की शुरुआत 20 सितंबर से की जाएगी। उक्त जानकारी संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा व जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि झारखंड स्पेशल पेपर जेपीएससी परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी के मद्देनजर झारखंड स्पेशल पेपर के नए बैच की शुरुआत संस्थान में 20 सितंबर से की जा…

Read More

हजारीबाग में जंगल से मिला पंचायत सदस्य का शव

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोराकाट जंगल से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी शिनाख्त गोंदलपुरा के पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मोहन महतो के परिजनों का कहना है कि 13 सितम्बर की शाम वह मुर्गी फार्म गया था। इसी दौरान…

Read More