पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई

  बड़कागांव : बड़कागांव के विभिन्न बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया . बड़कागांव पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी ने बड़का गांव पूर्वी के बरवाडीह ग्राम में एवं महुगांई कला ग्राम में बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ जन्म दिवस मनाया एवं उनके जीवनकाल की उपलब्धियों पर चर्चा किया गया . कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर सामूहिक रूप से जन्मदिवस मनाया तथा लोगों के बीच में मिठाई एवं चॉकलेट वितरण किया.…

Read More

कलश यात्रा में हर-हर महादेव के लगे जयकारे, झाकी ने मोहा सबका मन

  मानगो वसुन्धरा स्टेट में शुरू हुआ शिव महापुराण कथा   जमशेदपुर : नव वर्ष के शुभ अवसर पर मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा स्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ बुधवार कलश (शोभा) यात्रा एवं व्यास पूजन महत्व के साथ हुआ। वृन्दावन से पधारे स्वामी बृजनंदन शास्त्री महाराज द्वारा श्री गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवगृह पूजन, कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराने के बाद शोभा यात्रा आगे बढ़ी और एनएच 33 स्थित राधा-कृष्ण के मंदिर तक…

Read More

सांता क्लॉज बने पप्पू सरदार ने स्वच्छता का दिया संदेश, बांटे उपहार

  जमशेदपुर : क्रिसमस के शुभ अवसर पर मंगलवार की देर रात्रि और बुधवार की सुबह सिनेतारिक माधुरी दीक्षित के प्रशंसक शहर के चर्चित पप्पू सरदार ने सांता क्लॉज बनकर स्कूटी से शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने और एक.दूसरे के प्रति दया और सहानुभूति दिखाने का संदेश भी किया। साथ ही उन्होंने लोगों को बताया कि स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। जिसके तहत उन्होंने अपनी स्कूटी को काफी आकर्षक ढंग से सजाया था। भ्रमण…

Read More

विधायक सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र

  गरीबों को कम दर पर पेयजलापूर्ति के लिए मीटिंग बुलाने का किया आग्रह   – कनेक्शन के लिए 13 से 25 हजार तक का भुगतान कर पाना गरीबों के लिए असंभव   जमशेदपुर : पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जिले के डीसी अनन्य मित्तल से आग्रह किया है कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों तक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैठक बुलाएं। ताकि लोगों के कल्याण के लिए उचित निर्णय हो सके। साथ ही उन्होंने डीसी से आग्रह किया कि वे जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, टाटा…

Read More

निर्मल दा की प्रेरणा आजसू के आत्मबल को मजबूती प्रदान करती है – सहिस 

  जमशेदपुर : आजसू पार्टी द्वारा बोड़ाम हाट बाजार में बुधवार शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए कहा कि शहीद निर्मल दा आज भी मेरे दिल में है। वे मेरे आदर्श है। आजसू पार्टी उनके द्वारा बताए मार्ग और उनके आदर्शो को आत्मसात कर आगे बढ़ती है। आज भी निर्मल दा के प्रेरणा ही आजसू पार्टी के आत्मबल को मजबूती प्रदान…

Read More

एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में चला वाहन जांच अभियान

  सड़कों का अतिक्रमण कर वाहन खड़ा न करें – एसडीएम जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। मौके पर एसडीएम ने कहा कि इस अभियान में शहरवासियों से भी परस्पर सहयोग अपेक्षित है। बाजार…

Read More

एडीएम की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक

22 पर हुई चर्चा, 12 आश्रितों की नियुक्ति पर बनी सहमति जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला अनुकंपा समिति की बैठक आहूत की गई। वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 22 मामलों को समिति के निर्णय के लिए रखा गया था। बैठक में एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद, स्थापना उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान समिति सदस्यों ने क्रमवार आवेदक द्वारा किए…

Read More

खाद्य व्यवसायवेता के लिए आयोजित हुआ ‘फोस्टेक प्रशिक्षण’ शिविर

  जमशेदपुर : जिले के डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर एफएसएसएआई इम्पैनल्ड ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा बिस्टुपुर स्थित होटल अलकोर में ‘फोस्टेक प्रशिक्षण’ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने प्रशिक्षण में आये सभी खाद्य व्यवसायवेता को फोस्टेक क्यों जरुरी है, इसपर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक वर्ष लगभग 600 मिलियन लोग खाद्य जनित रोग से पीड़ित होते हैं और इसमें 30 प्रतिशत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे होते है। जिसको ध्यान में…

Read More

केन्द्रीय सचिवालय सेवा के 6 प्रशाखा पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न

  जिला भ्रमण, केन्द्र एवं राज्य संपोषित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की दी गई जानकारी   जमशेदपुर : केंद्रीय सचिवालय भारत सरकार के 6 प्रशाखा पदाधिकारियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ उन्होंने समाहरणालय में आयोजित बैठक में अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा अंत्योदय मिशन, शहरी निकायों में कचरा प्रबंधन तथा ठोस/तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियाकलाप की जानकारी प्राप्त की गई। भ्रमण सह प्रशिक्षण के क्रम में…

Read More

अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक

  एलआरडीसी घाटशिला समेत 9 हल्का कर्मचारी को किया गया शो-कॉज   जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में सोमवार डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर राजस्व विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वहीं अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जमीन का म्यूटेशन, सक्सेशन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, म्यूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, परिषोधन, ऑनलाइन लगान, भू-अधिग्रहण और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों में प्रगति की समीक्षा भी की गई। मौके पर एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार, सब रजिस्ट्रार जमशेदपुर एवं घाटशिला, सभी सीओ, सीआई, हल्का कर्मचारी…

Read More

तम्बाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर एसडीएम ने चलाया छापेमारी अभियान

  3 दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जप्त, लगाया जुर्माना, आगे भी चलेगा अभियान   जमशेदपुर : शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री न हो, इसके मद्देनजर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। वहीं सीतारामडेरा, भालूबासा और बाराद्वारी क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान हरिजन स्कूल भालूबासा, आदिवासी स्कूल सीतारामडेरा और पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी के आस-पास के दुकान, पान गुमटी में औचक छापेमारी भी की गई। इस दौरान…

Read More

देश प्रेम की भावना से होता है नए समाज का निर्माण

  पूर्व सैनिकों का सम्मान और रोजगार है संगठन की प्राथमिकता – परिषद   जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनका नियोजन है। जिससे उनकी जीवन शैली समाज के साथ गतिमान हो सके। हम सभी को मिलकर एक सशक्त सैनिक संगठन बनाना है और जिससे सैन्य हितों की रक्षा के साथ साथ उनको स्तरीय रोजगार मिल सके। उक्त बातें रविवार एग्रिको में आयोजित सैन्य सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम का आरम्भ…

Read More

पुष्पा वन के अंत के साथ पुष्पा टू की शुरुआत होती है – अनुज सिन्हा

  प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में व्याख्यानमाला आयोजित   जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में साकची स्थित होटल दयाल में रविवार को संपन्न व्याख्यान माला की पहली कड़ी में पत्रकार एवं लेखक अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में जब पुष्पा वन का अंत होगा उसी के साथ पुष्पा टू की शुरुआत भी होती है। उनके अनुसार पत्रकार और लेखक भले ही एक संस्थान से सेवानिवृत हो जाए। परंतु उसके अंदर का लेखक और पत्रकार जीवित एवं जीवंत रहना चाहिए। उन्होंने अपने…

Read More

मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बुलाएं बैठक

  हफ्ते भर में पेयजल पहुंचाने का काम पूर्ण हो – सरयू राय   – पांच साल पहले बनी पानी टंकी का ट्रायल सफल रहा, सब कुछ दुरुस्त पाया गया   जमशेदपुर : पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम में कचरा संचालन की समस्या का हल निकलने के बाद अब यहां की पेयजल की समस्या का समाधान करने की दिशा में प्रयास होगा। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल नहीं आ रहा है और यह काफी…

Read More

13 केंद्रों में चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित

  डीसी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, विधि व्यवस्था संधारण का लिया जायजा   जमशेदपुर : जिले के 13 केन्द्रों में चौकीदार नियुक्ति की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। वहीं विधि व्यवस्था के संधारण का जायजा लेने के उद्देश्य से डीसी अनन्य मित्तल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर हाई स्कूल व टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, उलियान का निरीक्षण करते हुए कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण कर इससे निगरानी का जायजा भी लिया।…

Read More

जैम@स्ट्रीट में 25 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, खुब हुई मौज मस्ती

  जमशेदपुर : जैम@स्ट्रीट के बहुप्रतीक्षित दूसरे संस्करण का आयोजन रविवार टेल्को स्थित टाटा मोटर्स टाउनशिप क्षेत्र में सफलता पूर्वक किया गया। जिसमें पूरे शहर से 25 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। वहीं टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने लेबर ब्यूरो राउंड अबाउट से डीलर्स हॉस्टल तक के क्षेत्र को मनोरंजन, फिटनेस और उत्सव के एक जीवंत केंद्र में बदल दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआईएसएल…

Read More

जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रामजनम नगर छठ घाट के पास से शनिवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर परसुडीह गोलपहाड़ी निवासी आरोपी बंटी गुहा को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। मामले का खुलासा शनिवार पुलिस ऑफिस में एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता कर किया। मौके पर डीएसपी टू निरंजन तिवारी…

Read More

एनटीटीएफ में धूमधाम से क्रिसमस समारोह का हुआ आयोजन

  जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बहुत ही धूमधाम क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक सार्थक और मनोरंजक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। जिसने क्रिसमस का सार्थक आध्यात्मिक संदेश भी दिया। यह समारोह नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम से सराबोर रहा। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि इवेंजलिकल बैपटिस्ट चर्च के पादरी एलियाजर टोप्पो उपस्थित रहे। वहीं क्रिसमस पर नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें ईसा मसीह के जन्म की घटनाओं को दर्शाया गया था। साथ ही गायक मंडली द्वारा गाए…

Read More

सोनारी में श्री श्याम सेवा संघ का 22 वां महोत्सव धूमधाम से आयोजित

  निशान यात्रा में उमड़े भक्त, गूंजे श्याम बाबा के जयकारे   जमशेदपुर : श्री श्याम सेवा संघ सोनारी द्वारा शनिवार 22 वां श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष अशोक दीवान के नेतृत्व में दो चरणों में संपन्न हुआ। इस दौरान सोनारी श्याममय रहा। प्रथम चरण में दोपहर 1.30 बजे सोनारी राम मंदिर से विभिन्न मार्ग होते हुए जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे मैदान (महोत्सव स्थल) तक लगभग चार किलोमिटर निशान शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 801 श्याम प्रेमी निशान लिए बाबा श्याम का…

Read More

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर जेस्ट ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

  जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर जेस्ट ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शनिवार गोलमुरी स्थित शिवा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक क्रिसमस का पर्व मनाया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष प्रीति गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को भीषण ठंड से बचाने के लिए गरम कपड़े और दस तकिए भी दिए गए। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष निशा गाड़िया, मधु कजारिया और क्लब के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। बच्चों के साथ क्रिसमस के जश्न में केक…

Read More

साकची बाजार शिव मंदिर में भोग का वितरण

  जमशेदपुर : साकची बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन (अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन) द्वारा आयोजित नर सेवा ही नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत आम लोगों के बीच भोग स्वरुप खिचड़ी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल और महामंत्री राजेश रिंगसिया के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 800 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, पवन सिंघानिया, सीताराम देबुका, श्रवण देबुका, शंभु खन्ना, उमेश शाह, नरेश अग्रवाल, गिरधारी…

Read More

कदमा आलोक भगत हत्याकांड में शातिर अपराधी मोहित सिंह को पुलिस ने भेजा जेल 

  जमशेदपुर : बीते बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के पास हथियारों से लैस अपराधियों ने आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि शनिवार मामले में फरार चल रहे छठे शातिर अपराधी मोहित सिंह को पुलिस ने शास्त्री नगर नदी किनारे जॉगर्सपार्क के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर जेल भेजने के क्रम में…

Read More

डीसी ने बोड़ाम लायलम में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा, एसडीएम रहीं मौजूद

  जमशेदपुर : जिले के डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर 11 प्रखंडों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपने प्रखंड क्षेत्र के किसी एक पंचायत का निरीक्षण किया जाता है। वहीं आज खुद से पंचायतों में क्रियान्वित विकास योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत होने डीसी भी बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत पहुंचे। मौके पर एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार और बीडीओ किकू महतो उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र, मनरेगा की योजना, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली दुकान, विद्यालय आदि का निरीक्षण कर लोगों को दी…

Read More

चौकीदार भर्ती परीक्षा के मद्देनजर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित

  कल होगी परीक्षा, रूरल एसपी और एडीसी ने ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा निर्देश   जमशेदपुर : कल 22 दिसम्बर रविवार को चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा जिला के 13 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किए जायेंगे। जिसको लेकर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। जिसमें रुरल एसपी ऋषभ गर्ग और एडीसी भगीरथ प्रसाद…

Read More

टेल्को और गोलमुरी में स्कूलों के आस-पास चला अभियान, पांच दुकानदारों से वसूला 1000 का जुर्माना

  जमशेदपुर : जिले के डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोकथाम के लिए शनिवार को औचक छापेमारी की गई। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सुदीप्त राज और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन द्वारा गोलमुरी स्थित केरला पब्लिक स्कूल, बारी कॉलेज और टेल्को लिटल फ्लॉवर स्कूल के पास जांच अभियान चलाया गया। साथ ही जांच दल के सदस्यों ने शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने की चेतावनी भी…

Read More