जमशेदपुर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने गोलमुरी केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर परिसर में अशोक के 11 पौधे लगाए। मौके पर स्वर्णरेखा ट्रस्ट विकास क्षेत्र के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल, कैलाश अग्रवाल, अमित राय, इंद्रजीत सिंह, असीम पाठक, साकेत गौतम, पीएन मिश्रा, अर्पिता अन्नू, सुधीर सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे।
Read MoreCategory: जमशेदपुर
बिस्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का चौथा
जेल में जन्में भगवान कृष्ण माया से प्रेरित होकर पहुंचे गोकूल धाम – हिमांशु महाराज जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक हिमांशु महाराज ने व्यासपीठ से श्रीराम और श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा के प्रसंग का व्याख्यान करतेे हुए कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। फिर भी वे माया से प्रेरित होकर गोकूल पहुंचे। साथ ही उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं का…
Read Moreस्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रक्षित झा ने जीता गोल्ड
जमशेदपुर: झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा धनबाद में आयोजित दो दिवसीय स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहर के छोटा गोविंदपुर दयाल सिटी निवासी रक्षित झा ने 70 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पूर्व भी उसने इसी वर्ष बिहार के सिवान में आयोजित अंतरराज्यीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।
Read Moreछोटा गोविंदपुर दयाल सिटी में हुआ दुर्गा पूजा का भूमि पूजन
जमशेदपुर: प्रत्येक साल की भांति इस साल भी छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में दुर्गा पूजा को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सोमवार पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दयाल सिटी निवासियों के साथ-साथ पूजा कमेटी के अध्यक्ष रामनवमी सिंह, महासचिव डॉ रोशन झा, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया। मौके पर साहब सिंह भाटिया, ललन शाह,…
Read Moreगोलमुरी नामदाबस्ती के नए प्रधान ने संभाला चार्ज, बदला निशान साहेब का चोला
जमशेदपुर : गोलमुरी नामदाबस्ती गुरुद्वारा के नए प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह ने रविवार विधिवत रूप से अपना चार्ज संभाल लिया है। वहीं पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह बोझा से उन्होंने प्रभार लिया। साथ ही नए प्रधान की प्रधानगी में पहली बार निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा भी की गई। इस अवसर पर संगत ने दलजीत सिंह के साथ सेवा में हाथ बढ़ाया। निशान साहेब को बसंती रंग का चोला चढ़ाया गया। यह सेवा कुलवंत सिंह चोना परिवार की ओर से की गई थी। इससे पूर्व अरदास हुई और…
Read Moreराष्ट्रीय खेल दिवस पर मायुमं मंच ने किया साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन
जमशेदपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा, स्टील सिटी शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से पहली बार साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया गया। जिसमें 350 से अधिक लोग शामिल हुए। साथ ही 250 प्रतिभागियों ने निःशुल्क पंजीकरण कराया। इस दौरान 100 को विशिष्ट इवेंट टी-शर्ट प्रदान की गईं। जबकि सभी 250 प्रतिभागियों को रिस्टबैंड और पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया। यह बिस्टुपुर स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) से शुरू होकर बाग-ए-जमशेद गोल चक्कर, रेड…
Read Moreअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित
जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संपन्न हुई। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडे व रवि रंजन दुबे और सचिव चुन्नू कुमार भी उपस्थित रहे। बताते चलें कि हर 3 महीने में राज्य के अलग-अलग प्रांतों में एक बैठक राज्य के पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया जाता है और जिसमें राज्य के कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी शामिल होते है।इसके अलावा सभी जिला से आए पदाधिकारी एवं…
Read More118 वर्षों का सफर : टाटा स्टील ने राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
जमशेदपुर : भारत अपनी स्वतंत्रता के 78 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। साथ ही टाटा स्टील, जो देश के औद्योगिक विकास का पर्याय है, अपनी 118 वीं स्थापना दिवस का जश्न मना रही है। 19 वीं सदी के अंत में एक साधारण शुरुआत से लेकर टाटा स्टील ने भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। 1907 में जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा द्वारा स्थापित टाटा स्टील कंपनी उस आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है, जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया। कंपनी की स्थापना…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री ने कदमा रामजनम नगर में पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ कदमा रामजनम नगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश मे पोलियो का कोई मरीज अभी नहीं है और इसपर हमलोग ने नियंत्रण कर लिया है। जिसको बरकार रखने के लिए पूरे राज्य भर में रविवार को पोलियो दिवस मनाया जा रहा है। देश ने पोलियो के गंभीर परिणाम देखें है और इस लिए हमें सजक रहने की जरूरत है। राज्य भर में कुल 6115703 बच्चों…
Read Moreटाटा स्टील यूआईएसएल ने टीकाकरण केंद्र का किया उद्घाटन
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने रविवार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस – पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत कदमा में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। जिसमें सिविल सर्जन डॉ शाहिर पाल, आरसीएच अधिकारी डॉ पांडा, डब्ल्यूएचओ डॉ सौमाल्या, रोटरी क्लब के प्रतिनिधि डॉ अनिल कुमार और अग्रवाल समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। उद्घाटन समारोह टाटा स्टील यूआईएसएल के डीजीएम जेटीओ कर्नल पॉल अर्नेस्ट की उपस्थिति में हुआ।वहीं जन स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत टाटा स्टील यूआईएसएल राष्ट्रीय टीकाकरण…
Read Moreबिस्टुपुर पेब्को शोरूम में फायरिंग कर मांग रहे थे रंगदारी, दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
जमशेदपुर : बीते 17 अगस्त की संध्या बिस्टुपुर थाना अंतर्गत के-रोड स्थित पेब्को मारुति सुजुकी शोरूम में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद शोरूम के मैनेजर के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला भी दर्ज किया। जिसके बाद एसएसपी ने मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था। वहीं टीम ने अनुसंधान के क्रम में घटना को कारित करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसमें सिदगोड़ा बारीडीह विद्यापति नगर नवासी आलोक कुमार शर्मा और…
Read Moreबिरसानगर में 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 डी ब्लॉक शिव मंदिर के पास रहने वाले करण कुमार द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना एसएसपी को मिली। जिसके बाद उनके निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने बिरसानगर जोन नंबर वन भी गुड़िया मैदान के पास छापेमारी कर करण को पकड़ा। इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर भी पुलिस ने बरामद किया। जिसका कुल वजन 1.30 ग्राम था। साथ ही दो मोबाइल भी बरामद किया।…
Read Moreकोवाली हल्दीपोखर में विहिप ने 400 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ वाहन को पकड़ा
जमशेदपुर : कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रसुनचोपा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीणों के सहयोग से करीब 400 किलो प्रतिबंधित गौ मांस पकड़ा। मामले में बताया जा रहा है कि छोटा हांथी वाहन संख्या जेएच 22 एफ – 3050 में प्रतिबंधित मांस को ढंककर कर ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना पाकर ग्रामीणों के सहयोग से विहिप की टीम ने वाहन, चालक और प्रतिबंधित मांस को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर सिंहभूम विभाग गौ रक्षा प्रमुख मंटू दुबे, बदरंग दल सह संयोजक चंदन…
Read Moreकांग्रेस “चोर को कहो चोरी करो और साहूकार को कहो जागते रहो” की दोगली नीति पर चल रही है – सरयू राय”
विधायक ने किया जन आंदोलन का ऐलान, एक के बाद एक तीन ट्वीट में किए सुलगते सवाल जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने इंद्रा नगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने के विरुद्ध जन आंदोलन का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट में उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा मनमाना जेपीएलई (झारखंड पब्लिक लैंड एंक्रोचमेंट) नोटिस देकर घरों को तोड़ने की साजिश के विरूद्ध जन आंदोलन होगा। आज इंद्रा नगर-कल्याण नगर को नोटिस दी है तो कल बिरसा नगर…
Read Moreडीडीसी ने की पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर की बैठक
25 से 27 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, 0-5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप जमशेदपुर : जिला में पल्स पोलियो अभियान 25 से 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन को लेकर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, एनजीओ, नगर निकाय, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, पंचायती राज, प्रखंड प्रशासन के साथ डीडीसी ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में डीडीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि…
Read Moreमंत्री बन्ना गुप्ता ने 440 स्कूली बच्चों के बीच किया साईकिल का वितरण
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत शनिवार को बन्ना गुप्ता, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा मानगो स्थित गांधी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 440 बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया। मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार…
Read Moreकदमा भाटिया बस्ती में हुई 25 लाख के गहनों की चोरी, नौकरानी पर शक, पुलिस कर रही मामले की जांच
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती मंदिर पथ घर नंबर 4 निवासी डॉ मनीषा पांडेय के घर की अलमारी से लगभग 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई। जिसके बाद शुक्रवार महिला ने मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। साथ ही भुक्तभोगी महिला से पूछताछ भी की। जिसमें महिला ने चोरी का शक अपनी नौकरानी पर जताया है। वहीं महिला ने मामले में कहा कि उसका घर चार तल्ले का है और वो सबसे…
Read Moreएमजीएम अस्पताल के जुनियर डॉक्टर लौटे काम पर, सोमवार से फुल फेज में होगा काम
जमशेदपुर : शुक्रवार सात दिनों के बाद महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल का ओपीडी खुला। इस दौरान सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। साथ ही पर्ची कटाने के लिए प्रशासनिक भवन में लंबी कतारें भी लगी रही। मगर कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हुई और जो लगातार दोपहर के 1 बजे तक होते रही। जिसके कारण मरीजों की भीड़ कम हो गई। वहीं सुबह 9:30 बजे तक करीब 250 मरीज पहुंचे थे। जिसके बाद जोरदार बारिश होने के कारण अधिकांश मरीज नहीं पहुंच…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने वरीय अधिवक्ता द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका सुनने से किया इंकार
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के तहत इंद्रा नगर और कल्याण नगर के 150 घर तोड़ने का है मामला जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने इंद्रा नगर-कल्याण नगर के का घर टूटने के विरूद्ध बस्ती वासियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संजय उपाध्याय द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका इस आधार पर सुनने से इंकार कर दिया कि बस्ती वासियों का घर तोड़ने के लिए जमशेदपुर के अंचलाधिकारी द्वारा दी गई नोटिस का एनजीटी के प्रासंगिक मुक़दमा से…
Read Moreजोरदार बारिश से शहर में जल जमाव, एमजीएम अस्पताल शिशु रोग विभाग के पास भरा पानी
47.2 एमएम दर्ज की गई बारिश, मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार जोरदार बारिश हुई। इस दौरान सुबह से ही आसमान में घनघोर बादल छाए रहे। साथ ही 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगातार बारिश भी हुई। जिसके कारण नेशनल हाइवे 33 समेत शहर की सड़कें पानी में डूब गई। डिमना चौक से आगे नेशनल हाइवे मुखिया डांगा के पास पानी का जमाव हो गया। जिससे आस-पास के कई कंपनियों में पानी भी घुस गया। साथ ही सड़कों…
Read Moreप्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुईं शामिल
94 लाभुकों व समितियों के बीच लगभग 5 करोड़ की परिसंपत्ति का किया वितरण जमशेदपुर : साकची स्थित रविन्द्र भवन सभागार में शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं। साथ ही विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, निबंधक सहयोग समिति सूरज कुमार, डीडीसी मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, तीनों जिला सहकारिता पदाधिकारी, विभिन्न सहकारी संघों के प्रबंध निदेशक, लैंम्पस/ पैक्स, विशेष प्रकार के…
Read Moreजीवन जीने की कला सीखने का उचित माध्यम है भागवत कथा – हिमांशु महाराज
बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का पहला दिन जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह कलश स्थापना के साथ हुआ। विधि विधान से भागवत की पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की गई। जिसके बाद शाम में भागवत कथा का आयोजन किया गया। मथुरा से आये कथा वाचक हिमांशु महाराज ने भागवत महात्म एवं मंगलाचरण से कथावाचन प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ पर आसीन होकर कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी संग पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो तथा पूर्व सांसद सुमन महतो के सोनारी आदर्श नगर स्थित आवास पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुमन महतो एवं उनके शोकाकुल परिजनों…
Read Moreसोनारी एयरपोर्ट से लापता विमान के दोनों पायलट का शव हुआ बरामद, नेवी कर रही विमान की तलाश
जमशेदपुर : बीते मंगलवार सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता ट्रेनी विमान का पता लगाने के लिए अब नेवी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। मगर इसी बीच गुरूवार की सुबह चांडिल डैम में एक लाश बरामद हुई और जो ट्रेनी पायलट आदित्यपुर निवासी सुभरोदीप दत्ता का बताया जा रहा है। जिससे यह तय हो गया है कि सोनारी एयरपोर्ट से गायब हुई ट्रेनी एयरक्राफ्ट चांडिल डैम में ही डुब गया है। जिसमें दोनों पायलट दब गए। नेवी का अभियान जारी है और 15 सदस्य दल एयरक्राफ्ट…
Read Moreसाइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन 25 अगस्त को, पोस्टर अनावरण
जमशेदपुर: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आगामी 25 अगस्त रविवार को साइक्लोथॉन 4.0 (साइकिल रेस) का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका आयोजन देश भर में 851 से अधिक शाखाएं एक ही दिन और एक ही समय पर करने जा रही हैं। जमशेदपुर शहर में इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सर दोरबाजी पार्क के पास से रविवार सुबह सात बजे साइक्लोथॉन 4.0 का शुभारंभ…
Read More