पैसों के लेन-देन में कदमा के युवक को डोबो से किया अगवा, पहले डिमना चौक फिर धालभूमगढ़ में ले जाकर की मारपीट

– परिजनों से मांगी 6.5 लाख की फिरौती, 5 लाख में सौदा हुआ तय   – पत्नी ने 100 डायल पर की मामले की शिकायत, पुलिस ने धालभूमगढ़ टोल गेट के पास छापेमारी कर युवक को किया बरामद   – तीन आरोपी गिरफ्तार, इनोवा कार जब्त, एक आरोपी का है नक्सली कनेक्शन   जमशेदपुर : बीते 2 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे कपाली ओपी अंतर्गत डोबो आकाश अपार्टमेंट के पास से मारुति स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जेएच 05 सीजेड – 4630 द्वारा आरोपी धीरज बरार और सूरज प्रकाश झा…

Read More

झारखंड में एनडीए की नौ और पांच पर इंडी गठबंधन की जीत

रांची : लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई है। कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से…

Read More

जामताड़ा में भीषण रेल दुर्घटना, 12 लोग आए ट्रेन की चपेट में, दो की मौत

जामताड़ा : राज्य के जामताड़ा जिले के जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 12 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिल रही है। हालांकि अंधेरा होने के कारण मृतकों का सही अनुमान सामने नहीं आया है। जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि अबतक दो शव मिले हैं। दो मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनमें एक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है, जिसका आधार कार्ड रेलवे ट्रैक…

Read More

इनायतपुर में हुआ आजसू का पंचायत स्तरीय बैठक

कुंडहित ( जामताड़ा ): मंगलवार को प्रखंड के नगरी पंचायत के इनायतपुर में आजसू पार्टी का पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक पंचायत अध्यक्ष सुकुमार भंडारी की अध्यक्षता में की गई। मौके पर केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो उपस्थित थे। मौके पर माधव चंद्र महतो ने कहा कि 23 वर्ष हो गए आज भी झारखंड राज्य की पहचान मजदूर आधारित राज्य की ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमलोग वर्तमान सरकार को निंदा करते हुए आने वाले समय में युवाओं का आह्वान करते हैं कि वे अपने हक…

Read More

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

कुंडहित (जामताड़ा ): मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल के अलावे शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने छात्रों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नेहरू जी के प्रसिद्ध कथनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू को बच्चों के साथ…

Read More

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

कुंडहित( जामताड़ा ): कुंडहित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा द्वारा आगामी 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलने वाली आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बताया गया कि 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक प्रखंड के सभी पंचायतो में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वीडियो श्री राजा ने सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को हर…

Read More

आदिम जनजाति महिला संगठन ने महिलाओं के जागरूकता के लिए किया बैठक

कुंडहित (जामताड़ा ): आदिम जनजाति संगठन के राज्य निदेशक सीताराम पूजा हर ने कहा है कि आदिम जनजाति के महिलाओं को अन्य समाज की तरह मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी समस्याओं का निदान करने के लिए लगातार बैठकें कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि सरकार द्वारा आदिम जनजाति का उत्थान, विकास के लिए बहुत सारी सुविधाएं, योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन धरातल पर अब भी देखकर ऐसा लगता है की सरकार द्वारा नजरअंदाज की नीति अपनी जा रही है या सुविधा…

Read More

आजसू के पहल पर सस्पेंड हुए एएसआई : माधव

संवाददाता चंदन मंडल कुंडहित (जामताड़ा ): वाहन तलाशी के दौरान सहायक शिक्षक से कथित रूप से डंडा चलाने का आरोप लगने के बाद एएसआई निलंबित हो गए। मामला जिले के बागडेहरी थाने से संबंधित है। थाने में पदस्थापित एएसआई चंद्रिका राम घटना के दिन वाहन की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान बगैर हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए एक शिक्षक द्वारा उनके विरुद्ध मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। शिक्षक के साथ हुए इस विवाद पर पिछले दिनों आजसू पार्टी द्वारा एएसआई के विरुद्ध कार्रवाई करने की…

Read More

झारखंड स्पीकर ने रांची रिम्स में इलाजरत क्षेत्र के मरीजो का लिया हालचाल

स्पीकर ने रिम्स अधीक्षक को क्षेत्र के मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैय्या कराने दिया निर्देश Chandan कुंडहित (जामताड़ा):झारखंड स्पीकर सह नाला विधायक श्री रबिन्द्रनाथ महतो न सिर्फ अपने क्षेत्र में ही सक्रिय रहते हैं, बल्कि रांची में भी अपने व्यस्ततम कार्यक्रम रहने के बाद भी अपने क्षेत्र के लोगों के लिए ध्यान रखते हैं। आज इन्ही व्यस्तता के बीच उन्होंने रिम्स में भर्ती क्षेत्र के मरीजों के लिए समय निकाला और रिम्स पहुंचकर मरीजो का हालचाल जाना। क्षेत्र के मरीज डॉक्टर मुर्मू एवं फटिक पांडे का हालचाल पूछा। डॉ मुर्मू…

Read More

सीपीआई अंचल कमेटी की बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

ChandaMandal कुंडहित (जामताड़ा ): भेलुवा में पावर ग्रिड का निर्माण कर रही कंपनी के विरुद्ध 6 नवंबर को तथा विभिन्न जन मुद्दों को लेकर राजभवन रांची में 26 नवंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में अंचल कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न जन मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर जिला सचिव श्री पहाड़िया ने कहा कि 1932 खतियान के आधार…

Read More

लिवइन मे रह रही विधवा ने पार्टनर पर लगाया बलात्कार का आरोप

कुंडहित (जामताड़ा ): लिव इन रिलेशनशिप में रह रही विधवा द्वारा अपने पार्टनर के विरुद्ध जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाने का एक मामला सामने आया है। मामला जिले के बागेरी थाना अंतर्गत छोलाबेड़िया गांव का है। इस संबंध में छोलाबेड़िया की रहने वाली विधवा पदमा माझी के बयान पर बुधवार की शाम बागडेहरी थाने में कांड संख्या 27/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उसके लिव इन पार्टनर शांति धीवर को नामजद किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।…

Read More

झारखंड में  छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान, देखें 

रांची : झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और…

Read More

कदमा में भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न

जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल के पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र (भवन) प्रभारी की एक बैठक बीएच एरिया में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार संपन्न हुई। बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि मंडल प्रवासी राजकुमार सिंह और मंडल प्रभारी अनिल मोदी उपस्थित रहे। इस दौरान राजकुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती है। मौके पर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद थे।

Read More

एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल

  जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीआइसीयू वार्ड में कार्यरत पीजी मेडिकल के छात्र सह चिकित्सक डॉ कमलेश उरांव के साथ हुए मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। वहीं मामले को लेकर बुधवार दूसरे दिन भी अस्पताल में डॉक्टरों ने जबरदस्त तरीके से अपनी हड़ताल जारी रखी। वहीं हड़ताल के दौरान डॉक्टर पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध हाय हाय के नारे भी लगा रहे थे। हड़ताल कर रहे डॉक्टर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, अस्पताल में पुलिस पीकेट…

Read More