बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाने पर कार्यकर्ताओं में दिख रहा आक्रोश

नीरज सिन्हा लातेहार: लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री की शपथ दिलाने से कुछ घंटे पहले नाम काट देने से विद्यायक के साथ साथ उनके कार्यकर्ताओं में ही नहीं लातेहार के आम जनमानस में भी आक्रोश और उबाल साफ देखा जा रहा है। झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं, अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और आम जनता का कहना है कि हमें गुस्सा इस बात की नहीं हैं कि स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाया गया हमें आक्रोश इस बात की है कि उन्हें अपमानित क्यों किया गया। युवा नेता अंकित…

Read More

लातेहार में अवैध अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

लातेहार:  लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग चार किलो गीला अफीम भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में अखिलेश यादव, रितेश यादव और अमृत यादव शामिल है।सभी बालूमाथ के रहने वाले हैं। इस संबंध में बुधवार को प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर एक वाहन से अफीम लेकर बालूमाथ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद…

Read More

लातेहार में अपराधियों ने ग्रामीण के घर में लगाया बम, उग्रवादियों के नाम का फर्जी पर्चा छोड़ा

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारटांड़ निवासी दिनेश सिंह के घर में गुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने बम विस्फोट करने का प्रयास किया। हालांकि विस्फोट पूरी तरह सफल नहीं होने के कारण घर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटनास्थल पर एक पर्चा बरामद किया गया ।पर्चा नक्सली संगठन जेजेएमपी के नाम पर छोड़ गया था। हालांकि जेजेएमपी के प्रवक्ता कर्मवीर ने एक विज्ञप्ति जारी कर घटनास्थल पर बरामद पर्चा को पूरी तरह फर्जी बताया है और इस घटना में संगठन की संलिप्तता से इनकार…

Read More

लातेहार में नक्सलियों ने कंप्रेशन मशीन फूंकी, मजदूरों को पीटा

लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटिया गांव के पास निर्माणाधीन पुल के साइडिंग पर सोमवार की रात भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने हमला किया। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे कंप्रेशन मशीन को जला दिया। वहीं कई मजदूरों के साथ मारपीट भी की गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूरों से जानकारी ली। पुलिस के द्वारा इलाके में छापामारी अभियान भी तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार माओवादी कमांडर छोटू खरवार के नेतृत्व…

Read More

एलआरडीसी का पेशकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित एलआरडीसी ऑफिस के पेशकार विपिन किशोर एक्का को पलामू एसीबी की टीम ने बुधवार को 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्हें ऑफिस से ही गिरफ्तार किया गया है । जानकारी के अनुसार शंकर पासवान का जमीन से जुड़ा हुआ एक मामला एलआरडीसी ऑफिस में चल रहा था। जिसका फैसला भी काफी पहले ही हो गया था। लेकिन फैसला से संबंधित कागजात के नकल निकालने के लिए शंकर पासवान पिछले एक वर्ष से परेशान था। एलआरडीसी के पेशकार के द्वारा नकल के…

Read More

झारखंड में  छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान, देखें 

रांची : झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और…

Read More

लातेहार में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोस गांव के पास मंगलवार की देर रात मालगाड़ी से टक्कर के बाद दो युवकों की मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव निवासी बिजेंदर उरांव (20) तथा बानुदाग गांव निवासी प्रेमचंद टाना भगत (22) के रूप में हुई है। इन युवकों के साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति संतोष उरांव बाल-बाल बच गया। बताया गया है कि बिजेंदर उरांव चंदवा थाना क्षेत्र के सोस गांव में चचेरी बहन के घर करमा का त्योहार मनाने…

Read More

आदिवासी को जूते का माला पहनाकर घुमाने के मामले में ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केरु गांव में आदिवासी व्यक्ति को जूते का माला पहनाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ग्राम प्रधान नासिर अंसारी, उसका बेटा बाबर मियां, ग्रामीण विनोद सिंह तथा बृजमोहन भुइयां शामिल हैं। डीएसपी दिलू लोहरा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि केडू गांव के रहने वाले भिखारी गंझु के परिवार को पिछले एक साल से सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया था। इस परिवार को फिर से समाज में जोड़ने…

Read More

लातेहार में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 यात्री घायल

लातेहार:  चंदवा थाना क्षेत्र के चंदवा -चांपी- लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टांगवा घाटी के पास गुमला से बनारस जा रही सिंह लोक यात्री बस सोमवार की रात अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 20 यात्री घायल हो गए हैं।घायलों में मंगलेश्वर उरांव, मुन्नी उरांव, धर्मपाल उरांव, सुदन उरांव, प्रमिला बरवा, सरिता देवी, अनज उरांव , किरण सिसई, भानु लाल मुंडा ,मोको देवी, छोटी कुमारी आदि शामिल है। सभी गुमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग हैं। जो काम करने बनारस…

Read More