4 साल के नदीम ने रोजा रख किया कमाल

पाकुड: रोजा को लेकर बच्चों के जोश तारीफ के काबिल है इतनी गर्मी के बावजूद हरिण डांगा मंसूरी टोला निवासी मो0 सगीर अंसारी का 4 साल का लड़का मो0 नदीम ने रोजा रख लोगो को किया हैरान उतना ही नही बच्चे ने अपने पिता के साथ जुम्मा के नमाज़ भी अदा की उसके माता पिता ने कहा कि बच्चे के जिद्द जे आगे रोजा रखने की इजाजत दी उन्होंने कहा कि नदीम रोजा मुकम्मल करेगा गुमान ना था मगर अल्लाह की मर्जी उन्होंने कहा कि अल्लाह से दुआ है कि…

Read More

माहे रमजान के पहले जुम्मे की नमाज़ अदब व एहतराम के साथ अदा की गई। मुल्क में आपसी भाईचारा और अमन की मांगी दुआ

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: रमजान महीना का पहला जुमें की नमाज़ ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 12:45 अदा किया गया।रमजान महीना को इबादत और बरकत का पाक महीना माना गया है।एक महीना पूरा रोजा भी रखते हैं तक़रीबन 12 घंटा उपवास रहता हैं।इस वर्ष रमज़ान की शुरूवात 11 मार्च से हो गई हैं और 15 मार्च को इस महीना का पहला जुमे की नमाज़ अदा किया गया। जुम्मे की नमाज़ का महत्त्व क्या हैं? मुस्लिम धर्म में रोजाना पांच वक्त की नमाज़ अदा करना फर्ज माना गया है लेकिन जुमे की नमाज़…

Read More

साकची रामलीला मैदान में फूलों की होली के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री रामलीला मैदान में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को कथावाचक स्वामी सर्वज्ञानन्द जी महाराज ने तुलसी वर्षा, हवन-पूजन, कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा, पूजा और विसर्जन कराया। साथ ही भागवत कथा के सारांश, उपसंहार, भगवान श्री कृष्ण की सोलह हजार एक सौ आठ रानियों व इनसे विवाह के पीछे के वास्तविक दर्शन, भगवान कृष्ण के द्वारका में राजपाठ, सुदामा से मित्रता और सुदामा की दरिद्रता के हरण प्रसंग समेत भगवान श्रीकृष्ण की सबसे मधुर लीला महारास की कथा सुनाकर महोत्सव को विराम…

Read More

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़: भाजपा राजमहल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होटल रॉयल रेसिडेंसी पाकुड़ में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लोकसभा के प्रत्याशी ताला मरांडी,प्रदेश उपाध्यक्ष-सह- राजमहल लोकसभा के प्रभारी राकेश प्रसाद,लोकसभा के संयोजक और राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा सेक्टर प्रभारी व प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा,लोकसभा सहसंयोजक दुर्गा मरांडी, साहिबगंज जिला प्रभारी अनुज आर्य, पाकुड़ जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित साहिबगंज जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल पाकुड़ जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय सहित लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख…

Read More

झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार से राज्य हो रहा शर्मसार : अशोक साव

बड़कागांव: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचारीयों का नाम उजागर हो रहा है जिससे राज्य शर्मसार हो रहा है। बीते कुछ माह पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भ्रष्टाचार उजागर हुआ। जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर छापामारी की गई। जिसमें भारी मात्रा में जमीन के कागजात हाथ लगी है। ऐसे हालात में जनप्रतिनिधियों से आम जनता का भरोसा उठता जा रहा है। ऐसे परिस्थिति मे राज्य के सभी नेताओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए ताकि आय से अधिक संपत्ति…

Read More

सीतारामडेरा बस स्टैंड होटल में कंडक्टर ने पी शराब, मना करने पर दुकानदार से की गाली गलौज

– समझाने गए सिपाही से भी उलझा, एक दूसरे पर लगाया मारपीट करने का आरोप   – शिव शक्ति बस के मैनेजर पहुंचे थाने, दोबारा गलती न करने की बात कहने पर पीआर बॉन्ड पर थाने से छोड़ा   जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो बस स्टैंड गेट नंबर 4 स्थित तूफानी होटल में शुक्रवार की दोपहर शिव शक्ति बस के कंडक्टर कदमा तिस्ता रोड निवासी राजीव सिंह ने खाना खाने के दौरान शराब का सेवन किया। इसी बीच जब दुकानदार ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो उसके…

Read More

राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का हो रहा सौंदर्यीकरण : चम्पाई सोरेन

मुख्यमंत्री ने ‘बाहा पर्व’ पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में की पूजा-अर्चना सरायकेला, 15 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रकृति उपासना के महापर्व ‘बाहा पर्व’ पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुल्लुडीह जाहेरथान का विधिवत उद्घाटन भी किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पूजा स्थलों का…

Read More

हजारीबाग में टीएसपीसी ने सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों को फूंका

हजारीबाग :  जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर आगजनी की घटना को तृतीय प्रस्तुति कमेटी ने अंजाम दिया है। बलोदर से गोबरदहा सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी और एक ट्रैक्टर को टीपीसी उग्रवादियों ने जला दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। उग्रवादियों ने वहां पोस्टर भी चिपकाया है। पोस्टर में धर्मवीर ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पोस्टर में लिखा है कि बलोदर से गोबरदहा तक सड़क के कालीकरण में टीएसपीसी संगठन को अनदेखा किया जा रहा है। बिना संगठन से…

Read More

रांची के मोरहाबादी मैदान में अहिंसा रन 31 को

रांची: जीतो संस्था की ओर से 31 मार्च को मोरहाबादी मैदान में सुबह 5.30 बजे से अहिंसा रन का आयोजन किया गया है। दौड़ तीन श्रेणी में होगी। दस किमी की प्रतिस्पर्धा दौड़ में विजयी महिला और पुरुष को 21 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी ने बताया कि पांच किमी की दौड़ के विजयी को 11, सात और पांच हजार रुपये नगद इनाम मिलेंगे।…

Read More

लोकसभा चुनाव में डिजिटल हथियार बनेगा सी-विजिल एप, आचार संहिता का उल्लंघन पड़ेगा भारी

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान यदि आपके आसपास किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है या कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है तो इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से आप सीधे कर सकते हैं। आयोग ने यह हक और अधिकार सी विजिल एप के जरिए आपको दिया है। इस डिजिटल हथियार के जरिए आप निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को पारदर्शी बनाने की कड़ी में सी-विजिल एप को और प्रभावी बनाया है। लोकसभा चुनाव में सी-विजिल एप के इस्तेमाल के…

Read More

शक्ति मंदिर की सखियां ग्रुप ने ब्लाइंड स्कूल के बच्चों संग मनाई होली, दिए उपहार

गोमो : धनबाद जाेडा़फाटक स्थित शक्ति मंदिर की सखिया ग्रूप के द्वारा गुरुवार काे सरायढ़ेला स्थित धनबाद ब्लाइंड रिलिफ साेसायटी के बच्चाें के बीच जाकर हाेली मनाया गया। इस दाैरान बच्चाें के लिए ग्रुप की ओर से राशन वगैरह की भी व्यवस्था कराई गई। बच्चाें काे अबीर-गुलाल लगाकर उन्हें हाेली की शुभकामनाएं दी गई। ग्रुप की पूनम भाटिया, प्रीति भाटिया, शशि पुरी, मधु भाटिया, किरण गनाैत्रा, नीतू तिवारी और शिवा भाटिया ने गुरूवार की शाम काे उक्त विद्यालय में जाकर बच्चाें के बीच समय व्यतीत किया। ग्रुप की सदस्याें ने…

Read More

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में चुनाव को लेकर बढ़ाई गई तिथि

जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित जिला व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में वित्तीय वर्ष 2024-26 में चुनाव में नामांकन पत्र वितरण का वितरण 12 मार्च से शुरू की गई थी और जो गुरुवार 14 मार्च को समाप्त हो गई। साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तिथि भी बढ़ा दी गई है। इस चुनाव को संपन्न कराने में तीन चुनाव कमेटी के सदस्य अर्जुन सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा और नील बहादुर सिंह देव ने अधिवक्ता अक्षय कुमार झा एवं राजू सिंह को अधिवक्ताओं की सूची को पूर्ण रूप से तैयार करने एवं…

Read More

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संजीवनी – रंजीत लोहरा

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज तथा सेल्फ एंप्लॉयमेंट प्रोग्राम के तहत ऋण प्राप्त लाभार्थियों को नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को 6 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही उन्हें वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी सभी बारीकियां को सिखाया भी जाता है। कौशल विकास केंद्र में हो रहे ईडीपी प्रशिक्षण का निरीक्षण गुरुवार सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल…

Read More

विधायक सरयू राय ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा स्वास्थ्य मंत्री ने अपने मन से एक आरोपित चिकित्सा पदाधिकारी को प्रभारी निदेशक बना दिया

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यपालिका नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन कर आरोपी चिकित्सा पदाधिकारी को खुद ही प्रभारी निदेशक (प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं) के पद पर पदस्थापित कर दिया है। उन्होंने इस दिशा में जरूरी कार्रवाई करने की मांग भी की है। वहीं मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि सरकार के प्रशासन संचालन के संदर्भ में कार्यपालिका नियमावली को सरकार का गीता, बाइबिल और क़ुरान कहा…

Read More

विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर की आर्थिक मदद

जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत ब्राह्मणकुंडी पंचायत के गहलामुड़ा गांव के दो परिवारों सुधाकर मोनी और भगीरथ मोनी घर विगत कुछ दिनों पहले जलने की सूचना पाकर गुरुवार विधायक समीर कुमार मोहंती मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक मदद स्वरूप पांच-पांच हजार रुपए देकर घर बनवाने में मदद करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर झामुमो नेता मुन्ना होता, जितेंद्र ओझा, कमल दत्त, जूना सोम, राकेश दास समेत ग्रामीण भी मौजूद थे।

Read More

सच्चाई के रास्ते पर चलने वाला जीवन में कभी हार का सामना नहीे करता – सर्वज्ञानन्द महाराज

– साकची रामलीला मैदान में भागवत कथा के छठवें दिन सुदामा चरित्र का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु जमशेदपुर : साकची स्थित श्री रामलीला मैदान में चल रहे भागवत कथा के छठवें दिन गुरूवार को कथावाचक स्वामी सर्वज्ञानन्द जी महाराज ने श्री सुदामा चरित्र, श्रीमदभागवत, व्यास पूजन, श्रीशुक्रदेव विदाई एवं होली उत्सव की कथा का विस्तार से सुंदर प्रसंग कहा। इस दौरान श्रद्धालु कथा के प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हो गए। श्री श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा का वाचन करते हुए सर्वज्ञानन्द महाराज ने कहा कि मित्रता…

Read More

होली पर्व और रमजान के मद्देनजर एसएसपी ने शहर में पुलिसकर्मियों के साथ लगाई पैदल गस्त

जमशेदपुर : होली पर्व और रमजान के मद्देनजर एसएसपी किशोर कौशल ने एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत के साथ मिलकर नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गुरुवार साकची, मानगो, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, ओलीडीह थाना समेत शहर के अन्य थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पैदल गश्त लगाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी समस्या होने पर संबंधित थाने…

Read More

टाटा स्टील फाउंडेशन ने क्लबफुट उन्मूलन के लिए जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण और अनुष्का फाउंडेशन के साथ किया समझौता

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में क्लबफुट (मुड़े हुए पैर) उन्मूलन परियोजना के कार्यान्वयन के लिए जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण, टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) और अनुष्का फाउंडेशन के बीच गुरूवार उपायुक्त कार्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य जिले में उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर क्लबफुट (दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे) के साथ पैदा हुए बच्चों की पहचान व नामांकन कर उनका इलाज करना है। यह समारोह पूर्वी सिंहभूम के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के प्रतिनिधि के रूप में…

Read More

एनटीटीएफ में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनिकी शिक्षा संस्थान परिसर में सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया था। जिसमें आग से जीवन की सुरक्षा विषय पर चर्चा और प्रायोगिक प्रदर्शन भी हुआ। बीते 7 मार्च से संस्थान में चल रहे सुरक्षा सप्ताह का समापन गुरुवार को हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स से मैनेजर सह सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर से सुधेसना मौजूद रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सामाजिक दायित्व ही नही बल्कि व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इस दौरान उन्होंने…

Read More

बिगड़ी जीवन शैली के कारण किडनी रोग के मरीजों में तेजी से वृद्धि – डॉ वाहिद खान

– ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल में वर्ल्ड किडनी डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जमशेदपुर : तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल में गुरुवार किडनी हेल्थ के महत्व को समझाने एवं स्वस्थ रखने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां भी की गई। जिसमें किडनी के समस्याओं के लक्षण और उनके उपचार के बारे में जानकारी सत्र, निःशुल्क ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग कैंप, उपयुक्त आहार और जीवन शैली के बारे में सलाह व टिप्स के सत्र एवं किडनी के स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर डिस्प्ले भी…

Read More

कोवाली में चोरी की 12 बाइक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मॉडिफाई कर बेचता था ग्रामीणों को

जमशेदपुर : बीती रात्रि कोवाली थाना अंतर्गत बड़ा आमदा गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने शेखर मंडल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से पुलिस ने चोरी की 10 मॉडिफाइड बाइक भी बरामद किया। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने चली आई। जहां उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूछताछ में बताया कि चोरों द्वारा बाइक की चोरी कर उसे दिया जाता था। जिसके बाद वह चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलने के साथ-साथ उसे मॉडिफाई भी कर देता था। ताकि उसे कोई…

Read More

होली में अपराधी सियाल करने वाला था रविदास की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

– देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, दो माह पहले ही जमानत पर जेल से आया था बाहर जमशेदपुर : बीते बुधवार की संध्या लगभग 5 बजे सोनारी थाना अंतर्गत राममंदिर के पास पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधकर्मी खुंटाडीह निवासी सोनू सिंह उर्फ सियाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने तलाशी के क्रम में उसकी कमर से चार जिंदा कारतूस के साथ मैगजीन लोडेड देसी पिस्टल और मोबाइल भी बरामद किया। मामले का खुलासा गुरुवार पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेसवार्ता कर…

Read More

बारेसांढ़ क्षेत्र में बढ़ा हाथियों का आतंक, दो दिन में तीन घरों को किया ध्वस्त

गारू/लातेहार: पलामु व्याघ्र आरक्ष दक्षिणी वन प्रमंडल के बारेसांढ़ क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. सोमवार रात्रि को मायापुर पंचायत के पहाड़कोचा में सुधीर खाखा और गुलाबी खाखा के घरों को ध्वस्त कर तबाह कर दिया था. घर में रखे अनाज भी चट कर दिया था. वहीं जैसे तैसे दोनों परिवार बाल-बच्चों सहित खुद की जान का हिफाजत किया. वहीं मंगलवार को भी हाथी गांव में निकला लेकिन लोगों नें मसाल जलाकर भगाया. बुधवार को हाथी पुनः बारेसांढ़ और मायापुर क्षेत्र में…

Read More

64 वीं अंतर आश्रम वर्गीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

लातेहार : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के ऐतिहासिक मैदान ओभल पर 64वीं वार्षिक अंतर आश्रम वर्गीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह थे। इनके साथ अन्य विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, नेतरहाट विद्यालय समिति के सभापति संतोष उरांव, नेतरहाट विद्यालय कार्यकारिणी समिति सदस्य आशीष आलोक, भारत स्काउट गाइड के झारखंड राज्य प्रशिक्षण आयुक्त अमोद सिंह, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच शैलेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय…

Read More

कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ,माता रानी के जयकारे से गूंजयमान हुआ महुआडांड़

महुआडांड़/लातेहार :स्थानीय दुर्गाबाड़ी में मां दुर्गे की स्थापना की 15वाँ वर्षगांठ को लेकर गुरूवार को गाजेबाजे एवं भगवा ध्वज के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा दुर्गाबाड़ी प्रांगण से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, रामपुर चौक होते हुए रामपुर नदी पहुंची, जहां आचार्य सर्वेश कुमार पाठक, आचार्य कुंदन पाण्डेय, संतोष तिवारी, दयानन्द शर्मा, अवधेश पाठक,रामाशीष पांडेय, ओंकार पाठक, मुरारी पाठक, श्रीकांत मिश्रा आदि पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया। यहां से कलशयात्रा पुनः डीपाटोली, पकरीमुहल्ला होते वापस दुर्गाबाड़ी पहुंची, जहां यज्ञ वेदी का परिक्रमा…

Read More