झारखंड हाई कोर्ट ने आरपीएफ जवान को फांसी की सजा पर फैसला रखा सुरक्षित

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में घुसकर 17 अगस्त 2019 की रात परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या व दो लोगों को जख्मी करने मामले में फांसी की सजा पाए अभियुक्त पवन कुमार सिंह की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील एवं राज्य सरकार द्वारा फांसी को कंफर्म करने वाली अपील की सुनवाई हुई। मामले में हाई कोर्ट की खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया। सीआरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को रामगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 16 मार्च,…

Read More

सेल्फी के चक्कर में गोस्सनर कॉलेज के छात्र की जिकरा फॉल में डूबकर मौत

  रांची: गोस्सनर कॉलेज के छात्र की जिकरा फॉल में डूबकर मौत हो गई। यह घटना रविवार को जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित जिकरा फॉल में हुई है। जहां आईटीआई स्थित मेजर कोठी के पास रहनेवाला आर्यन उरांव डूब गया। ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आर्यन को पानी से निकालने का प्रयास किया. हालांकि उसे फॉल से बाहर नहीं निकाला जा सका है। आर्यन दोस्तों के साथ जिकरा फॉल घूमने गया था। वह गोस्सनर…

Read More

उमेदंडा में ऐतिहासिक इन्द जतरा का आयोजन

  बुढ़मू: हर वर्ष की भांति करमा पर्व के अवसर पर होने वाला ईन्द जतरा उमेडंडा के नवदा में रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान संतोष पहान एवं शिदेश्वर मिश्रा के द्वारा टापर का विधिवत पुजा किया गया। और टापर खड़ा किया गया। साथ ही लाल पाइर साड़ी पहनकर गांव कि बहनों के द्वारा करम डाली और जावा लेकर टापर पुजा में अपना योगदान दिए।वहीं मेला मंच का भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश एवं जिला परिषद पश्चिमी के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता स्वामी…

Read More

झारखण्ड प्रशासनिक सेवा संघ ने राज्य सरकार के निर्णय पर जताया आक्रोश

मो. ओबैदुल्लाह शम्सी गिरिडीह: कल दिनांक 7 सितंबर 2024 को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की एक आपातकालीन बैठक ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से की गई। राज्य कैबिनेट द्वारा दिनांक 6 सितंबर 2024 को पारित भारतीय प्रशासनिक सेवा (चयन द्वारा नियुक्ति) विनियम 1997 के अंतर्गत गैर राज्य असैनिक सेवा के पदों को उप- समाहर्ता के पद की समकक्षता संबंधी अधिघोषणा से राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी आहत हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से संघ के पदाधिकारी में काफी रोष है। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश…

Read More

बुडमू प्रेस क्लब के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि रांची डीआईजी अनूप बिरथरे   पंकज सिंह रांची: बुढ़मू प्रेस क्लब के सौजन्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ठाकुरगांव के गुरुगाई पंचायत भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानपूर्वक फूल माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. वहीं पिछले 15 वर्षो से क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश को भी सम्मानित प्रेस क्लब के द्वारा किया गया. इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी अनूप बिरथरे, विशिष्ट अतिथि स्वामी देवेन्द्र प्रकाश , रांची प्रेस…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

रांची: राज्य में व्याप्त राजनीतिक संशय की स्थिति सोमवार रात समाप्त हो गई। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। सोमवार रात उनकी मुलाकात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी थे। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया गया। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने खुद दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

बुडमू पुलिस की बड़ी सफलता तीन टी एस पी सी उग्रवादी गिरफ्तार

पंकज सिंह बुढ़मू : छापर स्थित सीसीएल के बंद पड़े क्वाटर से बुढ़मू पुलिस ने तीन उग्रवादीयों को गिरफ्तार करने मे सफलता पायी है. गिरफ्तार उग्रवादियों मे बड़का गांव निवासी प्रकाश गंझु, हजारीबाग निवासी राहुल लहरी, रांची जिला निवासी मोनू कुमार बड़ाईक शामिल है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक देशी कार्बाइन मैगजीन सहित व कार्बाइनका 9 एमएम का 13 जिन्दा गोली, एक मिस फायर गोली 9 एमएम एक हंक मोटर साइकल JH 01BS 3658, एक पल्सर मोटरसाइकल JH 01DR 0597, टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का पर्चा 11 पीस, एक काला…

Read More

राज्य भर के मनरेगा कर्मियों की टूटा सब्र का बांध

अपनी मांगों को लेकर आज राज्य भर के मनरेगा कर्मी ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी आवास घेराव करने का लिया निर्णय लगभग एक महीने हड़ताल पर गए राज्य भर के मनरेगा कर्मी का आज करेंगे ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी आवास का घेराव Pankaj singh बुडमू :रांची स्थाई करण और वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य भर के मनरेगा कर्मी लगभग एक महीने से राज्यव्यापी हड़ताल पर है मनरेगा कर्मियों की हड़ताल में जाने से सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित हो रही है विशेष कर बिरसा हरित आम…

Read More

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, सात गिरफ्तार

रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के होटल होटल मौर्या में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रांची पुलिस ने पांच लड़कियों और दो युवकों सहित सात को गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बुधवार को बताया कि देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक हालत में पांच लड़कियां और दो लड़के पकड़े गए है। सभी से पूछताछ की जा रही…

Read More

संताल को ‘बांग्लास्तान’ देश बनाने की हो रही साजिश : बाबूलाल मरांडी

रांची,: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के बड़े हिस्से संताल बहुल इलाके को ‘बांग्लास्तान’ देश बनाने की साजिश चल रही है। बाबूलाल ने खुफिया एजेंसियों का हवाला देकर एक्स पर बुधवार काे पोस्ट में लिखा कि झारखंड के बड़े हिस्से (संताल बहुल इलाके), बिहार का किशनगंज, पश्चिम बंगाल, अधिकांश उत्तर पूर्वी राज्य, नेपाल और म्यांमार के कुछ हिस्से को मिलाकर ‘बांग्लास्तान’ नामक देश बनाने की साजिश चल रही है। पांच अगस्त को शेख हसीना सरकार की तख्तापलट के बाद कट्टरपंथी गज़वातुल-हिंद ( गैर मुसलमानों के खिलाफ…

Read More

छात्रा के साथ दुष्कर्म  के दोषी को दस साल की सजा

रांची: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने बुधवार को आठवीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार हरमू निवासी संदीप कुमार पोद्दार को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे अतिरिक्त छह माह की सजा काटनी होगी। अदालत ने युवक को सात अगस्त को दोषी ठहराया था। घटना को लेकर पीड़िता के भाई ने अरगोड़ा थाना में 14 फरवरी 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में करेंगे ध्वजारोहण, सारी तैयारियां पूरी, स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी में  ड्रोन कैमरा से रखी जायेगा निगरानी

रांची: स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में होनेवाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री के ध्वजारोहण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री परेड की सलामी लेंगे। मैदान के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मैदान में वाटरप्रुफ पंडाल का निर्माण भी किया गया है। झंडोत्तोलन और परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री आम लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी…

Read More

मनरेगा गर्मियों की हड़ताल से प्रखंड के कई योजनाएं प्रभावित

नहीं हो रहा है मजदूरों का मजदूरी भुगतान पंकज सिंह रांची : स्थाई करण और वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर संघ के आह्वान पर बुडमू प्रखंड के मनरेगा कर्मियों की पिछले 18 जुलाई से राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं जिसमे मनरेगा की योजनाओं में काम करने वाले प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहायक अभियंता कनीय अभियंता लेखा सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर और रोजगार सेवक काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं. मनरेगा कर्मियों के हड़ताल में जाने से सरकार को कई योजनाएं प्रभावित हो रही है हड़ताल के कारण मनरेगा में काम करने…

Read More

नाम जांचों अभियान के तहत डीसी ने बूथ पहुंचकर की मतदाता सूची में अपने नाम की जांच

एसएसपी, डीडीसी व पीडी आईटीडीए ने भी की अपने नाम की जांच   जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल ने गुरुवार को लोयोला स्कूल स्थित बूथ पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की। वहीं एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार व पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने भी मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की। इस दौरान डीसी ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत…

Read More

Jharkhand में भी महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) शिकायत की उचित व्यवस्था

रांची/नई दिल्ली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) देश में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राज्य की सरकारों की सहायता से कार्य किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत देश के बेरोजगार गरीब BPL परिवार के लोगों को उन्हें अपने निज निवास स्थान के 5 किलोमीटर दायरे में रोजगार उपलब्ध कार्य उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत BPL परिवार के लोगों को मंत्रालय द्वारा 1 वर्ष में 100 दिन कार्य की…

Read More

झारखंड में एनडीए की नौ और पांच पर इंडी गठबंधन की जीत

रांची : लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई है। कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से…

Read More

अमित शाह ने झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में किया रोड शो

रांची : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के चुटिया राम मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तक रोड शो किया। उनका ये रोड शो डेढ़ किलोमीटर लंबा था। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार किया। उनकी गाड़ी पर संजय सेठ भी साथ में थे। चुटिया मुख्य सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गयी थी। लोगों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए जुटी थी।चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात थे। अमित शाह संजय सेठ को समर्थन के लिए अपील कर रहे…

Read More

ईडी ने झारखंड के मंत्री के पीएस और नौकर को गिरफ्तार किया

रांची : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने झारखंड के ग्रामीण विकासमंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को देररात बाद गिरफ्तार कर लिया। रांची में ईडी के छापे में जहांगीर आलम के कमरे से 35.23 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी।ईडी आज दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगा। आज दूसरे दिन भी ईडी ने कई लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार सुबह चार बजे संजीव लाल समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों…

Read More

कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने रांची लोकसभा सीट से नामांकन किया

रांची : रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। ज़िला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष यशस्विनी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान यशस्विनी सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित अन्य मौजूद थे।

Read More

जिला ओपन योग प्रतियोगिता संपन्न

रांची : जिला ओपन योग प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह 8 बजे से प्रतियोगिता शुरू किया गया। जिसमे अंडर 8 वर्ष के प्रतिभागियों के द्वारा प्रतियोगिता का सुभारंभ किया गया। 8 वर्ष से कम के सभी प्रतिभागियों को स्वर्ण मेडल दे कर प्रोत्साहित किया गया। जिससे बच्चो में योग के प्रति प्रोत्साहन मिले और वो बचपन से ही योग को अपने जीवन में अपनाए और नियमित योग अभ्यास करे । आज अंडर 8 से अंडर 18 तक के प्रतियोगिता संपन्न किया गया । जिसके परिणाम अंडर 10 वर्ष लड़किया प्रथम…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के घर से 25 करोड़ कैश बरामद किया

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने गिरफ्तार किए जा चुके इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये कैश बरामद किये हैं। ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। रांची के सेल…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी की आज झारखंड के चाईबासा में जनसभा, रांची में करेंगे रोड शो

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज (शुक्रवार) पहुंच रहे हैं। रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम चार बजे चाईबासा पहुंचेंगे। यहां शाम छह बजे तक उम्मीदवार गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री रांची में रोड शो करेंगे। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे।…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

रांची: झारखंड हाई कोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिली है। उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज दी है। इस रिट पिटिशन पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने 28 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ ने हाइब्रिड मोड में याचिका को खारिज कर दिया। हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और हाई कोर्ट के अधिवक्ता पियूष चित्रेश…

Read More

जेल में बन्द सजायाप्ता बन्दी से मिले डालसा सचिव

मेदिनीनगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव शनिवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में सजायाप्ता बन्दी से मिले और उन्होंने कहा कि जो सजायाप्ता बन्दी अभी तक किसी कारण से अपील नहीं कर पाए हैं उनको अपील करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी सजा पाए बन्दी बिना अपील किए नहीं रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से वैसे बन्दियों को मुक्त में अपील करने की व्यवस्था की गई है ।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से कई बन्दियों…

Read More

हाई कोर्ट ने डीटीओ-एसएसपी से रांची में अवैध रूप से चल रहे डीजल ऑटो-टोटो का मांगा ब्यौरा

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में जनवरी 2022 में राजधानी के बिरसा चौक पर ऑटो से महिला की हुई मौत मामले में दाखिल शिव शंकर शर्मा की जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। कोर्ट ने मामले में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी को प्रतिवादी बनाया है। कोर्ट ने उनसे पूछा कि रांची शहर में जो डीजल ऑटो और टोटो चल रहे हैं उनके पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फिटनेस आदि की जांच के लिए क्या कार्रवाई हुई? ऑटो और टोटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच के लिए क्या कार्रवाई की जाती है। कोर्ट ने…

Read More