झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य सरकार के पिटारे से निकलेंगी 906 योजनाएं

रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्री की उपस्थिति में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर 1714.44 करोड़ रुपये की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपये की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा। समारोह अपराह्न दो बजे शुरू होकर अपराह्न 03:30 बजे समाप्त होगा। पॉलिसी होंगी लांच राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल एवं…

Read More

रांची में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो कल

रांची : भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 और 15 नवम्बर को झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री दो दिनों तक झारखंड दौरे पर रहेंगे। वह 14 नवंबर को विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात में वे राजभवन में विश्राम करेंगे। 15 नवंबर की सुबह वे सबसे पहले रांची स्थित ‘भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’ देखने जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रांची में रोड शो करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री…

Read More

अगर आप रांची जा रहें हैं तो पहले इसे देखें, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर रांची ट्रैफिक व्यवस्था में हुआ बदलाव

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किये गये हैं। ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार रात आठ बजे से रात 10:30 बजे तक कुछ मार्ग पर पाबंदी लगायी गयी है। प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, ,बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक होते हुए राजभवन जायेंगे। इस दौरान इन सड़कों पर दूसरे वाहनों के चलने पर पाबंदी रहेगी। उन्होंने…

Read More

टेट सफल सहायक अध्यापकों ने किया झामुमो कार्यालय का घेराव

रांची : टेट सफल सहायक अध्यापकों ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय का घेराव किया। हरमू मैदान से जुलूस के शक्ल में जैसे ही वह आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें कार्यालय के पहले ही रोक दिया। इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार वादा कर अपने वादे से मुकर रही है। महाधिवक्ता की स्पष्ट वेतनमान की राय के साथ साथ एनसीटीई के सभी गाइड लाइन को पूरा करने के बावजूद भी बीते 81 दिनों से सहायक…

Read More

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर खूंटी में 45 अफसरों की प्रतिनियुक्ति

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। वे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर रांची होते हुए खूंटी के उलिहातू जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों की विधि-व्यवस्था संभालने के लिए 13 से 15 नवंबर तक प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, उसमें 10 अधिकारी अपर समाहर्ता, 15 अधिकारी एसडीओ व 20 अधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी स्तर के हैं।…

Read More

राज्य में अगले वर्ष 21 सरकारी अवकाश घोषित

रांची : झारखंड कैबिनेट के फैसले के बाद कार्मिक विभाग में वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टी को शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार एनआई एक्ट के अनुसार राज्य में 21 सरकारी अवकाश होगा। कार्यपालक आदेश के तहत 12 सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2024 में कुल 33 सरकारी छुट्टियां होंगी। वर्ष 24 में होलिका दहन अंबेडकर जयंती महावीर जयंती, सोहराय सोहराय, हूल दिवस,चित्रगुप्त पूजा को रविवार का अवकाश है। इसलिए इस दिन अलग से कोई छुट्टी नहीं दी गई है। कार्मिक विभाग के जारी…

Read More

रांची : दिन भर गाड़ियों की डिलीवरी हुई, करीब 1500 करोड़ का हुआ कारोबार

रांची : धनतेरस को लेकर शुक्रवार को रांची के बाजार गुलजार रहे। धनतेरस और दीपावली को लेकर खरीदारी के लिए दुकानों में पहले से ही विशेष तैयारियां की गयी है। आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, मिठाइयों तथा सजावट सामग्री की दुकानों में काफी चहल पहल रही। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे थे। हालांकि अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉर व्हिलर, टू व्हिलर, फर्नीचर, ज्वेलरी की बुकिंग लोगों ने पहले ही कर ली थी। वहीं अधिकांश लोगों ने धनतेरस के पहले ही इन चीजों की डिलीवरी भी कर ली थी,…

Read More

(सीआरपीएफ) झारखंड से जल्द होगा नक्सलवाद का खात्मा : डॉ सुजॉय लाल थाउसेन

रांची : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक डॉ सुजॉय लाल थाउसेन झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। बुधवार को सीआरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार महानिदेशक के दौरे का उद्देश्य राज्य के पश्चिम सिहंभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा कोल्हान जंगली क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जरिये चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा कराना, पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) में स्थित आरएएफ कैंप का निरीक्षण करना था। साथ ही थाउसेन ने रांची के सीआरपीएफ मुख्यालय में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ राज्य के वर्तमान…

Read More

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ समापन, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

MD Mumtaz खलारी: सीसीएल एनके एरिया में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। डकरा स्थित वीआईपी क्लब में समापन समारोह में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनके महाप्रबंधक संजय कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत सीएसआर अधिकारी निखिल अखोरी के द्वारा सतर्कता जागरूकता के तहत किया गए विभिन्न तरह के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देकर किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत एस्से कंपटीशन, स्लोगन कंपटीशन, स्पीच कंपटीशन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था। जिसमें डकरा के…

Read More

अर्धनग्न प्रदर्शन: पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने झामुमो कार्यालय के समक्ष किया 

रांची : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मचारियों ने मंगलवार को नंग धड़ंग अवस्था में हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। संघ के कर्मचारी हरमू मैदान से नंग धड़ंग अवस्था में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय घेरने पहुंचे लेकिन झामुमो कार्यालय के सामने भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग की गयी थी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर पिछले 123 दिनों से राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ का अनिश्चितकालीन…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष से मिले नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी

रांची : झारखंड के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से झारखंड विधानसभा में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अमर कुमार बाउरी एक तेज तर्रार नेता हैं। उनके नेतृत्व में राज्य के मुद्दों को विधानसभा के पटेल प्रमुखता से रखा जाएगा। आने वाले समय में राज्य की जनता के लिए नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में अमर कुमार बाउरी जनता की…

Read More

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को ऐसा क्यों कहा अपनी नाकामियों के लिए ब्यूरोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहरा रहे हेमंत सोरेन, जाने

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा कि हेमंत सोरेन अपनी नाकामियों के लिए ब्यूरोक्रेट्स को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। हेमंत को कभी अपने गिरेबां में भी झांकना चाहिए। बाबूलाल के मुताबिक पिछले चार सालों से हेमंत ने झारखंड के ब्यूरोक्रेसी को पंगु बना दिया है। अधिकारियों से खनन घोटाला, जमीन घोटाला, शराब घोटाला और फर्जी केस मुकदमे दर्ज करवा कर उन्हें अपने काले साम्राज्य का सहभागी बनाया है। बाबूलाल मरांडी के अनुसार अब जनता पिछले चार साल के कामों का हिसाब हेमंत…

Read More

राज्य के सात आईपीएस को सौंपा गया अतिरिक्त पदभार

रांची : राज्य के सात आईपीएस को अपने कार्य के आलावा अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार एटीएस एसपी सुरेन्द्र कुमार झा को एसपी एसटीएफ रांची,जैप- चार कमांडेंट अश्वनी कुमार सिंह को आईआरबी- नौ गिरिडीह,जैप- 10 कमांडेंट धनंजय सिंह को आईआरबी-पांच गुमला, रेल एसपी जमशेदपुर ऋषभ कुमार झा को आईआरबी- दो पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) कैंप, जैप – पांच कमांडेंट अरविंद कुमार सिंह को एसआईआरबी -एक दुमका, जैप- तीन कमांडेंट अंबर लकड़ा को आईआरबी -एक जामताड़ा और पलामू एसपी रिषमा रमेशन को जैप-…

Read More

बुढ़मू : छापर बालू घाट से अवैध बालू का उठाव जारी, सैकड़ो हाइवा रात भर ढ़ोते है बालू

बुढ़मू : छापर बालू घाट से अवैध बालू का उठाव शुरू हो चूका है,रोजाना सैकड़ो हाइवा वाहन ढ़ोते है अवैध बालू, जो रांची व आसपास के इलाकों मे खपाया जा रहा है.NGT के कारण महीनों से बंद बालू घाट से अवैध बालू ढूलाई एक बार फिर शुरू होने से क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन चूका है.अबतक बालू घाटों की नीलामी नहीं हो पायी है ऐसे मे बालू घाटों से बालू की ढूलाई करना पूर्णतः अवैध है,अब यह किनके इशारे पर हो रहा है यह तो जाँच का विषय है.…

Read More

वनों पर आश्रितों के लिए ‘अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान’ महत्वपूर्ण : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड देश के अन्य राज्यों से बिल्कुल अलग है। झारखंड की संस्कृति, सभ्यता और शिष्टाचार की अलग पहचान है। यहां के आदिवासी समुदाय के लोग काफी सहनशील और सरल हैं। राज्य में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जो कार्य बहुत पहले होना चाहिए था कहीं न कहीं उस कार्य की शुरुआत आज हमारी सरकार ‘अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान’ के रूप में कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के लागू हुए लगभग 17 से 18 वर्ष होने…

Read More

महिला को घुमाने के बहाने मंदिर ले जाकर की शादी, फिर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, आरोप

Ranchi :  एक महिला ने युवक पर घुमाने के बहाने मंदिर ले जाकर शादी करने व जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. इसको लेकर पीड़िता ने लोअर बाजार थाना में आरोपी विक्की आर्या नामक के युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि पिछले साल दिसंबर में अपराधियों ने हरमू इलाके में उसे गोली मारी थी. इसलिए वह अपने पिता के साथ उनके घर में रह रही है. वह कुछ महीनों से तनाव में थी. उस दौरान पीड़िता के…

Read More

ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांच दिनों में कटे 1213 चालान

रांची : रांची की ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में पिछले पांच दिनों में मेकॉन चौक, देवेंद्र मांझी चौक, राजेंद्र चौक, रतन पीपी चौक, कर्बला चौक और सर्जना चौक सहित अन्य स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 1213 चालान काटा गया। इसमें रॉन्ग पार्किंग का 1052, सिग्नल उल्लंघन का 50 और नो एंट्री में गाड़ी परिचालन करने पर 111चालान काटा गया है। ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को बताया कि लगातार डीएसपी के…

Read More

कद्दावर सरयू राय को मिला दमदार निशि पांडे का साथ

रामगढ़ : झारखंड की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले कद्दावर नेता सरयू राय को दमदार निशि पांडे का साथ मिल गया है। झारखंड में यह जोड़ी एक नया कमाल करने वाली है। भाजपा से बागी होने के बाद सरयू राय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जब मोर्चा खोला तो झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया था। अब सरयू राय ने अपनी पार्टी में केंद्रीय महासचिव के पद पर निशि पांडे को मनोनीत कर एक दमदार चेहरा राजनीति में शामिल कर दिया है। शनिवार को निशि पांडे रामगढ़ शहर के…

Read More

पूर्व सैनिकों का राजभवन के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न

राँची: आज पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड और वेटरन ऑर्गेनाइजेशन आफ झारखंड दोनों के बैनर तले सेवारत सैनिक राजेश पोद्दार जो गोड्डा जिले की रहने वाले हैं, उनके साथ पूर्व में जमीन विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पहले मारपीट किया गया था उसके एक महीने बाद 14 अक्टूबर 2023 को उनकी माता जी का अपहरण कर हत्या किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का कार्यशैली न्यायपूर्ण नहीं होने की वजह से इस केस की जांच सीबीआई से करवाने का मांग को लेकर आज राज भवन…

Read More

सड़क हादसे मे एक की मौत

पंकज सिंह बुढ़मू : थाना क्षेत्र के सिरम में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क हादसे मे सिरम निवासी रोहित गंझु (19) वर्ष , पिता स्व. रामनाथ गंझु की मौत मौक़े पर हो गयी। सूत्रों ने बताया कि वह बुढ़मू से सिरम अपने घर अपाचे बाईक नम्बर (JH01EQ8734) से जा रहा था। तेज रफ्तार होने की वजह से अपना संतुलन बाईक से खो दिया। और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे घटना स्थल पर ही रोहित गंझु की मौत हो गयी है।…

Read More

डीइओ ने किया हाई स्कूलों का निरीक्षण, लिया परख परीक्षा का जायजा

कुंडहित (जामताड़ा ): शुक्रवार को जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक तथा अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी ने कुंडहित मुख्यालय स्थित सिंह वाहिनी प्लस टू तथा आर के प्लस टू बागडेहरी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उच्च विद्यालय में चल रहे वर्ग 9 के छात्रों के लिए आयोजित परख परीक्षा का भी जायजा लिया। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अधिकारियों ने स्कूली के कक्षाओं में मौजूद छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों से कई प्रश्न उत्तर भी…

Read More

झारखंड कैबिनेट में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई।झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्यकर्मियों (सातवां केंद्रीय वेतमान प्राप्त कर रहे हैं) का महंगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी किया गया है यानी चार फीसदी डीए बढ़ा है, जो एक जुलाई के प्रभाव से लागू होगा। इसका लाभ पेंशन, पारिवारिक पेंशन भोगियों को मिलेगा। राज्य में सार्वजनिक अवकाश-2024 की घोषणा की गई। वर्ष 2024 में 21 अवकाश रहेंगे और कार्यपालक आदेश के तहत 12 अवकाश हैं। कैबिनेट…

Read More

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में ईडी का छापा

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी की। बताया जाता है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम वहां छापेमारी के लिए पहुंची है। मामले में गवाहों को प्रभावित किया जा रहा है और सबूत नष्ट किया जा रहा है। जेल में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश सहित अन्य लोग बंद है। ईडी की टीम खबर लिखे जाने तक छापेमारी कर रही है।

Read More

रांची के मौसम में बदलाव : रांची में झमाझम बारिश, कल भी छाये रहेंगे बादल, अब बढ़ेगी ठंड

रांची : राजधानी रांची में दोपहर ढाई बजे के बाद आज 03 नवंबर को झमाझम बारिश हुई. सुबह से ही बादल छाये हुए थे. धूप के दर्शन नहीं हो पाए हैं. इस तरह नवंबर के महीने में बारिश ने सिटी के लोगों को ठंडी का अहसास कराने की दस्तक दे दी है. मौसम विभाग की मानें तो मौसम विभाग की मानें तो रांची आसपास समेत झारखंड के विभिन्न इलाकों में कल भी बारिश के आसार बने हुए हैं. इनमें झारखंड के दक्षिणी इलाके खासकर रांची व आसपास, कोल्हान प्रमंडल के…

Read More

सात थाना प्रभारियों का तबादला, जाने कौन कहां गये

Ranchi :  जिले के सात थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी कर दी गयी है.  इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को सदर थाना प्रभारी, रविंद्र नाथ सिंह को अंचल निरीक्षक सोनाहातू, सुरेश कुमार मंडल को बरियातू थाना प्रभारी और आनंद किशोर प्रसाद को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सब इंस्पेक्टर लालजी सिल्ली थाना प्रभारी, सुकुमार हेंब्रम पुलिस केंद्र रांची, सूर्यकांत कुमार लापुंग थाना प्रभारी, अमित कुमार तमाड़ थाना प्रभारी और दीपक कुमार सिंह को मोरहाबादी टीओपी का प्रभारी बनाया गया है.  

Read More