नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी जांच शिविर 26 अप्रैल को लगेगा

रांची: सीसीएल के केन्द्रीय अस्पताल गांधीनगर में 26 अप्रैल को हृदय रोग संबंधी नि:शुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इस चिकित्सीय शिविर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जांच और चिकित्सीय सलाह देंगे। इस निःशुल्क हृदय संबंधित चिकित्सीय सलाह का राज्य के लोग लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने इलाज की रिर्पोट के पेपर हों तो उसे अवश्य अपने साथ लाएं। सीएमडी डॉ. बी.…

Read More

झारखंड की दो बेटियां पूर्णिमा महतो और चामी मुर्मू पद्मश्री से सम्मानित

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित समारोह में झारखंड की दो बेटियों जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो और सरायकेला की चामी मुर्मू को पद्मश्री से सम्मानित किया है। पूर्णिमा महतो राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हैं। प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी पुरस्कृत हैं। चामी मुर्मू को लेडी टार्जन कहा जाता है। वे 30 लाख से अधिक पेड़ लगा चुकी हैं। महतो का जन्म 15 अगस्त 1976 को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में हुआ। उनकी तीरंदाजी यात्रा टाटा अकादमी से जुड़े एक संस्थान में प्रशिक्षण…

Read More

दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिग निरुद्ध, एक बालिग को भेजा जेल

रांची: राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो नाबालिग लड़कों को निरुद्ध किया है जबकि एक युवक को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने बताया है कि उसकी बेटी गुरुवार को मौसेरी बहन के साथ चान्हो में मेला देखने गई थी। उसकी बेटी के साथ दो लड़के भी थे, जो पूर्व से उनके परिचित थे। मेले से लौटने के दौरान आरोपितों ने रास्ते में ही एक खाली मकान में डरा-धमकाकर…

Read More

रांची पहुंचे भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी लोगों की भीड़

रांची: भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर सचिन की झलक पाने को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता नजर आयी। उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुआ कहा कि मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। उन्होंन कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला…

Read More

उमेदंडा का ऐतिहासिक रामनवमी महा मेला हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

इस वर्ष 116 गावों के अखाड़ेधारी मेला में हुए शामिल पंकज सिंह बुढ़मू प्रखंड के उमेदंडा में आयोजित रामनवमी महा मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता बुधवार को हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। रामनवमी के अवसर पर आयोजित उमेदंडा के इस महा मेला में राम भक्तों का उल्लास पूरे चरम पर रहा। जय श्री राम,जय हनुमान,राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की जैसे गगनचुंबी जयकारों के साथ चौरासी मौजा के 116 गावों के महावीर मंडल अपने प्रमुख पताका जुलूस के साथ मेला शामिल हो अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता में भी…

Read More

मुख्यमंत्री ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लोगों से अपील की है कि रांची के हिंदपीढ़ी, लेक रोड और मेन रोड के कुछ घरों की छतों पर पिछले दिनों ईंट और पत्थर देखे जाने सम्बन्धी सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों पर ध्यान दें। एक्स पर एक पोस्ट जारी कर मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत पर ईंट-पत्थर मिलने को लेकर अफवाह न फैलायें, जिन घरों की छत पर ये सामग्री मिली है, उनके मालिक अलग-अलग समुदायों से आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लेकर…

Read More

अमन श्रीवास्तव गिरोह का एक अपराधी गिरफ्तार

रांची:आतंकवाद निरोधी दस्ता( एटीएस )ने कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह के नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 60 हजार नगद, एक कार, तीन मोबाइल फोन और मेसर्स झारखंड एजेंसी कंपनी से संबंधित कागजात बरामद किया गया है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एटीएस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह का अपराधकर्मी नीरज कुमार रांची आया हुआ है। इस सूचना पर एटीएस टीम ने रांची पुलिस के सहयोग से छापामारी के दौरान जगन्नाथपुर थाना के पुन्दाग ओपी क्षेत्र के लाजपत…

Read More

मरवाड़ी महिला सम्मेलन ने रामपुर गांव के बच्चों के बीच शिक्षा संबंधित एवं खेल सामग्री का किया वितरण

रांची: मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा चलो गांव खुशियों की और प्रकल्प के तहत रामपुर गांव के बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल और रबड़ का वितरण किया गया और सभी बच्चों के बीच कविता पाठ की प्रतियोगिता करवाई गई प्रत्येक बच्चे को कुछ-कुछ आकर्षक उपहार भी दिए गए बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं अच्छी-अच्छी बातें भी सिखाई गई जैसे कि उनको हम लोगों ने बताया कि किस तरीके से अपने आप को स्वच्छ रख के वह अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। पर्यावरण की रक्षा एवं जल संरक्षण के…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

रांची: जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अब अदालत ने मामले में 23 अप्रैल को अगली सुनवाई निर्धारित की है। फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ईडी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से…

Read More

रांची में रामनवमी को लेकर 16 से 18 अप्रैल तक बदली ट्रैफिक व्यवस्था

रांची: रामनवमी को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसे लेकर रांची ट्रैफिक एसपी ने रविवार रात सूचना जारी की है, जिसमें 16 अप्रैल को रामनवमी को लेकर अखाड़ों से संध्या में झांकी निकलने, 17 अप्रैल को रामनवमी की मुख्य शोभा यात्रा जुलूस और 18 अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 16 अप्रैल की ट्रैफिक व्यवस्था मंगलवार को शाम चार बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्र में…

Read More

उमेदंडा के ऐतिहासिक रामनवमी मेला को लेकर प्रशासन व महावीर मंडल की बैठक संपन्न

पंकज सिंह बुढ़मू: बुढ़मू प्रखंड के उमेदंडा में आगामी 17 अप्रैल को अयोजित होने वाले रामनवमी महा मेला व 14,अप्रैल को कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर महावीर मंडल उमेदंडा व प्रशासन की संयुक्त बैठक शनिवार को संपन्न हुआ। रत्नप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 110 गांव के महावीर मंडलों के लिए अखाड़ा, व्यवस्था से लेकर मेला परिसर के चारो ओर ड्रोन सीसी टीवी कैमरा लगाने, चिकित्सा, पेयजल, एंबुलेंस, सहित विधि व्यवस्था संधारण हेतु अतिरिक्त पुलिस बल के साथ महिला बटालियन की…

Read More

बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में हेमंत सरकार पार्ट 2 साबित हो रही चंपाई सरकार : आरती सिंह

– दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आक्रोश रांची: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि साहिबगंज जिला के बरहेट में ईद के दिन एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से आहत नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को रातू थाना में नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ मेला घूमने गई थी, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। जेएमएम, कांग्रेस और राजद वाली गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए आरती सिंह…

Read More

जैक बोर्ड 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा

रांची: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसे लेकर जैक ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य पूरा हो गया है। मार्क्स फाइल भी तैयार कर ली गयी है। यह जानकारी जैक की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को दी गयी है। जैक सचिव सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। वहीं, इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच…

Read More

झारखंड में रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक

– संवेदनशील जिलों में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश -पुलिस असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेगी : डीजीपी रांची: गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अजय कुमार सिंह ने शनिवार को प्रोजेक्ट भवन में संयुक्त रूप से रामनवमी पर्व पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रधान सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। बैठक के दौरान डीजीपी ने सभी जिलों को रामनवमी के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर निगरानी रखते हुए उनके…

Read More

नाबालिक से दुष्कर्म, पांच आरोपित गिरफ्तार

रांची: रातू थाना क्षेत्र के महादेवटंगरी में एक नाबालिग से पांच युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिग 9 वीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के अनुसार नाबालिग सहेली के साथ शुक्रवार को घूमने गयी थी। इसी क्रम में दोनों ने मिलकर अपने अन्य दोस्तों के साथ नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत शनिवार को एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपितों में सोनू लोहरा, उत्तम मुंडा,…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी भू-माफिया के केस के ट्रायल की स्थिति

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में दुमका में स्पेनिश बोलने वाली ब्राजील निवासी महिला के साथ गैंग रेप एवं सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज (स्वर्गीय) एमवाई इकबाल के रांची स्थित जमीन की बाउंड्री वॉल तोड़कर जमीन पर कब्जे की कोशिश मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार से भू-माफिया पर की जा रही कार्रवाई के संबंध में पूछा। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद एवं अधिवक्ता शहबाज अख्तर ने कोर्ट को…

Read More

नए मतदाता 25 अप्रैल तक वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं नाम

रांची: लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए रांची लोकसभा क्षेत्र के छूटे हुए 18 वर्ष के योग्य नागरिक 25 अप्रैल तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 या ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in/ माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ नागरिक वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को इपिक (मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र) प्रस्तुत करना रहता है। अगर किसी कारणवश मतदाता मतदान केंद्र में इपिक प्रस्तुत नहीं कर पाते…

Read More

गांडेय विस उपचुनाव: कल्पना सोरेन के लिए आसान नहीं होगी लड़ाई

रांची: राज्य के लिए वर्तमान हालात में सबसे हॉट सीट गिरीडीह जिले की गांडेय विधानसभा की सीट बन गई है। गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा भी मौसम के बढ़ते तापमान के साथ बढ़ने लगा है। पूर्व में झामुमो विधायक के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है। इस लिहाज से इस पर फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। कल्पना सोरेन राज्य के साथ पूरे देश में वर्तमान में झामुमो का चेहरा हैं। ऐसी…

Read More

पाण्डेय गिरोह का कुख्यात सक्रिय सदस्य को एटीएस ने किया गिरफ्तार

रांची: आतंकवाद निरोधी दस्ता ( एटीएस ) ने पाण्डेय गिरोह का कुख्यात सक्रिय सदस्य गोविन्द राय को गिरफ्तार किया है। वह रामगढ़ सौदागर मोहल्ला न्यू कॉलोनी का रहने वाला है। इसके पास से एक स्कॉर्पियो, दो मोबाईल फोन और तीन हजार पचास रूपये नकद और तीन सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी छह वर्षों से फरार चल रहा है और पश्चिम बंगाल में छुपकर गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से रंगदारी एवं जान मारने की धमकी दिया करता था।…

Read More

अधिकारियों ने सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का किया निरीक्षण

रांची: रांची के उपायुक्त राहुल कुमार के दिशा-निर्देश पर सरहुल पर्व के मद्देनजर अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक और अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद ने बुधवार को शहर के विभिन्न सरना स्थलों का निरीक्षण किया। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक और अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद ने सिरम टोली, सरना टोली एवं हातमा स्थित सरना स्थलों का निरीक्षण किया। यहां आला अधिकारियों ने सरना समितियों से बेहतर व्यवस्था के लिए बातचीत की । अपर जिला दंडाधिकारी को सरना समिति की ओर से सरना स्थलोें पर लाइट, सड़क समतलीकरण,…

Read More

रांची में ईद और सरहुल को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

रांची: ईद और सरहुल को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी सहित लगभग दो हजार जवान की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों में डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार की तैनात होगी। साथ ही रेपिड एक्शन पुलिस (रैप), जैप-10 की महिला बटालियन, आइआरबी, इको, क्यूआरटी, बज्र वाहन, वाटर केनन, लाठी पार्टी की प्रतिनियुक्ति होगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती सभी धार्मिक स्थलों के पास भी की गयी है। अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर चौक चौराहों पर पुलिस…

Read More

दोहरे हत्या मामले में दोषी पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को उम्रकैद

रांची: अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने बुधवार को पुलिस मुखबिर के आरोप में दोहरे हत्याकांड भूषण कुमार सिंह और राम गोबिंद की हत्या मामले में दोषी पूर्व तोरपा विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पौलूस सुरीन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि जेठा कच्छप पर 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर दोनों को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इससे पूर्व छह अप्रैल को अदालत…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में मोहम्मद सद्दाम गिरफ्तार, चार दिनों की ईडी रिमांड पर

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने गिरफ्तार किया है। हालांकि जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में ईडी ने सद्दाम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ईडी कोर्ट के आदेश पर फिर से ईडी मंगलवार को सद्दाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट से आग्रह किया कि आरोपित से सात दिनों तक पूछताछ की…

Read More

14 अप्रैल को कलश यात्रा तथा 15 को प्राण प्रतिष्ठा और 17 अप्रैल को ऐतिहासिक रामनवमी मेला को लेकर महावीर महा मंडल की बैठक संपन्न

संवाददाता पंकज सिंह बुडमू: बुडमू प्रखंड के उमेडंडा प्राचीन महादेव मंदिर बजरंगबली मंदिर और भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर बैठक दारा सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया बैठक में आगामी 14 अप्रैल को कलश यात्रा तथा 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा और 17 अप्रैल को ऐतिहासिक रामनवमी मेला लगाने को लेकर 84 मौजा के अखाड़ा धारी और 104 गांव के ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधि समाजसेवी मौजूद हुए बैठक में तीनों दिन के कार्यक्रम का सफल आयोजन करने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया 14 अप्रैल…

Read More

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का डीसी और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

रांची: रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) का औचक निरीक्षण किया गया। रविवार देर रात अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल तथा अस्पताल आदि की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की…

Read More