रांची : कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि आप लोग अपने बाप-दादा के कामों को भूलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज से लेकर रेल तक, आज देश में जो भी है, वह कांग्रेस के कामों के कारण है। आलमगीर आलम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पहले 2005 में आपने यहां विधायकों को बाहर ले जाने का काम किया। यह परंपरा आपने शुरू की है। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद…
Read MoreCategory: रांची
हेमंत गलत नहीं हैं तो कोर्ट को बताएं, मगर कोई कानून से ऊपर नहीं : अमर बावरी
रांची : झारखंड विधानसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता अमर बावरी ने कहा कि हेमंत गलत नहीं हैं तो कोर्ट को बताएं, मगर कोई कानून से ऊपर नहीं है। हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की वजह से गयी है। उन्होंने कहा कि क्या इन्हें नहीं पता है कि राज्यपाल का अभिभाषण केंद्र सरकार लिखकर नहीं देती है, राज्य सरकार लिखकर देती है। केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद कहीं भी राष्ट्रपति शासन नहीं लगा। राज्यपाल के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों की हूटिंग…
Read Moreअगर मुझ पर घोटाले साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ही नहीं, झारखंड छोड़ दूंगा : हेमंत सोरेन
रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाषण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन को मेरे पार्टी और सभी सहयोगी का पूरा समर्थन है। देश की यह पहली घटना है, जब किसी मुख्यमंत्री को राजभवन में गिरफ्तार किया गया हो। सोरेन ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आठ एकड़ जमीन मेरे नाम से है तो कागज लाएं। अगर मुझ पर घोटाले साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ही नहीं, झारखंड छोड़ दूंगा,…
Read Moreएक आईएएस का तबादला, कई आईएएस और आईपीएस को मिला अतिरिक्त प्रभार
रांची : राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जबकि एक आईएएस अधिकारी का तबादला किया है। साथ ही एक आईपीएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उद्योग विभाग के निदेशक के पद पर पदस्थापित भोर सिंह यादव को स्थानांतरित करते हुए भू -अर्जन, भू- अभिलेख एवं परिमाप विभाग का निदेशक बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर पदास्थापित प्रभारी सचिव अरवा राजकमल को अपने कार्यों के अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग का प्रभारी सचिव बनाया…
Read Moreचम्पाई सोरेन सरकार हासिल करेगी विश्वासमत, 43 विधायकों के लिखित समर्थन का दावा
रांची: झारखंड की चम्पाई सरकार के लिए सोमवार का दिन काफी अहम है। इस दिन विधानसभा में सरकार बहुमत साबित करेगी। पांच और छह फरवरी को पंचम झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत होगा। इसमें पहले ही दिन चम्पाई सोरेन को विश्वास मत हासिल करना होगा। माना जा रहा है कि सरकार को बहुमत साबित करने में कोई परेशानी नहीं होगी। विशेष सत्र सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से शुरू होगा। इसके बाद विधायी कार्य आरंभ हो जाएंगे। फिर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन विश्वास…
Read Moreप्रोफेसर की पत्नी ने 15वें माले से लगाई छलांग, मौत
धनबाद : धनबाद स्थित आईआईटी आइएसएम के स्टाफ अपार्टमेंट के आठवे माले पर रहने वाले संस्थान के मेकेनिकल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर पवन कुमार की पत्नी शिल्पा सिंह (40) ने रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे अपने ही अपार्टमेंट के 15वें माले से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे संस्थान में हड़कंप मच गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आईआईटी आइएसएम के एसोसिएट प्रोफेसर पवन सिंह की पत्नी शिल्पा सिंह पिछले कई वर्षों से मानशिक…
Read Moreविधानसभा सत्र के दौरान 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। रांची पुलिस ने सत्र के लिए 1500 पुलिसकर्मी की तैनाती की है। सुरक्षा में रेपिड एक्शन पुलिस(रैप), जिला बल की पुलिस, ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पूरे हरमू बाइपास रोड में सीएम आवास से शनिमंदिर, किशोरगंज चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक,सेटलाइट चौक, शहीद मैदान मोड, शालीमार बाजार मोड़, मौसी बाड़ी, तिरिल मोड़, जेएससीए नार्थ एवं साउथ गेट, विस मुख्य गेट, वीवीआइपी , मुख्य गेट से विधानसभा…
Read Moreझारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा छह से 26 फरवरी तक
-766520 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 1978 परीक्षा केंद्र रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित राज्य में छह फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होने वाली है। यह परीक्षा छह फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। इस परीक्षा में राज्यभर के 766520 छात्रों ने फॉर्म भरा है। कुल 24 जिलों में 1978 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक में 421678 और इंटर में 344842 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य में मैट्रिक के लिए 1238 और इंटर के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए…
Read Moreबालू माफियाओं में मचा हडकंप, बुडमू पुलिस की बड़ी कारवाई, अवैध बालू लदा 4 ट्रेक्टर किया जप्त
बुडमू पुलिस की बड़ी कारवाई अवैध बालू लदा 4 ट्रेक्टर किया जप्त,माफियाओ मे मचा ह्ड़कंप बुढ़मू : नए थाना प्रभारी रामजी कुमार के चार्ज लेते ही बुढ़मू मे अवैध बालू तस्करो पर कार्रवाई की करते हुए रविवार को उमेदंदा से अवैध बालू लदा 4 ट्रेक्टर को जप्त कर थाना लाया गया.साथ ही खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.जिससे बालू माफियाओ मे ह्ड़कंप मच गया है. इस कार्रवाई ने साफ साफ बता दिया है की रामजी कुमार के कार्यकाल मे अवैध तस्करी करने वाले माफियाओ की अब ख़ैर नहीं है.…
Read Moreबुडमू सी ओ संकर कुमार विद्यार्थी ने बालू माफिया पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने व दुर्व्यवहार करने का कराया ठाकुरगांव थाना में मामला दर्ज
पंकज सिंह बुढ़मू : अवैध बालू परिवहन मामले मे गिंजो ठाकुरगांव निवासी साकेत कुमार साहू व सौरभ चौरसिया पर झारखण्ड लघु खनीज समानुदान नियमावली एवं सरकारी काम मे बाधा डालने व सीओ से दुर्व्यवहार मामले पर बुढ़मू अंचलाधिकारी ने ठाकुर गांव थाना मे मामला दर्ज कराया है.जिसका केस नम्बर 04/24 व धारा 414/353/504/506/34 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. अंचलधिकारी बुढ़मू शंकर कुमार विधार्थी ने बताया की ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटहे मोड़ के पास अवैध रूप से बालू का परिवहन करता हुआ ट्रबो ट्रक नम्बर JH 01N -5158…
Read Moreरिमांड के दौरान ईडी के कस्टडी में ही रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची: रिमांड की अवधि में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिन में पूछताछ के बाद रात में होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में रखने के आग्रह को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने शनिवार को ठुकरा दिया है। रिमांड की अवधि में हेमंत सोरेन की पूरी कस्टडी ईडी की रहेगी। कोर्ट में हेमंत सोरेन के महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेमंत सोरेन से दिन में पूछताछ के बाद रात में बिरसा मुंडा जेल या अन्य सुरक्षित जगह पर रखने की अनुमति मांगी…
Read Moreरांची : एक जिले में तीन वर्ष से जमे 25 परिचारी प्रवर और 48 परिचारी के तबादले
रांची: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 परिचारी प्रवर और 48 परिचारी का तबादला किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक फरवरी को राज्य पुलिस स्थापना पार्षद की बैठक में लिये गये निर्णय के तहत एक ही जिले में तीन वर्ष से जमे परिचारी प्रवर और परिचारी का तबादला किया गया है।डीजीपी के आदेश पर डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। परिचारी प्रवर विकास कुमार सिंह को चतरा से पलामू, शेरू कुमार रंजन को देवघर से लोहरदगा, दीपक कुमार प्रसाद को धनबाद से जेपीए हजारीबाग,…
Read Moreझारखंड में 5 फरवरी से बारिश की संभावना
रांची : राज्य में फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। पांच फरवरी से बारिश की संभावना है। सुबह-शाम होने वाले कोहरे से भी अभी राहत नहीं मिलने वाली है। रांची में शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा। धूप भी खिली रही लेकिन हवा की रफ्तार ठंड महसूस करा रही थी। इस संबंध में रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले समय में एक बार फिर से मौसम बदलाव होगा। पांच से सात फरवरी के बीच राज्य में बारिश होगी। इस दौरान राज्य…
Read Moreहेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के 72 घंटे बाद भी धाराओं की जानकारी नहीं : झामुमो
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सभी लोग यही बोल रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। सरकार गठन के बाद से ही इसका अंदेशा था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के 72 घंटे हो जाने के बाद भी धाराओं की जानकारी नहीं हुई है कि किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया। इसका कोई आधार अभी तक निकल कर सामने नहीं आया है। भट्टाचार्य शनिवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि…
Read Moreमुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संसदीय कार्य छोड़ सभी विभाग अपने पास रखे
– आलमगीर आलम को मिला संसदीय कार्य मंत्रालय का प्रभार रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नयी सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री को विभाग आवंटित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संसदीय कार्य विभाग को छोड़ कर अन्य सभी विभाग अपने पास रखे हैं। आलमगीर आलम को संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता को फिलहाल कोई विभाग नहीं दिया गया है। विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का जो विस्तार किया जाएगा उसके…
Read Moreरांची : चार आईपीएस सहित 95 डीएसपी को अविलंब प्रभार ग्रहण करने का आदेश
रांची : गृह विभाग ने 30 जनवरी को चार आईपीएस सहित 95 डीएसपी का तबादला किया था। इस दौरान बदलती राजनीतिक परिस्थिति में इसपर रोक लगा दी गयी थी। लेकिन फिर अफसरों का तबादला किया गया था, उन्हें मौजूदा जगह पर ही बने रहने को कहा गया था। अब पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर अविलंब प्रभार ग्रहण करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन मांगा है। डीजीपी के आदेश पर आईजी मानवाधिकार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। इनमें चार आईपीएस और नवप्रोन्नत डीएसपी भी शामिल हैं। प्रशिक्षु आईपीएस कुमार…
Read Moreरांची : 346 पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले
रांची : राज्य में 346 पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले एक साथ किए गए हैं। इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यालय ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। ये वे अधिकारी हैं जो तीन साल से एक ही जिले में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार को गढ़वा, गोंदा थाना प्रभारी रवि ठाकुर को देवघर, हिन्दपीढ़ी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का जेपीए हजारीबाग तबादला किया गया है।इनके अलावा बंसत कुमार को…
Read Moreझारखंड में मुख्यमंत्री चम्पाई के शपथ ग्रहण के बाद सत्ता पक्ष के विधायक हैदराबाद रवाना
रांची (झारखंड): राजभवन में चम्पाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सत्ता पक्ष के सभी विधायक सर्किट हाउस से दो चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार को हैदराबाद भेज दिये गये। विधायकों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया गया है। अब सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन रांची पहुंचेंगे। पहला चार्टर्ड प्लेन दोपहर 01:35 बजे और दूसरा 01:45 बजे रवाना हुआ। कुल 36 विधायक चार्टर्ड प्लेन में रवाना हुए हैं।
Read Moreझारखंड मंत्रालय में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का किया स्वागत
रांची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते और प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
Read Moreराहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ कल संथाल में करेंगे प्रवेश
रांची : झारखंड की सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी कल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ संथाल में प्रवेश करेंगे। तीन फरवरी को पाकुड़ से यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा गोड्डा होते हुए देवघर पहुंचेगी। यहां सभी यात्री मोहनपुर मैदान में भोजन करेंगे। इस दौरान राहुल देवघर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी टावर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक(वीआइपी चौक) तक पदयात्रा करते हुए आंबेडकर चौक, रोहिणी, देवीपुर, बुढ़ई, भिरखीबाद के रास्ते जगदीश से गिरिडीह के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। राहुल तीन फरवरी को…
Read Moreशपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रांची : मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजभवन के मुख्य गेट पर कड़ी सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इस दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए पुलिस पदाधिकारी के साथ मौजूद है। सुरक्षा के मद्देनजर राजभवन के गेट पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इससे पूर्व गुरुवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने राजभवन के समीप जाकर सुरक्षा का जायजा लिया था। दोनों अधिकारियों ने वहां तैनात पदाधिकारी को कई…
Read Moreचंपाई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन ने शुक्रवार दोपहर 12:21 बजे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्य के छठे मुख्यमंत्री के रूप में राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अब नव मनोनीत मुख्यमंत्री को दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। राजभवन के…
Read Moreजेपीएसएस ने प्रारूप की प्रतियां जलायी, शिक्षक प्रोन्नति नियमावली प्रारूप का विरोध
पलामू : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की जिला इकाई पलामू ने कचहरी परिसर में झारखंड प्रारंभिक शिक्षक प्रन्नोति नियमावली 2024 के प्रारूप की प्रतियां जलायी। साथ ही इसे हर हाल में बदलने या संशोधन करने की मांग की गई। नेतृत्व जिला अध्यक्ष मनोज मेहता ने किया। संघ के महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2024 भेदभावपूर्ण है। इसके लागू होने से टेट द्वारा 2014-15-16 और 19 में बहाल हुए शिक्षकों के साथ नाइंसाफी होगी। इस नियमावली को लागू होने से आरटीई का भी उल्लंघन हो रहा…
Read Moreराज्यपाल ने कहा मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा
रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर कहा कि अगर मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा। एक सच्चे नागरिक के रूप में हमें इसका पालन करना चाहिए। कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मैंने इसे कई बार व्यक्त किया है। कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्यपाल सोमवार को राजभवन में संवाददाताओं से बातचीत में पूछे गये सवाल के जवाब में बोल रहे थे। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो के विरोध पर झारखंड के राज्यपाल…
Read Moreमुख्यमंत्री 31 को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए होंगे उपस्थित : झामुमो
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यक्तिगत काम से दिल्ली गए हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को 31 जनवरी की दोपहर एक बजे रांची स्थित अपने आवास पर बुलाया है, ताकि ईडी अधिकारी कथित ज़मीन हेराफेरी के मामले में उनका बयान दर्ज कर सकें। ईडी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनका बयान फिर से दर्ज करने की इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री ने उसका जवाब भेज दिया है। भट्टाचार्य सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता…
Read More