Ranchi : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा झामुमो अपराधी और न्यायाधीश दोनो की भाषा बोल रहा।उन्होंने कहा कि राज्य कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि आखिर मुख्यमंत्री भागे भागे क्यों फिर रहे। उन्होंने कहा जब झामुमो यह मानता है कि ईडी ने मुख्यमंत्री से जो सवाल पूछे उसका पूरी तरह मुख्यमंत्री ने सामना किया और जवाब भी दिया तो फिर आगे के सवालों से भागने की क्या जरूरत है? कहा कि…
Read MoreCategory: रांची
प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से मिलेगी बच्चों को तनाव से मुक्ति : राज्यपाल
रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से बच्चों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से मुक्त होने में काफी मदद मिलेगी। उनके सम्बोधन से शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी संदेश मिला है कि परीक्षा के दौरान बच्चों से कैसा व्यवहार करना चाहिए। राज्यपाल सोमवार को राज भवन में बच्चों और शिक्षकों के साथ दूरदर्शन पर प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव सभी को है। आप सोच-सोचकर…
Read Moreएनडीए सरकार में बिहार और प्रगति करेगा :खीरू महतो
रांची : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री और भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रदेश जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो उनके शपथ ग्रहण में शामिल हुए और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार और प्रगति करेगा। जदयू नेता मधुकर सिंह, आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, रेणु पन्निकर, डॉ विनय भरत, बैद्यनाथ पासवान, मनोज…
Read Moreनगड़ी में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली
रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलोंग बस्ती में रविवार सुबह अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके कान के पास गोली लगी हैं। उसे घायल अवस्था में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने आपसी विवाद में मणिराज केसरी नामक व्यक्ति को गोली मारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अपराधियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Read Moreजमुआ के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता चंद्रिका महथा का निधन
रांची : गिरिडीह के जमुआ के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता चंद्रिका महथा (55) का रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार के भोर चार बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार को ही उनके पैतृक आवास देवरी के खजतोल पहुंचेगा, जहां शाम को अंतिम संस्कार होगा। पूर्व विधायक देवरी प्रखंड के तपसीडीह (खोजारटोल) गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। चंद्रिका महथा पहली बार 2005 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से चुनाव लड़े थे। वर्ष 2009 से 2014…
Read Moreमोरहाबादी मैदान से राजभवन तक झामुमो का पैदल मार्च
रांची : केंद्र सरकार और भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च रांची के मोरहाबादी मैदान से चलकर राजभवन पहुंचा।हालांकि, झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं को राजभवन से पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। राजभवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। कार्यकर्ता और नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार साजिश के तहत हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर…
Read Moreराज्यपाल ने फहराया तिरंगा, ली सलामी
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। इससे पूर्व राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Read Moreझारखंड में फिलहाल ठंड से नहीं मिलेगी राहत
रांची। राज्य में ठंड से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी तथा दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया, जबकि उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। वहीं राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 19.0 मझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) में दर्ज किया गया। वहीं 22.3 डिग्री सेल्सियस के साथ रांची सबसे गर्म रहा। जबकि 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डालटनगंज सबसे ठंडा रहा। राज्य में अगले तीन…
Read Moreरांची: जदयू नेताओं ने जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को किया याद
रांची: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर हिनू स्थित कर्पूरी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश जदयू कार्यालय में भी उनके तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर पर जदयू नेता डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, आशा शर्मा, बैद्यनाथ पासवान, रत्ना शर्मा, लालचन महतो, महेश्वर प्रसाद, अनिल यादव, रामजी प्रसाद सहित अन्य ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Read Moreझारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा पदक
रांची : रांची के रेंज डीआईजी अनूप बिरथरे सहित झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस पर पदक देने की बुधवार को घोषणा की है। दो पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच पुलिसकर्मियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक, दो पुलिसकर्मियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जायेगा। इनको मिलेगा पदक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक: इंस्पेक्टर बैंकटेश कुमार और…
Read More25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है
रांची : झारखंड मंत्रालय में 24 जनवरी 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :- ★ सुनील कुमार, तत्कालीन उप निदेशक, भूमि संरक्षण अनुसंधान केन्द्र, डेमोटाँड, हजारीबाग-सह-निदेशक “समेति” सम्प्रति दिनांक 31.03.2018 को सेवानिवृत्त के उपरान्त उनके पेंशन से 10% (दस प्रतिशत) की मासिक कटौती 10 (दस) वर्षों तक किये जाने एवं इनके निलंबन अवधि दिनांक-10.08.2009 से 09.06.2013 तक के लिए इन्हें भुगतान किये गये जीवन निर्वहन भत्ता के अतिरिक्त अन्य कोई राशि प्रदान नहीं किये जाने से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। ★ केन्द्र प्रायोजित…
Read Moreरांची राजद कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कपूर्री ठाकुर का 100वां जयंती मनाया गया
रांची: महान स्वतंत्रता सेनानी शोषित वंचितों के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कपूर्री ठाकुर जी का 100वां जयंती युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में प्रदेश राजद कार्यालय में मनाया गया। उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों खासकर पिछड़े वर्ग का उत्थान के लिए सभी ने याद किया तथा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार,गौतम सागर राणा, अभय सिंह, राजेश यादव, कैलाश यादव,अनीता यादव,विजय राम,मंतोष यादव,क्षितिज मिश्रा,राजकिशोर सिंह यादव,गौरी शंकर यादव,नंदन यादव,आबिद अली,राहुल यादव समेत कई वक्ताओं ने…
Read More26 को ध्वज फहराने के बाद इलेक्ट्रॉनिक न्यू डेली मार्केट रहेगा बंद
रांची : रांची के एमजी रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स न्यू डेली मार्केट में 26 जनवरी को ध्वज फहराने के बाद अवकाश रहेगा। पूरा बाजार बंद रहेगा। इस संबंध में न्यू डेली मार्केट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी हाशिम ने बुधवार को बताया कि सर्वसम्मति से 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश के मौके पर मार्केट को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि मार्केट में सुबह 10 बजे झंडा फहराया जाएगा।
Read Moreरांची : राज्य सरकार ने 15 बीडीओ का किया तबादला
रांची : राज्य सरकार ने 15 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का तबादला किया है। जबकि तीन पदाधिकारियों का सेवा वापस किया गया है। कुल 18 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार रात अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार विनय कुमार को चतरा जिले के सिमरिया का बीडीओ बनाया गया है। साथ ही डांगुर कोड़ाह को पूर्वी सिहंभूम के गुड़ाबांधा का बीडीओ, मनीष कुमार को गिरिडीह के तीसरी का बीडीओ, सोमनाथ बनर्जी को गोड्डा के सुंदरपहाड़ी का बीडीओ, यादव…
Read Moreबाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन परिवार की संपत्ति के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन को निशाने पर लिया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार करप्शन में लिप्त है। मरांडी ने लोकपाल द्वारा शिबू सोरेन परिवार की चल-अचल संपत्ति की जांच के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकपाल का गठन भ्रष्टाचार, लूट को जड़ से समाप्त करने के लिए हुआ…
Read Moreसांसद संजय सेठ दादासाहब फाल्के गोल्ड अवार्ड के लिए चुने गए
कल मिलेगा बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड का सम्मान सांसद ने कहा मोदी जी के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से मिला यह गौरव। क्षेत्र की जनता को समर्पित है यह अवार्ड। रांची : रांची के सांसद संजय सेठ का चयन दादासाहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवार्ड के लिए किया गया है। सांसद श्री संजय सेठ को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा। दादासाहब फाल्के संस्थान के द्वारा संसद को बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड के रूप में चुना गया है। सांसद का यह चुनाव क्षेत्र में…
Read Moreनाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों दोषियों को 20-20 साल की सजा
रांची : पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल ने शादी समारोह से घर लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीनों दोषी करार अभियुक्तों को मंगलवार को 20-20 साल की सजा सुनायी है। साथ ही अदालत ने तीनों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया है। इनमें प्रदीप उरांव, बुलेट उरांव और चैने उरांव शामिल हैं। इससे पूर्व अदालत ने 17 जनवरी को तीनों को दोषी करार किया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा एक शादी समारोह से घर लौट रही थी।…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने किया समन, 27 से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर समन भेजा है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र (समन) भेजकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय उपस्थित होने को कहा है। उल्लेखनीय है कि बीते 20 जनवरी को ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर जाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में पूछताछ की थी। इस दौरान रांची, दिल्ली से आये ईडी के अधिकारियों ने उनसे सवाल…
Read Moreमुख्यमंत्री ने राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक शिक्षकों के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव को दी मंजूरी
राँची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक शिक्षकों के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें प्राथमिक विद्यालयों (वर्ग 1 से 5) के लिए 5478 एवं उच्च प्राथमिक (वर्ग 6 से 8 ) विद्यालयों में 1754 पद शामिल हैं। ज्ञात हो कि पूरे राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के लिए 4401 पद स्वीकृत हैं। इनमे 689 उर्दू शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की गई,जबकि 3712 पद रिक्त हैं। ऐसे में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में…
Read Moreरांची जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शंभू प्रसाद अग्रवाल बने अध्यक्ष, सचिव बने संजय कुमार विद्रोही
Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन(आरडीबीए) के सात पदधारियों के लिए रविवार देर रात मतगणना संपन्न हुई. अध्यक्ष पद पर एक बार फिर शंभू प्रसाद अग्रवाल विजयी रहे. वहीं सचिव पद पर संजय कुमार विद्रोही ने भी फिर से जीत दर्ज की. उपाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार केसरी ने, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए दीनदयाल सिंह ने जीत दर्ज की. संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए अभिषेक कुमार भारती एवं संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी ) पद के लिए प्रदीप कुमार चौरसिया ने जीत दर्ज की…
Read Moreझारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश विफल : झामुमो
मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ के दौरान सीआरपीएफ आईजी की भूमिका की जांच हो, नहीं तो झामुमो करेगा आंदोलन रांची, 21 जनवरी (हि. स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान उतारे गए 500 से अधिक सीआरपीएफ के जवानों को लेकर सवाल उठाया है। झामुमो ने कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची थी। अगर झामुमो कार्यकर्ता संयम न बरते तो हिंसक परिस्थिति उत्पन्न हो सकती थी। रविवार को झामुमो के…
Read Moreजेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 34 अभ्यर्थी शामिल हुए
रांची : झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा रविवार को राजधानी रांची के पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें करीब 3400 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया था। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा दस से दोपहर 12 बजे तक हुई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम चार बजे तक हुई। यह परीक्षा 10 सीटों के लिए हुई। इस परीक्षा के लिए 2017 में विज्ञापन जारी किया गया था, जिसकी विज्ञापन संख्या 27/2017 है।
Read Moreईडी के विरोध में आदिवासी संगठनों ने मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक निकाला आक्रोश मार्च
रांची: केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में आदिवासी संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक आक्रोश मार्च निकाला। ईडी के मुख्यमंत्री को समन भेजने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग एकजुट हुए हैं। सभी सरना झंडा और तख्तियां लिए हुए थे। तख्तियां में लिखा था कि आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो, केंद्र सरकार होश में आओ। मौके पर केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुम बढे चलो हम तुम्हारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र…
Read Moreईडी के दूसरे समन पर भी हाजिर नहीं हुए साहिबगंज डीसी
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बावजूद साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय दूसरी बार भी नहीं पहुंचे। अवैध खनन मामले में ईडी ने 17 जनवरी को समन कर उन्हें 19 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था। इससे पहले डीसी रामनिवास यादव को बीते छह जनवरी को समन भेजकर 11 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया था लेकिन वह ईडी के समन के बावजूद भी उपस्थित नहीं हुए थे। उल्लेखनीय है कि ईडी ने अवैध खनन…
Read Moreरांची जिला बार चुनाव 20 को, दो पोलिंग बूथ में 70 काउंटर
रांची, 19 जनवरी (हि.स.)। रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) चुनाव 20 जनवरी को है। इसमें सात पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य के नौ सीटों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैंदान में है। 2163 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव की सारी तैयारी कर ली गयी है। इस संबंध में चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि चुनाव के लिए दो पोलिंग बूथ पर 70 काउंटर बनाये गये हैं। दोनों बूथों पर 35-35 काउंटर रहेंगे। अल्फा वेटिकल सिस्टम से मतदान होगा। ए से एम तक के पोलिंग बूथ नंबर-…
Read More